मछली Subjective Question Answer 2023, मछली Subjective Question Answer, Class 10th Hindi Subjective Question Answer, मछली का सारांश, मछली ncert solutions, मछली प्रश्न उत्तर class 10, मछली प्रश्न उत्तर class 10 pdf, मछली Subjective question, सब्जेक्टिव क्वेश्चन मछली, मछली प्रश्न उत्तर, मछली ka question answer, मछली सब्जेक्टिव क्वेश्चन, मछली SUBJECTIVE, कक्षा 10 वी हिंदी मछली सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर 2023, class 10th मछली ka Subjective question answer 2023, Matric exam 2023 ka Hindi subjective question answer, मछली ka Subjective question answer class 10 2023, कक्षा 10 मछली का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर 2023, Machhli Subjective question answer 2023, Machhli prshn uttr 2023, Machhli  subjective question, Machhli ka subjective question answer 2023
Class 10th Hindi Subjective Question

पाठ-10 मछली ( गोधूलि भाग-2 गध खंड ) Subjective Question 2023 || Machhli Subjective Question Answer 2023

Join For Latest Government Job & Latest News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों यहां पर आपको कक्षा दसवीं हिंदी गोधूलि भाग 2 बिहार बोर्ड के लिए मछली पाठ का सब्जेक्टिव प्रश्न दिया गया है। जो मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है ।और यहाँ पर मछली का Objective Question Answer दिया गया है। जिसे आप आसानी से पढ़ सकते है

Bihar Board All Subject Pdf Download Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here

मछली Subjective Question Answer 2023

1. झोले में मछलियाँ लेकर बच्चे दौड़ते हुए पतली गली में क्यों घुस गए ?

उत्तर ⇒ झोले में मछली लेकर बच्चे दौड़ते हुए पतली गली में घुस गए क्योंकि बच्चे चाहते थे कि मछली मरे नहीं। उस गली से घर नजदीक था और वह चाहते थे कि मछलियों को जल्दी से पानी में डालकर बचाया जा सके।

2. मछलियों को लेकर बच्चों की अभिलाषा क्या थी ?

उत्तर ⇒ मछलियों को लेकर बच्चों की अभिलाषा थी कि एक मछली पिता जी से मांग लूँगा और उसे कुएँ में डालकर पालूँगा। जब वह बड़ी होगी तो बल्टी से निकालकर देखूगा और फिर डाल दूंगा।

3.मछलियाँ लिए घर आने के बाद बच्चों ने क्या किया ?

उत्तर ⇒ घर आने के बाद बच्चों ने मछलियों को स्नानघर में पानी से आधी भरी बल्टी में डाल दिया। फिर अपने भीगे कपड़ों को निचोड़ा और मरी मछली की आँख में अपनी छाया. देखकर यह पता लगाने का प्रयास किया कि मछली जिंदा है या मर गई।

4. मछली को छूते हुए संतू क्यों हिचक रहा था ?

उत्तर ⇒ लेखक की अपेक्षा संतू छोटा था। वह डरता था कि मछली काट लेगी। इसलिए मछली को छूते हुए संतू हिचक रहा था।

Machhli ka subjective question answer 2023

5. मछली के बारे में दीदी ने क्या जानकारी दी थी ? बच्चों ने उसकी परख कैसे की ?

उत्तर ⇒ मछली के बारे में दीदी ने यह जानकारी दी कि मरी हुई मछली की आँख में परछाई नहीं दिखती है। बच्चों ने मछली की आँख में झाँककर परख की।

6. संतू क्यों उदास हो गया ?

उत्तर ⇒ मछलियों को आज ही काटा जाने को समझकर ही संतू उदास हो गया।

7. घर में मछली कौन खाता था और वह कैसे बनायी जाती थी ?

उत्तर ⇒ घर में मछली लेखक के पिता खाते थे। मछली को भग्गू पहले पटककर मार देता और फिर अच्छी तरह राख लगाकर पाटे पर रखकर टुकड़े किया करता था।

8. दीदी कहाँ थी और क्या कर रही थी ?

उत्तर ⇒ दीदी अपने कमरे में थी और सो रही थी।

मछली का सारांश /  मछली प्रश्न उत्तर / मछली सब्जेक्टिव क्वेश्चन

9. अरे-अरे कहता हुआ भग्गू किसके पीछे भागा और क्यों ?

उत्तर ⇒ भग्गू संतू के पीछे भागा क्योंकि मछली को बचाने के लिए संतू उसे कुँए में डालने के लिए एक मछली लेकर भागा था।

10. मछली और दीदी में क्या समानता दिखलाई पड़ी? स्पष्ट करें।

उत्तर ⇒ मछली और दीदी में समानता यह है कि दोनों अपनी बेबसी पर छटपटा रही थी। मछली काटे जाने पर और दीदी नरेन की वजह से दुखी थी।

11. पिताजी किससे नाराज थे और क्यों ?

