नियंत्रण एवं समन्वय (लघु उत्तरीय प्रश्न) Subjective Question Answer 2023, Class 10th Science Niyantran Evn Samanvay Ka Subjective Question Answer 2023,Class 10th Science (Biology) Chapter -2 Niyantran Evn Samanvay Subjective Question Answer,  जिव-विज्ञान पाठ-1 नियंत्रण एवं समन्वय का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर, नियंत्रण एवं समन्वय दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर pdf, Niyantran Evn Samanvay Subjective Question Answer 2023, Niyantran Evn Samanvay Subjective Question Answer Class 10th Science Matric Exam 2023, Niyantran Evn Samanvay class 10th Subjective question answer pdf download, B.S.E.B Class 10th Biology Niyantran Evn Samanvay Subjective Question 2023, pragatishil classes, Niyantran Evn Samanvay short question answer

नियंत्रण एवं समन्वय (लघु उत्तरीय प्रश्न) Subjective Question Answer 2023 || Class 10th Science Niyantran Evn Samanvay Ka Subjective Question Answer 2023

दोस्तों अगर आप लोग बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं और क्लास 10th साइंस का ऑब्जेक्टिव सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर पढ़ना चाहते हैं तो यहां पर आपको क्लास 10th साइंस (जीव विज्ञान) का नियंत्रण एवं समन्वय का लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर यहां पर दिया गया है तथा अगर आप लोग Biology ka Niyantran Evn Samanvay दीर्घ उत्तरीय सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर पढ़ना चाहते हैं तथा नियंत्रण एवं समन्वय का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं और मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी अच्छे से करना चाहते हैं तो यहां पर आप लोगों को क्लास 10th का साइंस का ऑनलाइन टेस्ट तथा क्लास 10th साइंस का मॉडल पेपर दिया गया है तो इसे आप लोग लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं-

Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here
  • Class 10th Science (विज्ञान) VVI Guess Paper Question Answer 2023

S.N Science (विज्ञान) 📒
1. Physics (भौतिक बिज्ञान) Guess Paper
2. Chemistry (रसायन शास्त्र) Guess Paper
3. Biology (जिव-विज्ञान) Guess Paper

जिव-विज्ञान पाठ-2 नियंत्रण एवं समन्वय का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. तंत्रिका-तंत्र को कौन-सी गैस प्रभावित करती है ?

उत्तर ⇒ कार्बन मोनोक्साइड गैस (CO) तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है।


2. मेरूरज्जु आघात में कौन-सी क्रिया संपादित नहीं होगी ?

उत्तर ⇒  मेरूरज्जु आघात में अनैच्छिक क्रियाओं के नियंत्रण के संकेतों के आने में व्यवधान होगा।


3. कौन-सा हॉर्मोन फल पकाने में सहायक है ?

उत्तर ⇒  एथिलीन नामक गैस के रूप में पाया जाने वाला हॉर्मोन फल पकाने में सहायक है।


4. वृषण द्वारा स्त्रावित होने वाला हॉर्मोन का क्या नाम है ?

उत्तर ⇒  वृषण द्वारा स्त्रावित होने वाला हॉर्मोन का नाम एंड्रोजेन्स (androgens) हैं।


5. हम एक अगरबत्ती की गंध का पता कैसे लगाते हैं ?

उत्तर ⇒  अगरबत्ती या किसी भी गन्ध का पता हम अग्रमस्तिष्क से करते हैं। इसमें गन्ध का पता करने के लिए केन्द्र होता है, जिससे गंध की सूचना प्राप्त होती है।


6. जब पौधों की जड़ें, गुरूत्वाकर्षण की दिशा में गति करते हैं तो उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर ⇒  गुरूत्वानुवर्तन


7. पौधों में शारीरिक कार्यों का नियंत्रण किस विधि से होता है ?

उत्तर ⇒  पौधों में शारीरिक कार्यों का नियंत्रण रासायनिक नियंत्रण विधि से होता है।


नियंत्रण एवं समन्वय (लघु उत्तरीय प्रश्न) Subjective Question Answer 2023

8. वृद्धिवर्द्धक पदार्थ को परिभाषित करें।

उत्तर ⇒  ऐसे रासायनिक पदार्थ जो जीवों की वृद्धि एवं उपापचयी क्रियाओं का नियंत्रण एवं समन्वय करते हैं वृद्धिवर्धक कहलाते हैं।


9. पादप हॉर्मोन को परिभाषित करें।

उत्तर ⇒  पौधों की जैविक क्रियाओं के बीच समन्वय स्थापित करने वाला रासायनिक पदार्थ पादप हॉर्मोन कहलाता है।


10. कौन-सा रासायनिक पदार्थ पौधों के पत्तियों के विलगन के लिए उत्तरदायी है ?

उत्तर ⇒  ऐबासिसिक अम्ल


11. प्लेसेन्टा द्वारा स्त्रावित हॉर्मोन्स का नाम लिखें।

उत्तर ⇒  प्लेसेन्टा द्वारा स्त्रावित हॉर्मोन ह्यूमन कोरिओरिक गोनैडोट्रोपिन (Human Chorionic Gonodotropin = HCG) कहलाता है।


Class 10th Science Niyantran Evn Samanvay Ka Subjective Question Answer 2023

12. मानव शरीर में कैल्सियम-फास्फोरस सामंजन हेतु आवश्यक दो हॉर्मोन का नाम लिखें।

उत्तर ⇒  पाराथाइरायड ग्रंथि से पाराथामोन तथा कैल्सिटोनिन नामक दो हॉर्मोन निकलते हैं जो कैल्सियम फास्फोरस सामंजन हेतु आवश्यक हैं।


13. क्या पौधों में तंत्रिकीय नियंत्रण पाया जाता है ?

उत्तर ⇒  नही पौधों में तंत्रिकीय नियंत्रण नही पाया जाता है।


14. मस्तिष्क के चारो ओर स्थित पतली झिल्ली क्या कहलाती है ?

उत्तर ⇒ मस्तिष्क के चारो ओर स्थित पतली झिल्ली मेनिंजीज (Meninges) कहलाती है।


15. मधुमेह रोग किस हॉर्मोन की कमी द्वारा होता है ?

उत्तर ⇒  इंसुलिन (Insulin)


16. मस्तिष्क में वृद्धि और चतुराई का केंद्र क्या है ?

उत्तर ⇒  मस्तिष्क में वृद्धि और चतुराई का केन्द्र सेरीब्रम है।


Class 10th Science (Biology) Chapter -2 Niyantran Evn Samanvay Subjective Question Answer

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. प्रतिवर्ती क्रिया तथा टहलने के बीच क्या अंतर है ?

उत्तर ⇒  प्रतिवर्ती क्रिया –
(i) यह मेरूरज्जु द्वारा संपादित होता है।
(ii) यह क्रिया अवचेतन मस्तिष्क की अवस्था में होती है।
(iii) यह बदला नहीं जा सकता

टहलने –
(i) यह सोच समझकर किया जाता है।
(ii) यह क्रिया प्रमस्तिष्क के नियंत्रण की अवस्था में होती है।
(iii) यह बदला जा सकता है।


2. पादप हार्मोन क्या है? दो पादप हार्मोन का नाम लिखें ?

उत्तर ⇒  वे रसायनिक पदार्थ जो पौधों में अन्य मात्रा में उत्पन्न होकर उनमें नियंत्रण और समन्वय का कार्य संपादित करते हैं, पादप हॉर्मोन कहलाते है।
दो पादप हॉर्मोन के नाम – ऑक्जिन एवं जिबरैलिन्स


3. एथिलीन को फल पकाने वाला हॉर्मोन क्यों कहा जाता है ?

उत्तर ⇒  एथिलीन एक गैस के रूप में पाया जाने वाला हॉर्मोन है जो पौधों के तने के अग्रभाग में बनता है और विसरित होकर फलों को पकाने में सहायता करता है, अत: इसे फल पकाने वाला हॉर्मोन कहते हैं।


4. प्रतिवर्ती क्रिया क्या है ? इसमें मस्तिष्क की क्या भूमिका है ?

उत्तर ⇒  ऐसी क्रियाएँ जो हमारी इच्छा-शक्ति के अधीन नहीं होती हैं, अर्थात जो क्रिया हम अपने इच्छानुसार नहीं कर सकते हैं, उनको प्रतिवर्ती क्रिया कहते हैं। जैसे- छींकना, खाँसना, साँस लेना आदि। ये क्रियाएँ स्पाइनल कॉर्ड द्वारा नियंत्रित होती है। पश्च मस्तिष्क का मेडुला ऑब्लांगेटा विभिन्न प्रतिवर्ती क्रियाओं का नियंत्रण करती है।


नियंत्रण एवं समन्वय लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर pdf

5. मधुमेह के कुछ रोगियों की चिकित्सा इंसुलिन का इंजेक्शन देकर क्यों की जाती है ?

उत्तर ⇒  मधुमेह के रोगी में अग्नयाशय ग्रंथि की कम सक्रियता के कारण इंसुलिन नामक हॉर्मोन कम मात्रा में स्त्रावित होती है। इसलिए रक्त में शर्करा बढ़ता जाता है। अत: इंसुलिन का इंजेक्शन देकर रोगी के रक्त की शर्करा को नियंत्रित किया जाता है।


6. पादप में प्रकाशनुर्वतन किस प्रकार होता है ?

उत्तर ⇒  पादप में प्रकाशनवर्तन प्रकाश के उद्दीपन के प्रभाव से प्रकाश की ओर होता है। प्रकाशनुवर्तन में पादप प्रकाश की ओर मुड़ता है जबकि जड़ उसके विपरित दिशा की ओर मुड़ती है।


7. अनैच्छिक क्रियाएँ तथा प्रतिवर्ती क्रियाएँ एक दूसरे से किस प्रकार भिन्न है।

उत्तर ⇒  अनैच्छिक क्रियाएँ मस्तिष्क (मेडुला ऑब्लांगोटा) द्वारा नियंत्रित की जाती है, जबकि प्रतिवर्ती क्रियाएँ शरीर द्वारा विशिष्ट अनुक्रियाएँ है, जो तुरंत घटित होती है, और उनमे मस्तिष्क की कोई भूमिका नहीं होती है, बल्कि स्पाइनल कॉर्ड ही उसे नियंत्रित करता है।


8. पादप में रासायनिक समन्वय किस प्रकार होता है ?

उत्तर ⇒  उच्च वर्गीय पादप अपनी विशिष्ट कोशिकाओं द्वारा कुछ विशेष प्रकार के जटिल कार्बनिक यौगिकों का स्त्राव करते हैं। ये पौधों में वृद्धि का नियमन करते हैं। कुछ पादप-हॉर्मोन पादप वृद्धि-दर को प्रेरित करते हैं जबकि अन्य कम कर देते हैं।


9. मेरूरज्जु आघात में किस संकेतों के आने में व्यवधान होगा।

उत्तर ⇒  मेरूरज्जु आघात के कारण संकेत जो मस्तिष्क से दूर मेरूरज्ज होते हुए जाते हैं, उसके आवागमन में व्यवधान उत्पन्न होती है। इससे मस्तिष्क को संवाद सही ढंग से नही मिल पाता। फलतः प्रतिवर्ती क्रिया संपादित नहीं होती है।


10. हम एक अगरबत्ती की गंध का पता कैसे लगाते हैं ?

उत्तर ⇒  अगरबत्ती या किसी भी गन्ध का पता हम अग्रमस्तिष्क से करते हैं। इसमें गन्ध का पता करने के लिए संवेदी केन्द्र होता है, जिससे गंध की सूचना प्राप्त होती है।


Niyantran Evn Samanvay Subjective Question Answer Class 10th Science Matric Exam 2023

11. छुई-मुई पादप की पत्तियों की गति प्रकाश की ओर प्ररोह की गति से किस प्रकार भिन्न है ?

उत्तर ⇒  छुई-मुई पादप की गति, प्रकाश के उद्दीपन की दिशा में प्रभावित गति से भिन्न है। छुई-मुई की गति अंकुचन गति कहलाती हैं, जबकि प्रकाश की ओर प्ररोह की गति प्रकाश के उद्दीपन की दिशा से प्रभावित होती है। पौधा उसी ओर मुड़ता हुआ दिखाई देता है, जिधर से प्रकाश की प्राप्ति होती है।


12. जलानुवर्तन दर्शाने के लिए एक प्रयोग की अभिकल्पना कीजिए।

उत्तर ⇒  बीजों के अंकुरण के लिए एक ओर नम तथा दूसरी ओर सूखी हुइ जमीन को उपयोग में लाते हैं। मूलांकुर, सबसे पहले धनात्मक गुरूवानुवर्ती होने के कारण नीचे की ओर गति करता है। बाद में गीली जमीन की ओर मुड़ने लगता है।


13. हॉर्मोन की परिभाषा दें।

उत्तर ⇒  हॉर्मोन विशिष्ट जटिल कार्बनिक यौगिक होते हैं जो अत्यंत अल्प मात्रा में नीलकाविहीन अंतःस्त्रावी ग्रंथियों द्वारा स्त्रावित किए जाते हैं। इनकी अल्प मात्रा ही विभिन्न कार्यों को संपन्न करने के लिए की होती है।


14. जंतुओं में रासायनिक समन्वय कैसे होता है ?

उत्तर ⇒  जंतुओं में कुछ रासायनिक पदार्थ होते हैं जिन्हें हॉर्मोन कहते हैं। हॉर्मोन अंतः स्त्रावी ग्रंथियों द्वारा स्त्रावित होते हैं। इनके द्वारा रासायनिक समन्वय होता है। ये हॉर्मोन आशा के अनुरूप विविधता दर्शाते हैं।


15. आयोडीनयुक्त नमक के उपयोग की सलाह क्यों दी जाती है ?

उत्तर ⇒  अवटु ग्रंथि को थायरॉक्सिन हॉर्मोन बनाने के लिए आयोडीन आवश्यक है। थायरॉक्सिन कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन तथा वसा के उपापचय क्रिया को हमारे शरीर में नियंत्रित करता है। थायरॉक्सिन के संश्लेषण के लिए आयोडीन अनिवार्य है। आयोडीन की कमी से घेघा रोग होता है। इसी कारण आयोडीनयुक्त नमक के उपयोग की सलाह दी जाती है।


Niyantran Evn Samanvay class 10th Subjective question answer pdf download

16. किसी सहारे के चारो ओर एक प्रतान की वृद्धि में ऑक्सिन किस प्रकार सहायक है ?

उत्तर ⇒  प्रतान स्पर्श के प्रति संवेदनशील होता है। प्रतान जैसे ही किसी के स्पर्श के सम्पर्क में आते हैं तो ऑक्सिन दूसरी ओर विसरित हो जाता है और उस ओर मुड़कर कोशिकाएँ लम्बी होने लगती है। ठीक इसके विपरीत दिशा में प्रतान पौधों को सहारा प्रदान करता है। कारण की प्रतान वस्तु को चारों ओर से जकड़ लेता है।


17. हमारे शरीर में ग्राही का क्या कार्य है ? ऐसी स्थिति पर विचार कीजिए जहाँ ग्राही उचित प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हों। इस स्थिति में क्या समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं ?

उत्तर ⇒  ग्राही अंगो का कार्य वातावरण से सूचना प्राप्त करना है। ऐसी स्थिति में, जहाँ ग्राही उचित प्रकार से कार्य नहीं करता है, जैसे अनायास भूखे को मुँह में पानी आ जाना। यह मेरूरज्जु द्वारा होता है। कभी-कभी मस्तिष्क तक सूचना पहुँचने में काफी समय आता है। इस कारण दुर्घटनाएँ भी हो सकती है।


Class 10th Science ( Biology) Subjective Question 2023 ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) 

जीव विज्ञान ( BIOLOGY ) लघु उत्तरीय प्रश्न
1. जैव प्रक्रम
2. नियंत्रण एवं समन्वय
3. जीव जनन कैसे करते हैं
4. अनुवांशिकता एवं जैव विकास
5. हमारा पर्यावरण
6. प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन

Class 10th Science( Biology) Subjective Question 2023 ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) 

S.N Class 10th Biology (जीव विज्ञान दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) Question 2023
1. जैव प्रक्रम
2. नियंत्रण एवं समन्वय
3. जीव जनन कैसे करते हैं
4. अनुवांशिकता एवं जैव विकास
5. हमारा पर्यावरण
6. प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *