दोस्तों यहां पर आपको कक्षा दसवीं हिंदी गोधूलि भाग 2 बिहार बोर्ड के लिए भारत से हम क्या सीखें पाठ का सब्जेक्टिव प्रश्न दिया गया है। जो मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है ।और यहाँ पर Bharat Se Hum Kya Sikhe का Objective Question Answer दिया गया है। जिसे आप आसानी से पढ़ सकते है।
Bihar Board All Subject Pdf Download Class Xth ![]() |
|
![]() |
Click Here ![]() |
![]() |
Click Here![]() |
भारत से हम क्या सीखें Subjective Question Answer 2023
1. समस्त भूमंडल में सर्वविद् सम्पदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देश भारत है। – लेखक ने ऐसा क्यों कहा है ?
उत्तर ⇒ लेखक ने जब भारत की यात्रा की तो उसने भारत को स्वर्ग जैसा पाया। यहाँ के रीति-रिवाज, इतिहास, रहन-सहन भाषा, साहित्य तथा पुरातत्वों को देखकर अत्यन्त खुश हुआ। इसलिए लेखक ने कहा- “समस्त भूमंडल में सर्वविद सम्पदा और प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण देश भारत है।
2. लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन कहाँ हो सकते हैं और क्यों ?
उत्तर ⇒ लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन गाँवों में हो सकते हैं। क्योंकि भारत की अधिकांश आबादी गाँवों में अभी भी अपने सांस्कृति परिवेश में जी रही है।
3. भारत को पहचान सकने वाली दृष्टि की आवश्यकता किनके लिए वांछनीय है और क्यों ?
उत्तर ⇒ भारत को पहचान सकने वाली दृष्टि की आवश्यकता यूरोपियन लोगों के लिए वांछनीय है क्योंकि प्राचीन भारत ही नहीं वर्तमान भारत भी अनेक समस्याओं के निदान में सहायक है।
4. लेखक ने किन विशेष क्षेत्रों में अभिरूचि रखने वालों के लिए भारत का प्रत्यक्ष ज्ञान आवश्यक बताया है ?
उत्तर ⇒ लेखक ने भू-विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव-विज्ञान, पुरातत्व, दैवत विज्ञान, भाषा विज्ञान, इतिहास, कानून, साहित्य आदि में अभिरूचि रखने वालों के लिए भारत का प्रत्यक्ष ज्ञान आवश्यक बताया है।
Bharat se hum kya sikhe subjective question
5. लेखक ने वारेन हेस्टिंग्स से संबंधित किस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का हवाला दिया है और कयों ?
उत्तर ⇒ लेखक ने वारेन हेस्टिंग्स से संबंधित उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का वर्णन किया है, जिसमें वाराणसी के निकट उसे 172 दारिस नामक सोने के सिक्के मिले थे। यह सिक्के इस्ट इण्डिया कंपनी के पास भेज दिए ताकि वह दुर्लभ वस्तुओं में गिना जाएगा। लेकिन कंपनी के निदेशकों ने इसे सामान्य सोने का सिक्का समझकर गलवा दिया। लेखक ने इस घटना का वर्णन इसलिए किया कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना दोबारा न घटे।
6. लेखक ने नीतिकथाओं के क्षेत्र में किस तरह भारतीय अवदान को रेखांकित किया है ?
उत्तर ⇒ लेखक ने नीतिकथाओं के क्षेत्र में भारत के योगदान को इस तरह रेखांकित किया कि समय-समय पर अनेक नीतिकथाएँ भारत से पश्चिम की ओर आती रही हैं। इन कथाओं से यूरोप में नवजीवन का संचार हो चुका है।
7. भारत के साथ यूरोप के व्यापारिक संबंध के प्राचीन प्रमाण लेखक ने क्या दिखाए हैं ?
उत्तर ⇒ भारत के साथ यूरोप के व्यापारिक संबंध के प्राचीन प्रमाण लेखक ने बाइबल और शाहनामा में दिखाए हैं।
8. भारत की ग्राम पंचायतों को किस अर्थ में और किनके लिए लेखक ने महत्त्वपूर्ण बतलाया है ? स्पष्ट करें।
उत्तर ⇒ लेखक मैक्समूलर ने भारतीय ग्राम पंचायतों को सरल राजनैतिक ईकाइयों के निर्माण और विकास के संबद्ध प्राचीन युग के कानून के पुरातन रूपों के बारे में जो अनुसंधन हुए हैं, उनके महत्त्व को समझने के अर्थ में राजनीतिज्ञों के लिए आवश्यक बताया है।
भारत से हम क्या सीखें सब्जेक्टिव क्वेश्चन
9. धर्मो की दृष्टि से भारत का क्या महत्त्व है ?
उत्तर ⇒ धर्म की दृष्टि से भारत का अत्यंत महत्त्व है। धर्म का वास्तविक उद्गम, उसके प्राकृतिक विकास का प्रत्यक्ष परिचय भारत में मिलता है। भारत ब्राह्मण धर्म, वैदिक धर्म तथा बौद्ध धर्म की जननी तथा पारसी धर्म की शरणस्थली है।
10. भारत किस तरह अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है ? स्पष्ट करें।
उत्तर ⇒ प्राचीन भारत में ही नहीं बल्कि आज के भारत में भी अनुसंधानकर्ता यहाँ अनुसंधान करते हैं, तो चाहे उनकी कैसी भी समस्या हो और किसी भी विषय से संबंधित क्यों न हो, उसका हल यहाँ मिल जाता है। यह हल भविष्य के लिए भी उपयुक्त होता है। इस तरह भारत अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है।
11. मैक्समूलर ने संस्कृत की कौन-सी विशेषताएँ और महत्त्व बतलायें हैं ?
उत्तर ⇒ मैक्समूलर ने संस्कृत भाषा की कई विशेषताओं का उल्लेख अपने आलेख में किया है। पहली विशेषता-संस्कृत भाषा विश्व की सभी भाषाओं से प्राचीन है। दूसरी विशेषता-आज की संस्कृत में भी प्राचीनता के तत्व विद्यमान हैं। तीसरी महत्त्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह भाषा अन्य भाषाओं को जानने का आधार है। अन्य भाषाओं से इसकी समानता स्पष्ट करते हुए लेखक कहता है कि संस्कृत का ‘अग्नि’ लैटिन में “इग्निस’ तथा लिथ्वानियन में ‘उग्निस’ बोला जाता है। इसी तरह चूहे को संस्कृत में मूषः, ग्रीक में मूस, लैटिन में मुस तथा पुरानी जर्मन में ‘मुस’ कहते हैं।
12. लेखक वास्तविक इतिहास किसे मानता है और क्यों ?
उत्तर ⇒ लेखक भारतीय इतिहास को वास्तविक इतिहास मानता है, क्योंकि मानव इतिहास की बहुमूल्य जानकारी भारतीय इतिहास में पाई जाती है। भारतीय इतिहास का एक अध्याय विश्व के किसी भी देश के इतिहास से अधिक महत्त्व रखता है।
भारत से हम क्या सीखें प्रश्न उत्तर class 10
13. संस्कृत और दूसरी भारतीय भाषाओं के अध्ययन से पाश्चात्य जगत् को प्रमुख लाभ क्या-क्या हुए ?
उत्तर ⇒ संस्कृत और अन्य भाषाओं के अध्ययन से पाश्चातय जगत को बहुत से लाभ हुए। संस्कृत तथा दूसरी भाषाओं के अध्ययन से विश्व में एक पारिवारिक संबंध स्थापित हो गया है। हम पाश्चात्य जगत वाले यह जान पाये हैं कि मानव की जीवन यात्रा कहाँ से शुरू हुई। हमें आगे बढ़ने के लिए कौन-कौन से मार्ग अपनाने चाहिये और कहाँ तक पहुँचना चाहिये? यह हमने भारत से सीखा है। भारतीय भाषाओं का अध्ययन यह बताता है कि भारत और पाश्चात्य जगत का
सम्बंध बहुत प्राचीन है।
14. लेखक ने भारत के लिए नवागंतुक अधिकारियों को किसकी तरह सपने देखने के लिए प्रेरित किया है और क्यों ?
उत्तर ⇒ मैक्समूलर ने भारत के लिए नवागंतुक अधिकारियों को सर विलियम जोन्स की तरह सपने देखने के लिए प्रेरित किया है। क्योंकि सर विलियम जोन्स जैसे स्वपनदर्शी ही यह समझ सकते हैं कि अपने सपनों को साकार और अपनी कल्पनाओं को वास्तविकता में परिणत कैसे किया जा सकता है।
15. लेखक ने नया सिकंदर किसे कहा है? ऐसा कहना क्या उचित है? लेखक का अभिप्राय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर ⇒ लेखक ने नया सिकंदर विविध क्षेत्रों में अध्ययन, शोध और अनुसंधान करने वाले लोगों को कहा जो भारत आना चाहते हैं। यह कहना उचित भी है क्योंकि आप सिकंदर की तरह आकर भारत देश से सम्बंध स्थापित कर सकते हैं।
Class 10th Hindi Subjective Question 2023
Hindi Subjective Question | |
S.N | गोधूलि भाग 2 ( गद्यखंड ) |
1. | श्रम विभाजन और जाति प्रथा |
2. | विष के दाँत |
3. | भारत से हम क्या सीखें |
4. | नाखून क्यों बढ़ते हैं |
5. | नागरी लिपि |
6. | बहादुर |
7. | परंपरा का मूल्यांकन |
8. | जित-जित मैं निरखत हूँ |
9. | आवियों |
10. | मछली |
11. | नौबतखाने में इबादत |
12. | शिक्षा और संस्कृति |
Hindi Subjective Question | |
S.N | गोधूलि भाग 2 ( काव्यखंड ) |
1. | राम बिनु बिरथे जगि जनमा |
2. | प्रेम-अयनि श्री राधिका |
3. | अति सूधो सनेह को मारग है |
4. | स्वदेशी |
5. | भारतमाता |
6. | जनतंत्र का जन्म |
7. | हिरोशिमा |
8. | एक वृक्ष की हत्या |
9. | हमारी नींद |
10. | अक्षर-ज्ञान |
11. | लौटकर आऊंगा फिर |
12. | मेरे बिना तुम प्रभु |
Bihar Board All Subject Pdf Download Class Xth ![]() |
|
![]() |
Click Here ![]() |
![]() |
Click Here![]() |