कक्षा 10 हिंदी (गोधूलि भाग 2 काव्य खण्ड) पाठ -8 एक वृक्ष की हत्या Subjective Question 2023, Ek Vriksh ke Hatya Subjective Question Answer 2023,एक वृक्ष की हत्या Subjective Question Answer 2023,एक वृक्ष की हत्या Subjective Question Answer,Class 10th Hindi Subjective Question Answer,एक वृक्ष की हत्या का सारांश, एक वृक्ष की हत्या ncert solutions,एक वृक्ष की हत्या सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर class 10,एक वृक्ष की हत्या प्रश्न उत्तर class 10 pdf,एक वृक्ष की हत्या Subjective question,एक वृक्ष की हत्या प्रश्न उत्तर,एक वृक्ष की हत्या ka question answer,एक वृक्ष की हत्या सब्जेक्टिव क्वेश्चन,कक्षा 10 वी हिंदी एक वृक्ष की हत्या सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर 2023,class 10th एक वृक्ष की हत्या ka Subjective question answer 2023,एक वृक्ष की हत्या ka Subjective question answer class 10 2023,कक्षा 10 एक वृक्ष की हत्या का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर 2023,Ek Vriksh ke Hatya Subjective question answer 2023,Ek Vriksh ke Hatya prshn uttr 2023,Ek Vriksh ke Hatya  subjective question,Ek Vriksh ke Hatya ka subjective question answer 2023

कक्षा 10 हिंदी (गोधूलि भाग 2 काव्य खण्ड) पाठ -8 एक वृक्ष की हत्या Subjective Question 2023 || Ek Vriksh ke Hatya Subjective Question Answer 2023

अगर आप कक्षा 10 के छात्र हैं और मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको कक्षा 10 हिंदी काव्य खंड का एक वृक्ष की हत्या का सब्जेक्टिव क्वेश्चन नीचे दिया गया है। जो कि आपके मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें। और आपको इस वेबसाइट पर एक वृक्ष की हत्या Objective Question भी पढने के लिए मिल जायेगा।

Bihar Board All Subject Pdf Download Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here

एक वृक्ष की हत्या Subjective Question Answer 2023

1. कवि को वृक्ष बूढ़ा चौकीदार क्यों लगता था ?

उत्तर ⇒ वृक्ष सदैव सीना ताने और डालरूपी राइफल को कंधे पर रखे दरवाजे पर खड़ा रहता है। एक चौकीदार आने वाले आगंतुक को सावधान करते हुए उससे उसका परिचय पूँछता है। कवि को प्रतीत होता है कि वृक्ष भी इसी तरह हर आने वाले व्यक्ति से चौकीदार की भाँति पूँछताछ करता है। इसीलिए कवि को वृक्ष बूढ़ा चौकीदार लगता था।

2. वृक्ष और कवि में क्या संवाद होता था ?

उत्तर ⇒ वृक्ष और कवि का यही संवाद होता है कि वृक्ष कवि के परदेस से लौटने पर सावधान करते हुए उससे उसका परिचय पूँछता था और कवि मित्र की भाँति उत्तर देता था।

3. कविता का समापन करते हुए कवि अपने किस अंदेशों का जिक्र करता है और क्यों ?

उत्तर ⇒ कविता का समापन करते हए कवि अंदेशों को व्यक्त करता है कि यदि स्वार्थी मनुष्य इसी तरह पेड़ों की कटाई करते रहे तो प्रदूषण बढ़ता चला जायेगा। वातावरण इतना विषैला हो जाएगा कि सांस लेना कठिन हो जाएगा। पेड़ों के समाप्त होने पर वर्षा होनी लगभग समाप्त हो जाएगी और नदियाँ सूखने लगेंगी। वर्षा न होने पर हरी-भरी धरती बंजर भूमि में परिवर्तित हो जाएगी। इन अंदेशों का जिक्र कवि इसलिए करता है क्योंकि पेड़ों की घटती संख्या पृथ्वी पर जीवन को संकट में डाल रही है।

4. घर, शहर और देश के बाद कवि किन चीज़ों को बचाने की बात करता है और क्यों ?

उत्तर ⇒ घर, शहर और देश के बाद कवि नदियों को नाला बनने से, हवा को दूषित हो जाने से, जंगल को मरूस्थल हो जाने से . बचाने की बात करता है। क्योंकि पेड़-पौधों से ही वर्षा होती
है। वर्षा से पृथ्वी पर हरियाली होती है और नदियों में पानी बना रहता है। पेड़ों से ही प्राणवायु (आक्सीजन) मिलती है। इस तरह संपूर्ण पर्यावरण पेड़ों पर ही आधारित है और मनुष्य पेड़ों को तेजी से काटता चला जा रहा है।

Ek Vriksh ke Hatya ka subjective question answer 2023

5. कविता की प्रासंगिकता पर विचार करते हुए एक टिप्पणी लिखें ।

उत्तर ⇒ वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व पर्यावरण के संकट का सामना कर रहा है। जनसंख्या वृद्धि और औद्योगिकीकरण के कारण पेड़ों को काटकर नगरों और फैक्ट्रियों को स्थापित किया जा रहा है। पृथ्वी पर बढ़ते तापमान के कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं और समुद्र का आयतन बढ़ रहा है। आज विश्व के सभी देशों के सामने ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक ऊष्मा) एक बड़ी समस्या है। ऐसे समय में कुँवर नारायण की कविता ‘एक वृक्ष की हत्या’ हमें पर्यावरण सुरक्षा की प्रेरणा प्रदान करती है। इस आधार पर यह कविता अति प्रासंगिक हैं।

6. व्याख्या करें –

उत्तर ⇒ व्याख्या (क) और (ख) के लिए क्रमशः 4 और 8 व्याख्या देखें।

7. कविता के शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए।

उत्तर ⇒ प्रस्तुत कविता की विषय-वस्तु एक पेड़ का काटा जाना है। कवि ने काटे गए पेड़ के माध्यम से पर्यावरण संकट की ओर संकेत करते हुए पर्यावरण सुरक्षा पर बल दिया है। यह सत्य है कि यदि पृथ्वी पर इसी तरह पेड़ कटते रहे तो वर्षा होनी समाप्त हो जायेगी। वर्षा न होने से नदियाँ सूख जायेगी, हरियाली से भरी भूमि रेगिस्तान में परिवर्तित हो जाएगी। पेड़ न होने से वातावरण में विषैली गैसें बढ़ जाएगी और पृथ्वी पर जीवन असंभव हो जायेगा। इस तरह यह पर्यावरण पेड़ों पर ही आधारित है। कविता में पेड़ काटे जाने पर जिस तरह कवि ने पर्यायवरण पर चिंता व्यक्त की है उस आधार पर कविता का शीर्षक अनुकूल और सार्थक है।

कक्षा 10 वी हिंदी एक वृक्ष की हत्या सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर 2023

8. इस कविता में एक रूपक की रचना हुई है। रूपक क्या है और यहाँ उसका क्या स्वरूप है ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर ⇒ प्रस्तुत कविता में वृक्ष के माध्यम से रूपक की रचना हुई है। दरवाजे पर खड़े वृक्ष को कवि ने चौकीदार के रूपक में चित्रित किया है। रूपक का अर्थ होता है रूप धारण करना या फिर उपमेय पर उपमान को आरोपित करना। कविता में कवि ने वृक्ष को चौकीदार के समान या चौकीदार जैसा न कहर चौकीदार कहा है। एक चौकीदार अपनी खाकी वदी पहनकर, सर पर पगड़ी लगाकर और कंधे पर बंदूक रखकर दरवाजे की पहरेदारी करता है। कवि ने पेड़ को भी चौकीदार के रूप में आरोपित करते हुए कहा कि उसकी खुरदरी छाल उसकी वर्दी है, सिर पर फुल-पत्तियां की पगड़ी और कंधे पर रायफल रूपी डाल है। इस तरह कवि ने बृक्ष को चौकीदार के रूपक में चित्रित किया है ।

Class 10th Hindi Subjective Question 2023

Hindi Subjective Question
S.N गोधूलि भाग 2 ( गद्यखंड )
1. श्रम विभाजन और जाति प्रथा
2. विष के दाँत
3. भारत से हम क्या सीखें
4. नाखून क्यों बढ़ते हैं
5. नागरी लिपि
6. बहादुर
7. परंपरा का मूल्यांकन
8. जित-जित मैं निरखत हूँ
9. आवियों
10. मछली
11. नौबतखाने में इबादत
12. शिक्षा और संस्कृति
Hindi Subjective Question
S.N गोधूलि भाग 2 ( काव्यखंड )
1. राम बिनु बिरथे जगि जनमा
2. प्रेम-अयनि श्री राधिका
3. अति सूधो सनेह को मारग है
4. स्वदेशी
5. भारतमाता
6. जनतंत्र का जन्म
7. हिरोशिमा
8. एक वृक्ष की हत्या
9. हमारी नींद
10. अक्षर-ज्ञान
11. लौटकर आऊंगा फिर
12.  मेरे बिना तुम प्रभु
Bihar Board All Subject Pdf Download Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *