दोस्तों मैट्रिक परीक्षा 2023 का तैयारी करना चाहते है तो यहाँ पर (Social Science) सामाजिक विज्ञान का क्वेश्चन आंसर दिया गया है जिसमें भूगोल (Geography) का परिवहन संचार एवं व्यापार का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर ( Parivahan Sanchar Avn Vyapar Subjective Question Answer ) दिया गया है तथा सामाजिक विज्ञान का मॉडल पेपर ( Social Science Model Paper 2023 ) भी दिया गया है और आपको सोशल साइंस का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर परिवहन संचार एवं व्यापार ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर ( Parivahan Sanchar Avn Vyapar Objective Question Answer ) आपको इस वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगा।
- Class 10 Social Science All Chapter VVI Guess Question Paper 2023
S.N | Social Science (सामाजिक विज्ञान) 📒 |
1. | History (इतिहास) Guess Paper |
2. | Geography (भूगोल) Guess Paper |
3. | Economics (अर्थ-शास्त्र) Guess Paper |
4. | Political Science (राजनितिक विज्ञानं) Guess Paper |
5. | Disaster Management (आपदा प्रबंधन) Guess Paper |
भूगोल (Geography) का परिवहन संचार एवं व्यापार लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर
लघु उत्तरीय प्रश्न |
1. भारत के विभिन्न डाक चैनल का संक्षेप में विवरण दीजिए।
उत्तर ⇒ भारतीय डाक विभाग ने 6 डाक चैनल प्रारंभ किये हैं –
(i) राजधानी चैनल : यह सेवा नई दिल्ली से 6 विशेष राज्यों की राजधानी के लिए है। !
(ii) मेट्रो चैनल : बेंगलूरू, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई एवं हैदराबाद के लिए यह सेवा है।
(iii) ग्रीन चैनल : स्थानीय पिनकोड अंकित डाक पत्र को हरे रंग की पत्र पेटी में डाला जाता है।
(iv) दस्तावेज चैनल : समाचार पत्रों एवं विभिन्न पत्रिकाओं को भेजने के लिए यह डाक सेवा है।
(v) भारी चैनल : बड़े व्यावसायिक संगठनों के डाक-पत्रों के लिए यह सेवा उपलब्ध है।
(vi) व्यापार चैनल : यह डाक सेवा छोटे व्यापारिक संगठनों के पत्रों को उपलब्ध कराने के लिए है।
2. भारत की निर्यात एवं आयात वाली वस्तुओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर ⇒ उत्तर भारत की निर्यात वाली वस्तुएँ : इंजीनियरी सामान, पेट्रोलियम उत्पाद, रत्न और आभूषण, रसायन उत्पाद, वस्त्र कषि आधारित उत्पाद अयस्क एवं खनिज आदि । भारत की आयात वाली वस्तुएँ : पेट्रोलियम एवं पेट्रोलियम उत्पाद, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना और चाँदी, उर्वरक एवं रसायन, अलौह धातु एवं अन्य सामान।
3. भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण का वर्णन प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर ⇒ भारत में सड़कों का प्रादेशिक वितरण में काफी विषमता है। पक्की सड़कों के वितरण को देखा जाए तो महाराष्ट्र का स्थान प्रथम है। उत्तर-प्रदेश, उड़ीसा क्रमशः दूसरे और तीसरे पक्के सड़क वाले राज्य हैं। लक्ष्द्वीप सबसे कम पक्की सड़क वाला राज्य है। सड़क घनत्व की दृष्टि से केरल, गोवा और उड़ीसा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर हैं।
4 . भारत के प्रमुख राष्ट्रीय जलमार्गों के बारे में लिखिए।
उत्तर ⇒ भारत के पाँच आंतरिक जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है।
ये जलमार्ग हैं-
(i) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 – यह इलाहाबाद से हल्दिया के बीच 1620 km. की लंबाई में है।
(ii) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 2 – यह सदिया से धुबरी तक 891 km. की लंबाई में ब्रह्मपुत्र नदी में विकसित है।
(iii) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 3 – कोलम से कोट्टापुरम तक 205 km. लम्बा है।
(iv) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 4 – यह गोदावरी-कृष्णा नदियों के सहारे 1095 km. में फैला जलमार्ग है। यह जलमार्ग आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु तथा पांडिचेरी में फैला है।
(v) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 5 – यह जलमार्ग उड़ीसा राज्य में इस्ट-कोस्ट कनाल, मताई नदी, ब्राह्मणी नदी एवं महानदी डेल्टा के सहारे 623 km. की लंबाई में विकसित की जा रही है।
सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 परिवहन संचार एवं व्यापार लघु उत्तरीय प्रश्न
5. भारतीय रेल परिवहन की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें।
उत्तर ⇒ भारतीय रेल परिवहन की प्रमुख विशेषताएँ निम्न हैं –
(i). शहरों एवं महानगरों के बीच तीव्र गति से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस एवं शताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है।
(ii). दुर्घटना से बचने के लिए इंजन में ACD लगाया जा रहा है।
(iii). रेल मंत्रालय ने रेल-यात्री बीमा योजना शुरू की है।
(iv). कोलकाता एवं दिल्ली में मेट्रो रेल परिचालन किया जा रहा है।
(v). G.R.P. एवं R.P.E. जैसी रेल सुरक्षा एजेंसियाँ भी तैनात हैं
(vi). भारतीय रेल प्रणाली एशिया की सबसे बड़ी एवं विश्व की तीसरी सबसे बड़ी प्रणाली है।
6. भारतीय सड़कों की प्रमुख समस्याएँ क्या हैं ?
उत्तर ⇒ (i). यातायात एवं यात्रियों की संख्या को देखते हुए सड़कों का जाल अपर्याप्त है।
(ii). लगभग आधी सड़कें कच्ची हैं तथा वर्षा ऋतु के दौरान इसका प्रयोग सीमित हो जाता है।
(iii). सड़कें अत्यन्त तंग तथा भीड़ भरी है।
(iv). अधिकतर राजमार्गों में टेलीफोन, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ, पुलिस स्टेशन आदि सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न |
1. भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर ⇒ स्वतंत्रता के पश्चात देश में औद्योगिक एवं आर्थिक विकास तीव्र गति से हुआ है। अतः आज भारत का व्यापारिक संबंध विश्व के विभिन्न देशों के साथ गहरे हैं। जो आर्थिक प्रगति के साथ अनवरत विकसित हो रहे हैं। भारत का 1950-51 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार 1214 करोड़ रूपये का था जो 1990-91 में बढ़कर 75751 करोड़ रूपये हो गया। 2007-08 में यह 1605022 करोड़ रूपये तक पहुँच गया हैं
यहाँ ध्यान देने योग्य बात है कि व्यापार में त्वरित वृद्धि के बावजूद निर्यात की दर आयात की अपेक्षा घट गया है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रतिकूल व्यापार संतुलन का घोतक के रूप में परिलक्षित होता है। वर्तमान समय में भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सॉफ्टवेयर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। परिणामस्वरूप सूचना-प्रौद्योगिकी के व्यापार से भी भारत अत्यधिक विदेशी मुद्रा अर्जित कर रहा है।
सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 परिवहन संचार एवं व्यापार सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर 2023
2. भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवहन एवं संचार साधनों की महत्ता को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर ⇒ परिवहन एवं संचार के साधन भारत की अर्थव्यवस्था में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इससे अर्थव्यवस्था को सकारात्मक गति मिली है। परिवहन के साधन उपलब्ध रहने से कच्चे माल कारखाने तक एवं तैयार माल बाजार तक पहुँचाये जा सकते हैं। संचार के माध्यम राष्ट्रीय स्तर से लेकर सामाजिक स्तर तक शांतिपूर्ण माहौल प्रदान करते हैं, जिसमें पुलिस एवं सांस्कृतिक परिवेश का भी सहयोग मिलता है। भारत एक विशाल भौगोलिक आकार एवं विविध संस्कृतियों वाला देश है, जिसे परिवहन एवं संचार के साधन एक-दूसरे को जोड़ने का कार्य करते हैं। यही नहीं, संचार के साधन सामाजिक-सांस्कृतिक स्तर को ऊँचा उठाने में भी योगदान देते हैं। भारत का पाकिस्तान, नेपाल एवं बांग्लादेश के साथ परिवहन संपर्क दो देशों के बीच की सामाजिक सांस्कृतिक विकास का सूचक है। परिवहन एवं संचार साधनों के बिना किसी भी प्रकार की आर्थिक प्रक्रिया लगभग असंभव है। ये साधन हमारे जैविक पक्ष को प्रभावित करते हैं। ये साधन जीवन से मृत्युपर्यन्त हमारा जीवन सँवारते हैं।
3. भारत में पाइपलाइन परिवहन का वर्णन कीजिए।
उत्तर ⇒ वर्तमान समय में परिवहन के रूप में पाइप लाइन का महत्त्व दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पाइप लाइन का उपयोग तरल पदार्थों एवं गैस एवं पेट्रोलियम के परिवहन के लिए किया जा रहा है। पाइप लाइन के द्वारा मरूस्थल, जंगल, पर्वतीय क्षेत्र, मैदानी भाग, समुद्र के नीचे से भी होकर परिवहन किया जाना संभव है।
भारत में पाइप लाइन का भविष्य तेल एवं प्राकृतिक गैस उद्योग पर निर्भर है। देश के कच्चे तेलों के उत्पादन क्षेत्रों से शोधन शीलाओं तक एवं शोधन शालाओं से तेल उत्पादकों को बाजार तक पाइप लाइन के जरिए भेजा जाता है। आजकल ठोस पदार्थों जैसे खनिज को तरल अवस्था में परिवर्तित कर पाइप लाइन द्वारा ले जाया जाने लगा है। देश में पेट्रोलियम उत्पादन क्षेत्रों में वृद्धि, पाइप लाइन माल का भी विस्तार होने लगा है। 2004 ई. में 18546 km.देश में पाइप लाइन है। देश का सबसे बड़ा पाइप लाइन जाल नहरकटिया, गोवाहाटी, सिल्लीगुड़ी, बरौनी, कानपर. राजबंध, मौरीग्राम, हल्दिया पाइप लाइन है।
कक्षा 10 परिवहन संचार एवं व्यापार का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर
4. भारत में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार की सड़कों का विस्तृत विवरण दीजिए।
उत्तर ⇒ भारत में विभिन्न प्रकार की सड़कें हैं, जिनमें राष्ट्रीय महामार्ग, राज्य मार्ग, जिले की सड़कें, गाँव की सड़कें आदि सम्मिलित हैं। इनके अतिरिक्त अभी हाल में ही एक्सप्रेस राष्ट्रीय महामार्गों का भी आरम्भ हआ है।
(i) एक्सप्रेस राष्ट्रीय महामार्ग— देश में परिवहन को और तेज बनाने के लिए इन एक्सप्रेस राष्ट्रीय महामार्गों की योजना बनाई गई है। ऐसे महामार्ग चार से छः लेन तक होते हैं। ऐसे अनुमान है कि 1999 से 2007 की अवधि के बीच कोई 14846 km. इस प्रकार के राष्ट्रीय महामार्ग बनाए जाएंगे।
एक एक्सप्रेस राष्ट्रीय महामार्ग दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई और कोलकाता को आपस में मिलाएगा। दूसरा महामार्ग श्रीनगर को कन्याकुमारी से और तीसरा सिलचर को पोरबंदर से मिलाएगा। चौथा एक्सप्रेस राष्ट्रीय महामार्ग देश के बड़े पत्तनों को आपस में मिलाएगा।
(ii) राष्ट्रीय महामार्ग— ये राष्ट्रीय महत्त्व की सड़कें विभिन्न राज्यों की राजधानियों को आपस में मिलाती हैं। भारत में इन राष्ट्रीय महामार्गों की कुल लम्बाई कोई 52,000 किलोमीटर है। –
(iii) राज्य महामार्ग— ये महामार्ग प्रत्येक राज्य की राजधानी को उस राज्य के अनेक नगरों से मिलाते हैं। इनका रख-रखाव राज्य सरकारों का होता है। ऐसे महामार्गों की लम्बाई 1.3 लाख किलोमीटर है।
Join For Latest Government Job & Latest News
(iv) जिले की सड़कें— ये सड़कें जिला मुख्यालय को जिले के अन्य नगरों एवं कस्बों से जोड़ती हैं।
(v) गाँव की सड़कें— ये सड़कें गाँव को जिले के विभिन्न नगरों से मिलाती हैं।
(vi) सीमा-सड़कें— ये सड़कें बहुत महत्त्व की होती हैं । इनका निर्माण देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में किया जाता है। इनका रख-रखाव केन्द्रीय सरकार करती है । इनके निर्माण के लिए केन्द्रीय सरकार ने सीमा सड़क विकास बोर्ड नामक संगठन का निर्माण कर रखा है । ये संगठन सीमावर्ती सड़कों की मरम्मत का कार्य भी देखती है और नई सड़कों का निर्माण भी करता है।
5. सड़क परिवहन रेल परिवहन से अधिक महत्त्वपूर्ण है, क्यों ?
उत्तर ⇒ (i). सड़कों के लिए रेलवे की अपेक्षा पूँजी निवेश की आवश्यकता कम होती है।
(ii). इसका निर्माण बहुत ऊँचे स्थानों या किसी भी स्थान पर किया जा सकता है।
(iii). सड़क परिवहन सुविधाजनक तथा साधारण व्यक्ति की पहुँच के अंदर होता है तथा 24 घंटे उपलब्ध होता है।
(iv). इसकी देखभाल की लागत कम आती है।
(v). इसके माध्यम से ही कृषि का विकास होता है।
(vi). सड़क परिवहन में व्यक्तिक सेवा प्रदान करने का विशेष गुण होता है।
(vii). सड़क परिवहन शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुओं जैसे- दूध और सब्जियों आदि को विभिन्न क्षेत्रों में ढोने की सुविधा प्रदान करती है। इससे उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती है।
10th Class Social Science Subjective Question Answer : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 इतिहास का लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर नीचे दिया गया है दिए गए लिंक पर क्लिक करके लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पढ़ सकते हैं । कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सब्जेक्टिव क्वेश्चन 2023