सामाजिक विज्ञान ( इतिहास) पाठ -3 हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन SUBJECTIVE QUESTION, हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर, Samajik Vigyan class 10th Hind chin me Rashtrawadi Andolan subjective question answer 2023, सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन लघु उत्तरीय प्रश्न, हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर, class 10th Social science question answer 2023 PDF download in Hindi,  सामाजिक विज्ञान का मॉडल पेपर 2023, हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन class 10th question answer in hindi, class 10th Hind chin me Rashtrawadi Andolan Subjective question answer 2023, हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन सब्जेक्टिव क्वेश्चन 2023, Hind chin me Rashtrawadi Andolan Subjective Question Answer, Class 10th Social science History Subjective Question Bihar Board Matric Exam 2023, BSEB Class 10th सामाजिक विज्ञान ( इतिहास) हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन Subjective Question 2023, हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन का महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव क्वेश्चन, class 10th Social science History ka Subjective, Class 10th Social science model paper and question bank 2023, Pragatishil Classes, Class 10th Social science Hind chin me Rashtrawadi Andolan Subjective Question Answer, हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर class 10, हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन सब्जेक्टिव क्वेश्चन, सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर 2023,class 10th हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन ka Subjective question answer 2023, हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन ka Subjective question answer class 10 2023, कक्षा 10 हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर, Hind chin me Rashtrawadi Andolan Subjective question answer 2023
Class 10th Social Science Subjective Question

हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर 2023 | Class 10th Social Science Hind Chin me Rashtrawadi Andolan Subjective Question Answer 2023

Join For Latest Government Job & Latest News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Social Science Class 10th Question Answer :- हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन ( Hind Chin me Rashtrawadi Andolan) Subjective Question दोस्तों यहां पर मैट्रिक परीक्षा 2023 सामाजिक विज्ञान सोशल साइंस क्लास 10th का इतिहास का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर दिया गया है एवं इसमें हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन का लघु उत्तरीय प्रश्न तथा हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन का दीर्घ उत्तरीय प्रश्न दिया गया है तो इसे आप लोग शुरू से लेकर अंत तक एक बार अवश्य पढ़ें और इस वेबसाइट पर आपको हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर भी मिल जाएगा।

हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन ( Hind Chin me Rashtrawadi Andolan) Subjective Question Answer 2023

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. माईली गाँव की घटना क्या थी ? इसका क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर ⇒ दक्षिण वियतनाम में एक गाँव था माइली जहाँ के लोगों को वियतकांग समर्थक मान अमेरिकी सेना ने पूरे गाँव को घेर कर पुरूषों को मार डाला, औरतों-बच्चियों को बंधक बनाकर कई दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया, फिर उन्हें भी मार कर पूरे गाँव में आग लगा दिया। लाशों के बीच दबा एक बूढ़ा जिंदा बच गया था जिसने इस घटना को उजागर किया।
इस घटना की आलोचना पूरे विश्व में होने लगी तब अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन ने शांति के लिए पाँच सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।

2. हिन्द-चीन में फ्रांसीसी प्रसार का वर्णन करें ?

उत्तर ⇒ 17वीं शताब्दी में बहुत से फ्रांसीसी व्यापारी एवं पादरी हिन्द-चीन पहुँच गए। 1747 ई० के बाद फ्रांस अन्नान में रूची लेने लगा। 19वीं शताब्दी में अन्नान, कोचीन-चीन में फ्रांसीसी पादरियों की बढ़ती गतिविधियों के विरूद्ध उग्र आन्दोलन हो रहे थे। 1862 ई० में अन्नान को सैन्य बल पर संधि के लिए बाध्य किया गया। उसके अगले वर्ष कंबोडिया भी संरक्षण में ले लिया गया और 1783 में तोंकन में फ्रांसीसी सेना का प्रवेश हुआ। इस तरह 20वीं शताब्दी के आरंभ तक सम्पूर्ण हिन्द-चीन फ्रांस की अधिनता में आ गया।

3. हो-ची-मिन्ह के विषय में संक्षिप्त में लिखें।

उत्तर ⇒ 1917 ई० में हो-ची-मिन्ह नामक एक वियतनामी छात्र ने पेरिस में साम्यवादियों का एक गुट बनाया। इन्होंने 1925 ई० में ‘वियतनामी क्रांति दल’ का गठन किया। अंततः 1930 ई० में वियतनाम में बिखरे राष्ट्रवादी गुटों को एक जुटकर ‘वियतनाम कांग सांग देंग’ अर्थात वियतनाम कम्यूनिस्ट पार्टी की स्थापना की, जो पूर्णतः उग्र विचारों पर चलने वाली पार्टी थी। 1954 ई० में जेनेवा समझौता ‘ के तहत वियतनाम के दो भागों में बाँट दिया गया, जिससे उत्तरी वियतनाम में हो ची मिन्ह की सरकार बनी।

BSEB Class 10th सामाजिक विज्ञान ( इतिहास) हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन Subjective Question 2023

4. अमेरिका हिन्द-चीन में कैसे घुसा, चर्चा करें ।

उत्तर ⇒ हिन्द-चीन में अमेरिका, फ्रांस को समर्थन देने के बहाने घुसा और धीरे-धीरे साम्यवादियों के विरोध में हस्तक्षेप की नीति अपनायी। इसी बीच 1954 ई० में जेनेवा समझौता के अनुसार वियतनाम को दो हिस्सों में बाँट दिया उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम । उत्तरी वियतनाम में साम्यवाद समर्थित सरकार बनी जबकि दक्षिणी वियतनाम में अमेरिकी समर्थित पूँजीवादी सरकार बाओदायी के नेतृत्व में बनी। अमेरिकी समर्थित बाओदायी सरकार का संचालन न्यों-दिन्ह-दियम के हाथों में था।

5. रासायनिक हथियारों एवं एजेन्ट ऑरेंज का वर्णन करें।

उत्तर ⇒ यह एक तरह का आर्गेनिक कम्पाउण्ड है जो अग्नि बमों गैसोलिन के साथ मिलकर एक ऐसा मिश्रण तैयार करता था जो त्वचा से चिपक जाता और जलता रहता था। इसका बड़े पैमाने पर वियतनाम में प्रयोग किया गया था। रासायनिक हथियारं एजेंट ऑरेंज का भी अमेरीकी सैनिकों द्वारा वियतनाम युद्ध में इस्तेमाल किया गया। यह एक ऐसा जहर था जिससे पेड़ों की पत्तियाँ तुरंत झुलस जाती थी एवं पेड़ मर जाता था। इस जहर का असर आज भी नजर आता है, जन्मजात विकलांगता एवं कैंसर के रूप में।

6. फ्रांस की औपनिवेशिक योजना का वर्णन करें ?

उत्तर ⇒ फ्रांस की औपनिवेशिक योजना –

(i). फ्रांस के विशाल साम्राज्य को एक यूनियन में बदल दिया जाएगा।
(ii). हिन्द-चीन इस फ्रांसीसी महासंघ का एक स्वशासित अंग होगा।
(iii). हिन्द-चीन के संरक्षित राज्यों एवं कोचीन-चीन को मिलाकर एक संघ बनाया जाएगा।
(iv). हिन्द-चीन के संरक्षित राज्यों एवं कोचीन-चीन को मिलाकर एक संघ बनाया जाएगा।
(iv). हिन्द-चीन संघ की विदेश नीति एवं सैन्य पर फ्रांस का नियंत्रण रहेगा।

सामाजिक विज्ञान ( इतिहास) पाठ -3 हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन SUBJECTIVE QUESTION

7. फ्रांसीसी इंडो-चाइना का निर्माण कैसे हुआ ?

उत्तर ⇒ (i). फ्रांसीसी कंपनियों ने 1858 ई० में वियतनाम में डेरा डाला।
(ii). 1880 ई० के दशक के मध्य तक उन्होंने उत्तरी क्षेत्र पर अपनी पकड़ मजबूत करली थी।
(iii) फ्रांस चीन युद्ध के बाद उन्होंने रोकिन और अनाम पर भी कब्जा कर लिया और 1887 ई० को फ्रांसीसी इंडो चाइना का गठन किया गया।

8. ‘फ्रांसीसीयों ने उपनिवेशवाद को अनिवार्य समझा’ । कारण बताइए।

उत्तर ⇒ कारण निम्नलिखित हैं –

(i). कच्चे माल की आपूर्ति : प्राकृतिक संसाधनों तथा अन्य आवश्यक माल की आपूर्ति के लिए उपनिवेश बनाना आवश्यक समझा गया।
(ii). असभ्य लोगों को सभ्य बनाना : कई यूरोपीय देशों की यह राय थी कि अफ्रीकी-एशियाई लोग असभ्य थे तथा सोचते थे कि दुनिया के पिछड़े लोगों तक सभ्यता का लाभ पहुंचाना विकसित यूरोपीय राष्ट्र का दायित्व है।

हिंद – चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. हिन्द-चीन में राष्ट्रवाद के विकास का वर्णन करें।

उत्तर ⇒ 1905 ई० में जापान द्वारा रूस को पराजित करना हिन्द-चीनीयों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया। हिन्द-चीन में आरंभिक राष्ट्रवाद का विकास कोचीन-चीन, अन्नाम, तोंकिन जैसे शहरों तक ही सीमित था, किन्तु प्रथम विश्वयुद्ध के आरंभ होने पर उन्हीं प्रदेशों के हजारों लोगों को सेना में भरती किया गया। यहाँ के सैनिकों को युद्ध की प्रथम पंक्ति में रखा जाता था। अतः मारे जाने वालों में इनकी संख्या अधिक होती थी। इन सब बातों की प्रतिक्रिया हिन्द-चीन के लोगों पर हुई। . 1930 ई० के दशक की विश्वव्यापी आर्थिक मंदी ने भी राष्ट्रवाद के विकास में योगदान किया। चावल, रबर, आदि के दाम गिर गए थे। हिन्द-चीन में बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही थी। इस स्थिति से परेशान किसान भी साम्यवाद को अपना रहे थे और राष्ट्रवादी आन्दोलन जोर पकड़ता जा रहा था। दूसरी तरफ फ्रांसीसी सरकार का दमन-चक्र काफी तीव्र एवं क्रूर होता जा रहा था। इस दमन-चक्र में हजारों लोग मारे गए। आन्दोलन दब सा गया परन्तु यह सोया हुआ ज्वालामुखी के समान था जो अंदर ही अंदर खौलता रहा और भूमिगत आन्दोलन की शुरूआत हो गयी।

2. . राष्ट्रपति निक्सन के हिन्द-चीन में शांति के संबंध में पाँच सूत्री योजना क्या थी ? इसका क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर ⇒ राष्ट्रपति निक्सन के हिन्द-चीन के संबंध में पाँच सूत्री योजना निम्नलिखित थी –

(i). हिन्द-चीन की सभी सेनाएँ युद्ध बंद कर यथास्थान पर रहें।
(ii). युद्ध विराम की देखरेख अन्तर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक करेंगे।
(iii). उस दौरान कोई देश अपनी शक्ति बढ़ाने का प्रयत्न नहीं करेगा।
(iv). युद्ध विराम के दौरान सभी तरह की लड़ाईयाँ बंद रहेंगी।
(v). युद्ध विराम का अंतिम लक्ष्य समूचे हिन्द-चीन में संघर्ष का अंत होनी चाहिए।
शांति प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया। अमेरिकी सेना पुनः बमबारी शुरू कर दी। 24 अक्टुबर 1972 ई० को वियतकांग, उत्तरी वियतनाम, अमेरिका एवं दक्षिणी वियतनाम में समझौता तय हो गया परंतु दक्षिणी वियतनाम ने आपत्ति जतायी और पुनः वार्ता के लिए आग्रह किया। वियतकांग ने इसे अस्वीकार कर दिया। इस बार इतने बम गिराये गए जिनकी कुल विध्वंसक शक्ति हिरोशिमा में प्रयुक्त परमाणु बम से ज्यादा आंकी गई। हनोई भी इस बमबारी से ध्वस्त हो गया लेकिन वियतनाम डटे रहे। अंतत: 27 फरवरी 1973 ई० को पेरिस में वियतनाम युद्ध की समाप्ति के समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

class 10th Hind chin me Rashtrawadi Andolan Subjective question answer 2023

3. हिन्द-चीन उपनिवेश स्थापना का उद्देश्य क्या था ?

उत्तर ⇒ फ्रांस द्वारा हिन्द-चीन को अपना उपनिवेश बनाने का प्रारंभिक उद्देश्य डच तथा ब्रिटिश कंपनियों के व्यापारिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना था। भारत में फ्रांसीसी कमजोर पड रहे थे। चीन में उनकी व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता मख्य रूप से इंग्लैण्ड से था। अतः सुरक्षात्मक उद्देश्य से हिन्द-चीन क्षेत्र को सुरक्षित समझकर दोनों तरफ भारत एवं चीन को कठिन परिस्थितियों में संभाल सकते थे।
दूसरी ओर औद्योगिकरण के लिए कच्चे माल की आपूर्ति उपनिवेश से ही होती थी एवं उत्पादित वस्तुओं के लिए बाजार भी उपलब्ध होता था। तीसरे पिछड़े समाजों को सभ्य बनाना विकसित यूरोपीय राज्यों का स्वघोषित दायित्व था।

4. फ्रांसीसी शोषण के साथ-साथ उसके द्वारा किए गए साकारात्मक कार्यों की समीक्षा करें।

उत्तर ⇒ सर्वप्रथम फ्रांसीसीयों ने शोषण के साथ-साथ कषि की उत्पादकता बढ़ाने के लिए नहरों का एवं जल निकासी का समुचित प्रबंध किया। दलदली भूमि, जंगलों आदि में कृषि क्षेत्रों को बढ़ाया जाने लगा। इन प्रयोगों के कारण 1931 ई० तक वियतनाम विश्व का तीसरा बड़ा चावल निर्यातक देश बन गया। पूरे उत्तर से दक्षिण हिन्द-चीन तक संरचनात्मक विकास तीव्र गति पर रहा एवं एक विशाल रेल नेटवर्क एवं सड़क का जाल सा बिछ गया। किन्तु किसानों एवं मजदूरों का जीवन स्तर गिरता जा रहा था क्योंकि सारी व्यवस्था ही शोषण मूलक थी।
जहाँ तक शिक्षा का प्रश्न था परम्परागत शिक्षा के स्थान पर लोगों को फ्रांसीसी भाषा में शिक्षा दी जाने लगी। परन्तु इस क्षेत्र में बसने वाले फ्रांसीसीयों को शिक्षा के प्रसार.के सकारात्मक प्रभाव का डर था । अतः आम लोगों को शिक्षा से दूर रखने का प्रयास किया गया। हनोई विश्वविद्यालय का बंद किया जाना फ्रांसीसी शोषण की पराकाष्ठा थी।

class 10th Social science question answer 2023 PDF download in Hindi

5. वियतनाम में फ्रांसीसीयों द्वारा नई शिक्षा नीति क्यों लागू की गई थी ? इस नीति की कमियाँ बताएँ।

उत्तर ⇒ फ्रांसीसी उपनिवेशवाद केवल आर्थिक शोषण पर केन्द्रीत नहीं था अपितु इसके पीछे ‘सभ्यता अभियान’ का विचार भी काम कर रहा था। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए फ्रांसीसीयों ने नई शिक्षा व्यवस्था लागू की। दूसरे उन्हें (i). प्रशासन चलाने के लिए शिक्षित नागरिकों की भी आवश्यकता थी। इन स्कूलों में केवल अभिजात्य वियतनामी प्रवेश पा सकते थे जो जनसंख्या का एक छोटा सा भाग थे।
(ii). कम विद्यार्थियों का ही पास कराया जाता था। जान बूझकर अधिकतर को फेल कर दिया जाता था ताकि उन्हें अच्छी नौकरी न मिल सके।
(iii).नई पाठ्य पुस्तक में फ्रांसीसी शासन को तथा औपनिवेशिक शासन को उचित बताया गया था। पुस्तकों में वियतनामियों को आडिग और पिछड़ा हुआ दिखाया जाता था जो केवल शारीरिक श्रम करने के योग्य होते हैं।
(iv). विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया जाता था कि वियतनाम में समग्र विकास के लिए केवल फ्रांसीसी ही शंति का वातावरण कायम कर सकते हैं जबकि वे सिर्फ अपनी उद्देश्यों की पूर्ति कर रहे थे।


  • Class 10 Social Science All Chapter VVI Guess Question Paper 2023
S.N Social Science (सामाजिक विज्ञान) 📒
1. History (इतिहास) Guess Paper
2. Geography (भूगोल) Guess Paper
3. Economics (अर्थ-शास्त्र) Guess Paper
4. Political Science (राजनितिक विज्ञानं) Guess Paper
5. Disaster Management (आपदा प्रबंधन) Guess Paper

10th Class Social Science Subjective Question Answer : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 इतिहास का लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर नीचे दिया गया है दिए गए लिंक पर क्लिक करके लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पढ़ सकते हैं । कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सब्जेक्टिव क्वेश्चन 2023

Social Science Subjective Question
S.N Class 10th Geography Question 2023
1. भारत : संसाधन एवं उपयोग
2. कृषि
3. निर्माण उद्योग
4. परिवहन , संचार एवं व्यापार
5. बिहार : कृषि एवं वन संसाधन
6. मानचित्र अध्ययन
S.N Class 10th History Question 2023
1. यूरोप में राष्ट्रवाद
2. समाजवाद एवं साम्यवाद
3. हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन
4. भारत में राष्ट्रवाद
5. अर्थव्यवस्था और आजीविका
6. शहरीकरण एवं शहरी जीवन
7.  व्यापार और भूमंडलीकरण
8. प्रेस- सांस्कृति एवं राष्ट्रवाद
S.N Class 10th Political Science Question 2023
1. लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी
2. सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली
3. लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष
4. लोकतंत्र की उपलब्धियां
5. लोकतंत्र की चुनौतियां
S.N Class 10th Economics Question 2023
1. अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास
2. राज्य एवं राष्ट्र की आय
3. मुद्रा, बचत एवं साख
4. हमारी वित्तीय संस्थाएं
5. रोजगार एवं सेवाएं
6. वैश्वीकरण
7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण
S.N Class 10th Aapda Prabandhan  Question 2023
1. प्राकृतिक आपदा : एक परिचय
2. बाढ़ और सूखा
3. भूकंप एवं सुनामी
4. जीवन रक्षक आकस्मिक प्रबंधन
5. आपदा काल में वैकल्पिक संचार व्यवस्था
6. आपदा और सह-अस्तित्व
Indrajeet Kumar
मैं इंद्रजीत कुमार हूं. मैं Pragatishilclasses.com पर एक ब्लॉगर और सामग्री निर्माता हूं। मेरे पास विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव है जिसमें सरकारी नौकरियों के अपडेट, नवीनतम समाचार अपडेट, खेल, सरकारी योजनाएं, गेमिंग, राजनीति, तकनीकी रुझान, वित्त, सरकारी नीतियां आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान घटनाएं शामिल हैं।
https://pragatishilclasses.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *