जिव-विज्ञान पाठ-6 प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन का सब्जेक्टिव दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर || B.S.E.B Class 10th Biology Prakritik Sansadhan ka Prabandhan Subjective Question Answer 2023, प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन सब्जेक्टिव दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर, प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन सब्जेक्टिव दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर 2023, Bihar Board Class 10th Prakritik Sansadhan ka Prabandhan Subjective Question Answer, प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर, प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन कक्षा 10 नोट्स pdf, प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन कक्षा 10 pdf, प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन कक्षा 10 नोट्स, प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन कक्षा 10 ncert, प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन कक्षा 10 नोट्स bihar board, प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन Class 10 PDF, प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन प्रश्न उत्तर PDF, जिव विज्ञान प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर 2023, Prakritik Sansadhan ka Prabandhan Subjective Question Answer 2023, Prakritik Sansadhan ka Prabandhan Question Answer Class 10th Science, प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन के प्रश्न उत्तर pdf, प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन वर्ग हिंदी में 10 नोट पीडीएफ, Prakritik Sansadhan ka Prabandhan class 10th Subjective Dirgh Uttareey Question Answer, class 10th science Subjective question pdf,  Prakritik Sansadhan ka Prabandhan class 10th Dirgh Uttareey Prashn uttar pdf download, pragatishil classes
Class 10th Science Subjective Question

जिव-विज्ञान पाठ-6 प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन का सब्जेक्टिव दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर || B.S.E.B Class 10th Biology Prakritik Sansadhan ka Prabandhan Subjective Question Answer 2023

Join For Latest Government Job & Latest News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों अगर आप लोग बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं और क्लास 10th साइंस का ऑब्जेक्टिव सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर पढ़ना चाहते हैं तो यहां पर आपको क्लास 10th साइंस (जीव विज्ञान) का जैव प्रक्रम का दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर यहां पर दिया गया है तथा अगर आप लोग Biology ka Prakritik Sansadhan ka Prabandhan लघु उत्तरीय सब्जेक्टिव प्रश्न उत्त पढ़ना चाहते हैं तथा प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं और मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी अच्छे से करना चाहते हैं तो यहां पर आप लोगों को क्लास 10th का साइंस का ऑनलाइन टेस्ट तथा क्लास 10th साइंस का मॉडल पेपर दिया गया है तो इसे आप लोग लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं-

Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here
  • Class 10th Science (विज्ञान) VVI Guess Paper Question Answer 2023

S.N Science (विज्ञान) 📒
1. Physics (भौतिक बिज्ञान) Guess Paper
2. Chemistry (रसायन शास्त्र) Guess Paper
3. Biology (जिव-विज्ञान) Guess Paper

प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) Subjective Question Answer 2023

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. अपशिष्ट प्रबंधन से आप क्या समझते हैं ? अपशिष्ट प्रबंधन की नई धारणाएँ क्या हैं ?

उत्तर⇒ आज पर्यावरण प्रदूषण पूरे विश्व की प्रमुख समस्या बनी हुई है। इस समस्या का निदान करना हमारे लिए आवश्यक है। घरेलू कूड़े-कचरों, कृषि अपशिष्टों, औद्योगिक कचरों आदि का निष्पादन सही ढंग से करना अपशिष्ट प्रबंधन कहलाता हैं।
कम उपयोग, पुनर्चालन, पुनरूपयोग (Reduce, Recycle and Reuse-3R) अपशिष्ट प्रबंधन की नई धारणाएँ हैं।


2. ऊर्जा संकट क्या है ?

उत्तर⇒ ऊर्जा के प्रमुख स्रोत जीवाश्म ईंधन अर्थात् कोयला एवं पेट्रोलियम है। पृथ्वी के अन्दर इनकी मात्रा सीमित है। औद्योगिकरण एवं जनसंख्या वृद्धि के कारण इनकी माँग कई गुणा तेज़ी से बढ़ी है। हम अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इनका नियमित दोहन कर रहे हैं। चूँकि इनके भंडार सीमित है अत: इनके एक बार समाप्त हो जाने से भविष्य में इनकी पूर्ति संभव नहीं होगी। इस प्रकार विश्व में ऊर्जा की कमी हो जाएगी जिससे विकास रूक जाएगा। इसे ही ऊर्जा संकट कहा जाएगा।


3. चिकपो आंदोलन पर टिप्पणी लिखें।

उत्तर⇒ चिपको आंदोलन वनवासियों को वनों से अलग करने की नीति तथा पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई को रोकने के प्रयास का परिणाम है। 1970 के दशक में उत्तराखण्ड के टिहरी . गढ़वाल में सुन्दरलाल बहुगुणा के नेतृत्व में चिपको आन्दोलन हुआ था। यहाँ वन के ठेकेदार वनों की अंधाधुंध कटाई कर रहे थे। इसी कारण यहाँ की महिलाओं ने पेड़ से चिपक कर वनों की रक्षा की। इसी कारण इस आन्दोलन को चिपको आन्दोलन का नाम दिया गया।


Bihar Board Class 10th Prakritik Sansadhan ka Prabandhan Subjective Question Answer

4. पर्यावरण संरक्षण के लिए कुछ उपाय सुझाइए।

उत्तर⇒ वनों की प्राकृतिक छवि में मनुष्य का हस्तक्षेप बहुत अधिक है। हमें इस हस्तक्षेप की प्रकृति एवं सीमा को नियंत्रित करना होगा। वन संसाधनों का उपयोग इस प्रकार करना होगा जो पर्यावरण एवं विकास दोनों के हित में हो। अर्थात् जब पर्यावरण अथवा वन संरक्षित किए जाएँ, उनके सुनियोजित उपयोग का लाभ स्थानीय निवासियों को मिलना चाहिए। यह विकेंद्रीकरण की एक ऐसी व्यवस्था, जिसमें आर्थिक विकास एवं पारिस्थितिक संरक्षण दोनों साथ-साथ चल सकते हैं। आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए पर्यावरण का संरक्षण आवश्यक है।


5. गंगा नदी पर बने ऊँचे टिहरी बाँध से कौन-कौन-सी पर्यावरणीय समस्याएँ उत्पन्न हुई हैं?

उत्तर⇒ गंगा नदी पर ऊँचे टिहरी बाँध के निर्माण के फलस्वरूप हजारों लोगों को पहाड़ी क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र में विस्थापित होना पड़ा मैदानी क्षेत्र में बसने से उनकी जीवन-शैली में परिवर्तन के परिणामस्वरूप उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनको जल, लकड़ी, फल आदि अपेक्षाकृत महँगे मिलने लगे। साथ ही भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित होने के कारण बाँध के टूटने का डर बना रहता है। बाँध के टूटने पर जल आस-पास के क्षेत्रों में फैलकर भारी तबाही मचा सकती है।


6. वन एवं वन्य जीवन के संरक्षण के उपायों का उल्लेख करें।

उत्तर⇒ वन एवं वन्य जीवन के संरक्षण हेतु हमें निम्नांकित प्रयास करने चाहिए
(i). बचे हुए वन क्षेत्रों का संरक्षण करना चाहिए।
(ii).वनों की कटाई को विवेकपूर्ण बनाना चाहिए। इसके अंतर्गत वन में केवल उन्हीं पेड़ों के काटने की अनुमति दी जानी चाहिए जो सूख गए हैं अथवा परिपक्व हो चुके हैं।
(iii).बंजर तथा परती भूमि पर सघन वृक्षारोपण के कार्यक्रम का संचालन करना चाहिए।
(iv).जनता में जागरूकता पैदा कर उन्हें वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
(v). बायोगैस संयंत्र लगाना तथा गैस के कनेक्शन उपलब्ध कराना चाहिए।
(vi). बाँधों के तटबंधों तथा आस-पास के क्षेत्र को वनाच्छादित बनाना चाहिए।


7. अपने घर को पर्यावरण-मित्र बनाने के लिए आप उसमें कौन-कौन से परिवर्तन सुझा सकते हैं ?

उत्तर⇒ हम पर्यावरण को निम्नलिखित प्रभावी ढंग से सुरक्षित रख सकते हैं –

(i) कम-से-कम वस्तुओं का उपयोग करना बिजली के पंखे तथा बल्ब का स्विच बंद करके विद्युत का अपव्यय को रोक सकते हैं तथा पानी टपकने वाले नल की मरम्मत कराकर जल की बचत कर सकते हैं।
(ii). प्लास्टिक काँच तथा धातु की वस्तुओं को पुनः चक्रण करना। ऐसे पदार्थों के पुनः चक्रण द्वारा दूसरी उपयोगी वस्तुओं का निर्माण हो। (iii).वस्तु का बार-बार उपयोग करना प्रयुक्त कागज तथा लिफाफों को फेंकने के बजाय इसका पुन: उपयोग कर सकते हैं।


Prakritik Sansadhan ka Prabandhan class 10th Dirgh Uttareey Prashn uttar pdf download

8. अकेले व्यक्ति के रूप में आप विभिन्न प्राकृतिक उत्पादों की खपत कम करने के लिए क्या कर सकते हैं ?

उत्तर⇒ अकेले व्यक्ति के रूप में विभिन्न प्राकृतिक उत्पादों की खपत कम करने के लिए निम्नलिखित तरीकों को अपनाऊँगा
(i). छोटी दूरियाँ तय करने के लिए वाहनों की जगह पैदल अथवा साइकिल का उपयोग करके पेट्रोल का बचत कर सकता हूँ।
(ii). लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करके बिजली की बचत कर सकता है।
(iii). बल्ब की जगह ट्यूबलाइट का प्रयोग कर सकता हूँ।
(iv). अनावश्यक बल्ब तथा पंखे बंद करके बिजली बचत कर सकता हूँ।
(v).खाद्य पदार्थ को न फेंक कर भोजन की बचत कर सकता हूँ।
(vi) टपकने वाले नलों की मरम्मत कराकर पानी की बचत कर सकता हूँ।
(vii) . जब गाड़ी रेडलाइट पर खड़ी हो उस समय गाड़ी बंद करके पेट्रोल की बचत कर सकता हूँ।


9. वनों की कटाई का वन्य जीवों पर क्या प्रभाव पड़ा है ?

उत्तर⇒ वनों की कटाई से उनकी सघनता तथा उनका क्षेत्रफल कम होने लगा है। निर्वनीकरण के कारण वन्य जीवों का जीवन संकट में पड़ गया है। पहले से ही मनुष्य मनोरंजन के लिए तथा वन्य जीवों के खाल, सींग, दाँत आदि प्राप्त करने के लोभ से बड़ी संख्या में वन्य जीवों की हत्या कर उनकी संख्या कम कर चुका है। किंतु, आजकल जनसंख्या वृद्धि तथा उद्योगीकरण के कारण वनों की तेजी से कटाई हो रही है। निर्वनीकरण के कारण वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास समाप्त होते जा रहे हैं। फलतः अधिकांश वन्य प्राणी लुप्त हो गए तथा अधिकांश लुप्त होने की स्थिति में है।


10. जीवाश्म ईंधनों के उपयोग से क्या-क्या क्षति हो सकती है ?

उत्तर⇒ कोयला, पेट्रोलियम आदि जीवाश्म ईधन हैं। कोयला तथा पेट्रोलियम में कार्बन के नाइट्रोजन, हाइड्रोजन तथा सल्फर विद्यमान होते हैं जिनके जलने से CO, CO₂, H₂O, NO, NO₂, SO₂ आदि गैंसे उत्पन्न होती हैं। इनमें से अधिकांश गैंसे विषैली होती हैं जो पर्यावरण को प्रदूषित करती हैं। इनमें से कुछ गैसें वर्षा के जल में धुलकर अम्ल वर्षा के रूप में गिरती हैं जिससे हमारे ऐतिहासिक धरोहर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड हरितगृह गैस है जो वायुमंडल के ताप में वृद्धि करने में सहयोग करती है।


Class 10th Science( Biology) Subjective Question 2023 ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) 

S.N Class 10th Biology (जीव विज्ञान दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) Question 2023
1. जैव प्रक्रम
2. नियंत्रण एवं समन्वय
3. जीव जनन कैसे करते हैं
4. अनुवांशिकता एवं जैव विकास
5. हमारा पर्यावरण
6. प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन

Class 10th Science ( Biology) Subjective Question 2023 ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) 

जीव विज्ञान ( BIOLOGY ) लघु उत्तरीय प्रश्न
1. जैव प्रक्रम
2. नियंत्रण एवं समन्वय
3. जीव जनन कैसे करते हैं
4. अनुवांशिकता एवं जैव विकास
5. हमारा पर्यावरण
6. प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here
Indrajeet Kumar
मैं इंद्रजीत कुमार हूं. मैं Pragatishilclasses.com पर एक ब्लॉगर और सामग्री निर्माता हूं। मेरे पास विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव है जिसमें सरकारी नौकरियों के अपडेट, नवीनतम समाचार अपडेट, खेल, सरकारी योजनाएं, गेमिंग, राजनीति, तकनीकी रुझान, वित्त, सरकारी नीतियां आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान घटनाएं शामिल हैं।
https://pragatishilclasses.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *