दोस्तों मैट्रिक परीक्षा 2023 का तैयारी करना चाहते है तो यहाँ पर (Social Science) सामाजिक विज्ञान का क्वेश्चन आंसर दिया गया है जिसमें भूगोल (Geography) का कृषि का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर ( Krishi ka Subjective Question Answer ) दिया गया है तथा सामाजिक विज्ञान का मॉडल पेपर ( Social Science Model Paper 2023 ) भी दिया गया है और आपको सोशल साइंस का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर कृषि ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर ( Krishi Objective Question Answer ) आपको इस वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगा।
- Class 10 Social Science All Chapter VVI Guess Question Paper 2023
S.N | Social Science (सामाजिक विज्ञान) 📒 |
1. | History (इतिहास) Guess Paper |
2. | Geography (भूगोल) Guess Paper |
3. | Economics (अर्थ-शास्त्र) Guess Paper |
4. | Political Science (राजनितिक विज्ञानं) Guess Paper |
5. | Disaster Management (आपदा प्रबंधन) Guess Paper |
भूगोल (Geography) का कृषि लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर
लघु उत्तरीय प्रश्न |
1. भारत में उपजाए जाने वाले वर्षाधीन फसलों के नाम लिखें।
उत्तर ⇒ भारत में उपजाए जाने वाले वर्षाधीन फसलों में मुख्यतः चावल, मकई, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंग, उरद, कपास, तिल, जट, मॅगफली इत्यादि हैं।
2. भारत में उपजने वाले दो खाद्य, नकदी एवं रेशेदार फसलों का नाम लिखो।
उत्तर ⇒ खाद्य फसल – धान, गेंहूँ
नकदी फसल – तम्बाकू, मसाला
रेशेदार फसल – कपास, जूट
3. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर ⇒ भारत में अधिक अन्न उत्पादन के लिए उन्नत बीज, रासायनिक उर्वरक, कीटनाशकों, सिंचाई के साधनों को अपनाने पर जोर दिया गया। इस कारण फसलों की उत्पादकता काफी बढ़ी। गेहूँ जैसे खाद्यान्न उत्पादन में तो गुणात्मक रूप से वृद्धि हुई। कृषि के क्षेत्र की यह हरित क्रांति के नाम से जानी जाती है।
4. भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के कारणों को संक्षेप में लिखिए।
उत्तर ⇒ भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के कारण निम्न हैं –
(i). जनसंख्या का कृषि भूमि पर निरंतर बढ़ता दबाव
(ii). घटता कृषि भूमि क्षेत्र
(iii). खेतों का छोटा आकार
(iv). मानसूनी वर्षा की अनिश्चितता
(v). आधुनिक कृषि तकनीक का अभाव
(vi). भू-स्वामित्व प्रणाली
(vii). कृषि में वाणिज्यीकरण का अभाव
BSEB Class 10th सामाजिक विज्ञान (भूगोल) यूरोप में राष्ट्रवाद Subjective Question 2023
5. शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में कृषि के योगदान की चर्चा कीजिए।
उत्तर ⇒ शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में कृषि का मुख्य योगदान है। देश की 24 प्रतिशत आय कृषि से प्राप्त होती है। आंतरिक व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। आंतरिक व्यापार से रेल की आय और विदेशी व्यापार से तटकर की आय बढ़ती है। इस प्रकार भारतीय कृषि यहाँ की जनसंख्या को भोजन प्रदान करती हुई उद्योग धंधों के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराती है। साथ ही कृषि उपज के निर्यात से विदेशी मद्रा की भी प्राप्ति होती है।
6. भारत में उपजाए जानेवाले प्रमुख खाद्य एवं व्यावसायिक फसलों के नाम लिखिए।
उत्तर ⇒ प्रमुख खाद्य फसलें – धान, गेंहूँ, मक्का, तिलहन, ज्वार, बाजरा, रागी।
प्रमुख व्यावसायिक फसल – गन्ना, चाय, कॉफी, केला, रबर ।
7. भारतीय कृषि की पाँच प्रमुख विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर ⇒ भारतीय कृषि की पाँच प्रमुख विशेषताएँ निम्न हैं –
(i). भारतीय कृषि की अधिकांश भाग वर्षा पर निर्भर है।
(ii). यहाँ की अधिकांश क्षेत्र में इस कारण एक ही फसल उपजायी जाती है।
(iii). यहाँ की कृषि में अभी भी अधिकांश भागों में पारंपरिक विधियों से कृषि कार्य किया जाता है।
(iv). जनसंख्या का दो तिहाई हिस्सा की जीविका कृषि पर ही आधारित है।
8. नकदी और रोपण फसल
उत्तर ⇒ नकदी फसल : छोटे या बड़े आकार के भूखण्ड पर अधिक से अधिक मुद्रा की प्राप्ति के उद्देश्य से ऐसे फसल उगाए जाते हैं। जैसे- तम्बाकु, मसाला आदि।
रोपण फसल : रोपण फसल भी एक प्रकार की व्यापारिक कृषि ही है। इस कृषि में उद्योग की तरह ही मैनेजर एवं मजदूर की व्यवस्था होती है और मिल-मालिक की तरह ही इसमें कृषक की स्थिति है। ऐसी कृषि बड़े-बड़े फार्मों कृषि में यंत्रों कृषक की स्थिति है। ऐसी कृषि बड़े-बड़े फार्मों में यंत्रों एवं अन्य आधुनिक तकनीक की सहायता से की जाती है।
Class 10th Social science Geography Subjective Question Bihar Board Matric Exam 2023
9. व्यापारिक कृषि और निर्वाहक कृषि :
उत्तर ⇒ व्यापारिक कृषि : नाम के अनुरूप ही इसमें फसलें व्यापार क लिए उपजाई जाती है। अतः इस कृषि में अधिक पूँजी, आधुनिक कृषि तकनीक का निवेश किया जाता है। अतः किसान अपनी लगायी गयी पूँजी से अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।
निर्वाहक कृषि : इसमें किसान खेती के टुकड़े पर उगी हुई जंगली वनस्पति को काट कर एवं जला कर साफ करता है | और तब उसमें फसल बोता है। इसमें फसल उत्पादन जीविका निर्वाह के लिए किया जाता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न |
1. कपास की खेती दक्कन प्रदेश की काली मिट्टी में अधिकांशतः होती है। कैसे ?
उत्तर ⇒ कपास की खेती के लिए लावा निर्मित काली मिट्टी बहुत उपयुक्त होती है, क्योंकि यह अपने में अधिक समय तक नमी बनाए रखती है। पुनः तेज व चमकीली धूप कपास के पौधों को बढ़ाने में मदद करती है और ये भौगोलिक परिस्थितियाँ दक्षिण भारत में मिल जाती हैं। अतएव दक्कन प्रदेश की काली मिट्टी में अधिकांशत: कपास की खेती होती है।
2. गन्ने की उपज उत्तरी भारत की अपेक्षा दक्षिणी भारत में अधिक है, क्यों ?
उत्तर ⇒ गन्ना एक उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंधीय फसल है, जिसके लिए 21°C से 27°C और 75 cm से 100 cm वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है। दक्षिण भारत में उत्तर भारत की तुलना में सारी अनुकूल परिस्थितियाँ अधिक उपलब्ध हैं | साथ ही तटीय क्षेत्र होने के कारण आर्द्रता भी अधिक होती है जो अधिक उपज के लिए आवश्यक है। अतएव गन्ने की उपज उत्तरी भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत में अधिक होती है।
कृषि सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर class 10
3. गेहूँ उत्पादन हेतु मुख्य भौगोलिक दशाओं का उल्लेख करते हुए भारत के गेहूँ उत्पादक क्षेत्रों के नाम लिखें।
उत्तर ⇒ गेहूँ उत्पादन हेतु भौगोलिक दशाएँ।
(i) तापमान : बोते समय लगभग 10°C से अधिक तापमान उपयुक्त होता है। पकते समय 20°C से अधिक तापमान की आवश्यकता होती है।
(ii) वर्षा : गेहूँ की उपज के लिए 50 cm से लेकर 75 cm तक वर्षा होनी चाहिए। वर्षा के अभाव में जल आपूर्ति सिंचाई के साधनों से की जा सकती है।
(iii) मृदा : अच्छी उपज के लिए समतल उपजाऊ विस्तृत मैदान (दोमट मिट्टी, जलोढ़ मिट्टी) बहुत उपयुक्त होती है। काली मृदा भी उपयुक्त है।
उपज क्षेत्र – उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं।
Join For Latest Government Job & Latest News
मानचित्र कार्य
4. भारत कपास का आयात एवं निर्यात दोनों करता है, कैसे ?
उत्तर ⇒ भारत विश्व का एक प्रमुख कपास उत्पादक देश है। किन्तु विभाजन के बाद अच्छे किस्म के कपास उत्पादन का अधिकांश भाग बांग्लादेश में चला गया। कपास के अधिक उत्पादन के कारण भारत इसका निर्यात करता है। साथ ही भारत में वस्त्र उद्योग काफी अधिक है और वस्त्र निर्माण के लिए अच्छे किस्म के कपास की आवश्यकता पड़ती है। फलतः अच्छे किस्म का कपास इसे आयात करना पड़ता है। यही कारण है कि भारत कपास का आयात एवं निर्यात दोनों करता है।
5. भारत विश्व का एक अग्रणी चाय निर्यातक देश है। कैसे ?
उत्तर ⇒ भारत में चाय उत्पादन के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियाँ मौजूद हैं, जिसके कारण यहाँ चाय का उत्पादन संतोषजनक है किन्तु इसकी खपत भारत में पूरी नहीं हो पाती है। यहाँ के चाय की माँग भी विश्व बाजार में काफी अधिक है। फलतः भारत चायं के निर्यात में अग्रणी देश है।
10th Class Social Science Subjective Question Answer : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 इतिहास का लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर नीचे दिया गया है दिए गए लिंक पर क्लिक करके लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पढ़ सकते हैं । कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सब्जेक्टिव क्वेश्चन 2023