उत्तर ⇒ पिता जी नरेन से बहुत नाराज थे। क्योंकि नरेन की वजह से ही दीदी रो रही थी।

12. सप्रसंग व्याख्या करें ।
(क) बरसते पानी में खड़े होकर झोले का मुँह आकाश की तरफ फैलाकर मैंने खोल दिया ताकि आकाश का पानी झोले के अंदर पड़ी मछलियों पर पड़े।

संदर्भ : प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘गोधूलि भाग-2’ में संकलित कहानी ‘मछली’ से अवतरित हैं। इस कहानी के लेखक विनोद कुमार शुक्ल हैं।

नोट : इस पाठ के सभी व्याख्याओं का सन्दर्भ यही रहेगा।

प्रसंग : इन पंक्तियों में एक बालक द्वारा मछली को जीवित रखने के प्रयास का चित्रण किया गया है। व्याख्या : लेखक मछली को बचाना चाहता है। बिना पानी के झोले में मछलियों मर रहीं थी। जब बारिश होने लगती है तो अपनी बाल-बुद्धि के अनुरूप लेखक झोले का मुँह खोल देता है। इससे बारिश का पानी मछलियों पर पड़ता है और उनके जीवित रहने की संभावना बढ़ जाती है।

मछली Subjective Question Answer 2023

(ख). अगर बाल्टी भरी होती तो मछली उछलकर नीचे आ जाती।

संदर्भ : प्रश्न 12 के (क) में देखें।

प्रसंग : प्रस्तुत पंक्ति में बालकों का बुद्धिमान होना पता चलता है। व्याख्या : दोनों बालकों ने मछलियों को आधी भरी बाल्टी में डाल दिया। क्योंकि पूरी भरी बल्टी से मछलियाँ उछलकर बाहर आ सकती थीं।

(ग). और पास से देख। परछाई दिखाती है ?

संदर्भ : प्रश्न 12 के (क) में देखें।

प्रसंग : प्रस्तुत पंक्ति में बाल जिज्ञासा को चित्रित किया गया है। व्याख्या : दीदी ने लेखक से कहा था कि मरी हुई मछली की आँख में परछाई नहीं दिखती है। मछली मरी है या जिंदा है इसे परखने के लिए दोनों बालक मछली की आँख में परछाई देखने का प्रयास करते हैं।

(घ). नहानघर की नाली क्षणभर के लिए पूरी भर गई, फिर बिल्कुल खाली हो गयी।

संदर्भ : प्रश्न 12 के (क) में देखें।

प्रसंग : प्रस्तुत पंक्तियों में पानी का नाली में भरना और फिर निकल जाना, प्रतीकात्मक वर्णन है।

व्याख्या : नहानघर में क्षणभर के लिए पानी भरा और निकल गया। इसी तरह लेखक की मछलियों को बचाने और कुएँ में पालने की आशा भी क्षणिक थी। झोले में ले जाते समय यह आशा बाकी थी, लेकिन मछलियों के कटने पर समाप्त हो गई।

13. संतू के विरोध का क्या अभिप्राय है ?

उत्तर : संतू के विरोध करने का अभिप्राय था कि मछली को मारा जा रहा है, जबकि वह उसे बचाकर कुएँ में पालना चाहता था और उससे खेलना चाहता था।

मछली ka Subjective question answer class 10 2023

14. दीदी का चरित्र चित्रण करें।

उत्तर ⇒ दीदी अत्यन्त सरल, कोमल, भ्रातप्रिय, दयालु और अहिंसा प्रिय है। वह मछली नहीं खाती है और मछली को काटना भी पसंद नहीं करती इसलिए वह दुखी होकर रोने लगती है।

15. ‘ कहानी के शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट करें।

उत्तर ⇒ कहानी का शीर्षक सार्थक है। क्योंकि कहानी के कथानक को शीर्षक प्रतिनिधित्व करता है। मछली के माध्यम से ही परिवार में अलग-अलग दो प्रवृत्तियों का वर्णन है। इसलिए यह शीर्षक उपयुक्त और सार्थक है।

16. कहानी का सारांश प्रस्तुत करें।

उत्तर ⇒ विनोद कुमार शुक्ल रचित ‘मछली’ शीर्षक कहानी का शीर्षक अति संक्षिप्त और मूल भाव को समाहित करने वाला है . पूरी कहानी मछली के उपर केन्द्रित है तथा सारी घटनाओं की जड़ मछली है . यह एक प्रतीकात्मक कहानी भी है . मछली निरीह होती है आदमी उसे मारकर खाता है कहानी में चित्रित दीदी का चरित्र अपनी निहिरता में मछली से सभ्य रखता है इस प्रकार कहानी का शीर्षक सार्थक और समीचीन है

Class 10th Hindi Subjective Question 2023

Hindi Subjective Question
S.N गोधूलि भाग 2 ( गद्यखंड )
1. श्रम विभाजन और जाति प्रथा
2. विष के दाँत
3. भारत से हम क्या सीखें
4. नाखून क्यों बढ़ते हैं
5. नागरी लिपि
6. बहादुर
7. परंपरा का मूल्यांकन
8. जित-जित मैं निरखत हूँ
9. आवियों
10. मछली
11. नौबतखाने में इबादत
12. शिक्षा और संस्कृति
Hindi Subjective Question
S.N गोधूलि भाग 2 ( काव्यखंड )
1. राम बिनु बिरथे जगि जनमा
2. प्रेम-अयनि श्री राधिका
3. अति सूधो सनेह को मारग है
4. स्वदेशी
5. भारतमाता
6. जनतंत्र का जन्म
7. हिरोशिमा
8. एक वृक्ष की हत्या
9. हमारी नींद
10. अक्षर-ज्ञान
11. लौटकर आऊंगा फिर
12.  मेरे बिना तुम प्रभु
Bihar Board All Subject Pdf Download Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here
Indrajeet Kumar
मैं इंद्रजीत कुमार हूं. मैं Pragatishilclasses.com पर एक ब्लॉगर और सामग्री निर्माता हूं। मेरे पास विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव है जिसमें सरकारी नौकरियों के अपडेट, नवीनतम समाचार अपडेट, खेल, सरकारी योजनाएं, गेमिंग, राजनीति, तकनीकी रुझान, वित्त, सरकारी नीतियां आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान घटनाएं शामिल हैं।
https://pragatishilclasses.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *