Bihar Board Class 10th विज्ञान पाठ-2( मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार ) का महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव क्वेश्चन, मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर, कक्षा-10 विज्ञान (भौतिकी विज्ञान) पाठ-02 मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर 2023, Maanav Netr Tatha Rangabiranga Sansaar Subjective Question Answer 2023, Prakash Ke Paraavartan Tatha Apvartan Question Answer Class 10th Science Matric Exam 2023, मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार वर्ग हिंदी में 10 नोट पीडीएफ, मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार सब्जेक्टिव लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर, मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार सब्जेक्टिव लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर 2023, मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार के प्रश्न उत्तर pdf, मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार वर्ग हिंदी में 10 नोट पीडीएफ, Maanav Netr Tatha Rangabiranga Sansaar class 10th Subjective Laghu Uttareey Question Answer, class 10th science Subjective question pdf,  Maanav Netr Tatha Rangabiranga Sansaar class 10th Laghu Uttareey Prashn uttar pdf download, Maanav Netr Tatha Rangabiranga Sansaar class 12 Subjective pdf download, Maanav Netr Tatha Rangabiranga Sansaar class 10th numerical,  Maanav Netr Tatha Rangabiranga Sansaar by khan sir, मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार कक्षा 10 pdf, 
Class 10th Science Subjective Question

मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार (लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर) कक्षा-10 विज्ञान (भौतिकी विज्ञान) || Maanav Netr Tatha Rangabiranga Sansaar Subjective Question Answer 2023

Join For Latest Government Job & Latest News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों यहां पर  बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 कक्षा 10th विज्ञान का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर (Class 10th Science Question Answer) दिया गया है तो अगर आप लोग मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं तो क्लास 10th मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार का लघु उत्तरीय प्रश्न ( Maanav Netr Tatha Rangabiranga Sansaar ka Laghu Uttareey Question Answer ) यहां पर दिया गया है जोकि आने वाले परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, तथा यहां पर क्लास 10th विज्ञान का मॉडल पेपर(Class 10th Science Model Paper)  तथा यहां पर क्लास 10th विज्ञान का ऑनलाइन टेस्ट (Class 10th Science Online Test) भी इस वेबसाइट पर मिल जाएगा, अगर आप लोग (मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन ) भी पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके इसे आप लोग पढ़ सकते हैं धन्यवाद-

Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here
  • Class 10th Science (विज्ञान) VVI Guess Paper Question Answer 2023

S.N Science (विज्ञान) 📒
1. Physics (भौतिक बिज्ञान) Guess Paper
2. Chemistry (रसायन शास्त्र) Guess Paper
3. Biology (जिव-विज्ञान) Guess Paper

Bihar Board Class 10th विज्ञान पाठ-2( मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार ) का महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव क्वेश्चन

मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार ( 2 अंक स्तरीय प्रश्न )

1. किसी बाइफोकल चश्मे में ऊपर और नीचे कौन-कौन से लेंस लगाए जाते हैं ?

उत्तर ⇒ ऊपर की तरफ अवतल और नीचे की तरफ उत्तल लेंस लगाए जाते हैं।


2. प्रिज्म में कितने आधार और पृष्ठ होते हैं ?

उत्तर ⇒ प्रिज्म में दो त्रिभुजाकार आधार और तीन आयताकार पार्श्व-पृष्ठ होते हैं।


3. पुतली (Iris) किसे कहते हैं ?

उत्तर ⇒ आँख के अन्दर एक छोटा-सा छिद्र जिससे होकर प्रकाश की किरण नेत्र लेंस पर आपतित होती है, पुतली कहलाती है।


4. परितारिका क्या कार्य करती है ?

उत्तर ⇒ परितारिका गहरा पेशीय डायाफ्राम होता है जो पुतली के आकार को नियंत्रित करता है।


5. सुस्पष्ट दर्शन की अल्पतम दूरी से क्या समझते हैं ? नेत्र के लिए दूर बिंदु क्या होता है ?

उत्तर ⇒ वह अल्पतम दूरी जिस पर रखी वस्तु को नेत्र बिना किसी तनाव के सुस्पष्ट देख सकता है, उसे नेत्र का निकट बिंदु अथवा सुस्पष्ट दर्शन की अल्पतम दूरी कहते हैं। नेत्र के लिए दूर बिन्दू अनन्त पर होता है।


6. निकट दृष्टि दोष का क्या कारण है ?

उत्तर ⇒ निकट दृष्टि दोष, नेत्र गोलक के आगे से पीछे तक काफी लंबा हो जाने के कारण होता है।


7. दो पतले लेंसों की क्षमताएँ +2.0 D तथा -1.5D हैं और उन्हें संपर्क में रखकर संयुक्त लेंस बनाया गया है। इस लेंस की प्रकृति क्या होगी ?

उत्तर ⇒ P = P₁ + P₂ = 2.0 + (-1.5) = + 0.5D
चूँकि लेंस की क्षमता धनात्मक है अतः यह उत्तल लेंस होगा।


मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर

8. आँख में कॉर्निया क्या है ?

उत्तर ⇒ आँख का अग्र (सामने का) भाग कॉर्निया कहलाता है। यह पारदर्शक पदार्थ का बना होता है और बाहर की ओर उभरा होता है।


9. ‘खतरे’ का संकेत लाल रंग का क्यों होता है ?

उत्तर ⇒ लाल रंग सबसे कम प्रकीर्ण होता है इसलिए वह दूर से देखने पर भी लाल रंगा का ही दिखाई देता है।


10. दूर दृष्टि दोष का क्या कारण है ?

उत्तर ⇒ यह दोष नेत्र गोलक के छोटा होने या नजदीक की वस्तुएँ देखते समय लेंस की आकृति बदलने के कारण होता है।


11. आँख के मुख्य दोषों के नाम लिखा।

उत्तर ⇒ आँख के मुख्य चार दोष हैं –
I. निकट दृष्टि दोष II. दूर दृष्टि दोष
III. प्रेसबायोपिया IV. एस्टेग्माटिज्म


12. जब हम नेत्र से किसी वस्तु की दूरी को बढ़ा देते हैं, तो नेत्र में प्रतिबिंब-दूरी का क्या होता है ?

उत्तर ⇒ प्रतिबिंब दूरी स्थिर रहती है क्योंकि मानव नेत्र के लेंस की फोकस दूरी इस प्रकार से समायोजित होती है कि प्रतिबिंब हमेशा दृष्टिपटल पर ही बने।


13. किसी अंतरिक्षयात्री को आकाश नीले की अपेक्षा काला क्यों प्रतीत होता है ?

उत्तर ⇒ अधिक ऊँचाई पर प्रकाश का प्रकीर्णन नहीं होता इसलिए किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश नीले की अपेक्षा काला प्रतीत होता है।


14. मानव नेत्र में दृष्टिपटल का क्या कार्य है ?

उत्तर ⇒ दृष्टिपटल मानव नेत्र के द्वारा बनाए गए प्रतिबिंब के लिए स्क्रीन का कार्य करता है।


कक्षा-10 विज्ञान (भौतिकी विज्ञान) पाठ-02 मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर 2023

15. स्पेक्ट्रम (वर्ण पट्ट) किसे कहते हैं ?

उत्तर ⇒ श्वेत प्रकाश से प्राप्त रंगीन प्रकाश की पट्टी को स्पेट्रम (वर्ण पट्ट) कहते हैं।


16. टिंडल प्रभाव से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर ⇒ किसी कोलॉइडीय विलयन में निलंबित कणों से प्रकाश के प्रकीर्णन को टिंडन प्रभाव कहते हैं।


17. प्रकाश के वर्ण-विक्षेपण से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर ⇒ श्वेत प्रकाश के अपने विभिन्न अवयवों में विभाजन को प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण कहते हैं।


18. प्रकाश के प्रकीर्णन से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर ⇒ किसी कण पर पड़कर प्रकाश के एक अंश के विभिन्न दिशाओं में छितराने को प्रकाश का प्रकीर्णन कहते हैं।


19. दृष्टि-परास किसे कहते हैं।

उत्तर ⇒ सामान्य नेत्र के लिए दूर-बिंदु और निकट-बिंदु के बीच की दूरी को दृष्टि-परास कहा जाता है।


20. किसी व्यक्ति को अपनी दूर की दृष्टि को संशोधित करने के लिए -5.5 डाइऑप्टर क्षमता के लेंस की आवश्यकता है। अपनी निकट की दृष्टि को संशोधित करने के लिए उसे +1.5 डाइऑप्टर क्षमता के लेंस की आवश्यकता हैं संशोधित करने के लिए आवश्यक लेंस की फोकस दूरी क्या होगी –

(i). दूर की दृष्टि के लिए

उत्तर ⇒ दूर की दृष्टि को संशोधित करने के लिए
दूर की दृष्टि के लिए

(ii). निकट की दृष्टि के लिए
उत्तर ⇒ निकट दृष्टि के लिए फोकस दूरी
निकट की दृष्टि के लिए


21. सूर्योदय या सूर्यास्त के समय सूर्य रक्ताभ क्यों प्रतीत होता है।

उत्तर ⇒ सूर्योदय या सूर्यास्त के समय सूर्य क्षितिज के समीप होता है। क्षितिज के समीप स्थित सूर्य से आने वाला प्रकाश हमारे नेत्रों तक पहुँचने से पूर्व पृथ्वी के वायुमंडल में वायु की मोटी परतों से होकर गुजरता है। क्षितिज के समीप नीले तथा कम तरंगदैर्ध्य के प्रकाश के अधिकांश भाग का वायुमंडल के कणों द्वारा प्रकीर्णन हो जाता है। अत: हमारी आँखों तक पहुँचने वाला प्रकाश अधिक तरंगदैर्ध्य का होता है। इसलिए हमें सूर्योदय या सूर्यास्त के समय सूर्य रक्ताभ प्रतीत होता है।


Maanav Netr Tatha Rangabiranga Sansaar Subjective Question Answer 2023

22. सिनेमा की रील में सभी लोग स्वाभाविक रूप से हिलते-डुलते क्यों दिखाई देते हैं जबकि वास्तव में व स्थिर ही होते हैं।

उत्तर ⇒ मनुष्य की आँख में गुण है कि रेटिना पर बने बिंब की संवेदना एक सेकेंड के 16वें भाग तक बनी रहती है। यदि इस वेग से जल्दी एक-सी तस्वीरें आँख के सामने से गुजारी जाएँ तो वे चलती फिरती और सहज रूप से गति करती प्रतीत होती हैं। सिनेमा की रील फिल्म में एक सेकेण्ड में 24 या इससे अधिक तस्वीरें ली जाती हैं और जब उन्हें आँख के सामने से गुजारते हैं तो वे चलती-फिरती दिखायी देती हैं।


23. नेत्रदान करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

उत्तर ⇒ (i) मृत्यु के बाद 4 से 6 घंटे के अन्दर ही नेत्रदान हो जाना चाहिए।
(ii) नेत्रदान नजदीकी नेत्र बैंक को दिया जाना चाहिए। नेत्रदान एक सरल प्रक्रिया है और इससे किसी प्रकार का विरूपण नहीं होता।


24. किसी निकट-दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति का दूर बिंदु नेत्र के सामने 80 cm दूरी पर है। इस दोष को संशोधित करने के लिए आवश्यक लेंस की प्रकृति तथा क्षमता क्या होगी ?

उत्तर ⇒ u = -∞, v = -80cm

किसी निकट-दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति का दूर बिंदु नेत्र के सामने 80 cm दूरी पर है। इस दोष को संशोधित करने के लिए आवश्यक लेंस की प्रकृति तथा क्षमता क्या होगी ?

-ve चिन्ह यह दर्शाता है कि आवश्यक लेंस अवतल लेंस हैं


25. तारे क्यों टिमटिमाते हैं ?

उत्तर ⇒ ताप परिवर्तन के कारण वायुमण्डल का घनत्व और अपवर्तनांक निरन्तर बदलता रहता है। फलस्वरूप रात्रि में तारों से आने वाली किरणें अपवर्तन के कारण कभी अधिक व कभी कम मुड़ जाती है। अर्थात् आँखों में कभी प्रकाश अधिक और कभी कम पहुँचता है। इसी कारण तारे टिमटिमाते प्रतीत होते हैं।


26. सामान्य नेत्र 25 cm से निकट रखी वस्तुओं को सुस्पष्ट क्यों नहीं देख पाते ?

उत्तर ⇒ 25 cm से कम दूरी पर रखी हुई वस्तु से आने वाली प्रकाश की किरणों को दृष्टिपटल पर फोकस करने के लिए मानव नेत्र की क्षमता में जितनी वृद्धि होनी चाहिए उतना नहीं हो पाता है, क्योंकि मानव नेत्र की फोकस दूरी 25 cm से कम नहीं हो सकती है। इसलिए उस वस्तु का प्रतिबिंब सुस्पष्ट नहीं दिखाई देता है।


27. व्याख्या कीजिए कि ग्रह क्यों नहीं टिमटिमाते हैं ?

उत्तर ⇒ ग्रह पृथ्वी के बहुत नजदीक हैं। ग्रह प्रकाश की वृहद स्रोत माने जाते हैं। अतः ग्रहों से आने वाली प्रकाश किरणों में औसत परिवर्तन न के बराबर होता है। इसलिए ग्रहों की – आभासी स्थिति स्थिर होती है एवं ग्रह नहीं टिमटिमाते।


28. रेटिना किसे कहते हैं ?

उत्तर ⇒ नेत्र-गोलक की सबसे भीतरी सूक्ष्मग्राही परत को दृष्टिपटल या रेटिना कहते हैं।


Prakash Ke Paraavartan Tatha Apvartan Question Answer Class 10th Science Matric Exam 2023

29. दूर-बिंदु और निकट बिंदु से आप क्या समझते हैं ? या स्पष्ट-दर्शन (दृष्टि) की न्यूनतम-दूरी और अधिकतम दूरी से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर ⇒ वह दूरस्थ बिन्दु जहाँ पर स्थिति किसी वस्तु को नेत्र बिना समंजन के स्पष्ट देख सकता है, नेत्र का दूर-बिंदु कहलाता है। सामान्य नेत्र के लिए दूर-बिन्दु अनंत पर होता है। वह निकटस्थ बिंदु जहाँ पर स्थित किसी वस्तु को नेत्र समंजन की क्रिया से स्पष्ट देख सकता है, नेत्र का निकट-बिंदु कहलाता है। सामान्य नेत्र के लिए निकट-बिंदु लगभग 25 cm पर होता है।


30. नेत्र के दो मुख्य दोषों के नाम लिखें ? इनके उपचार के लिए किस प्रकार के लेंस काम में लाए जाते हैं ?

उत्तर ⇒ नेत्र के दो मुख्य दोष हैं –
(i) निकट-दृष्टि दोष
(ii) दूर-दृष्टि दोष
निकट दृष्टि दोष के उपचार के लिए अवतल लेंस और दूर दृष्टि दोष के उपचार के लिए उत्तल लेंस का व्यवहार किया जाता है।


31. रेलवे सिग्नल में लाल रंग के प्रकाश का उपयोग क्यों किया जाता है ?

उत्तर ⇒ लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है, इसलिए वह दूर से देखने पर भी लाल रंग का ही दिखाई देता है। यही कारण है कि रेलवे के सिग्नल में लाल रंग के प्रकाश का उपयोग होता है।


32. निकट दृष्टि दोष क्या है ? इसे किस लेंस से दूर करते हैं।

उत्तर ⇒ दूर स्थित वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख पाना ही निकट दृष्टि दोष कहलाता है। इसे दूर करने के लिए उचित फोकस दूरी के अवतल लेंस का उपयोग करते हैं।


मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार सब्जेक्टिव लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर

33. दूर दृष्टि दोष क्या है ? इसे किस लेंस से दूर करते हैं।

उत्तर ⇒ निकट स्थित वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख पाना ही दूर दृष्टि दोष कहलाता है। इसे दूर करने के लिए उचित फोकस दरी के उत्तल लेंस का उपयोग किया जाता है।


34. जरा-दूर-दृष्टिता (जरादृष्टि दोष) क्या है? इसे किस लेंस से दूर करते हैं।

उत्तर ⇒ आयु में वृद्धि होने के साथ-साथ मानव नेत्र की समंजन क्षमता घट जाती है। अधिकांश व्यक्तियों का निकट-बिंदु दूर हट जाता है। इस दोष को जरा-दूर-दृष्टिता कहते हैं। इस दोष को दूर करने के लिए बाइफोकल लेंस के चश्में का उपयोग किया जाता है।


35. मोतिया बिन्द क्या है ? इसे कैसे दूर किया जाता है ?

उत्तर ⇒ कभी-कभी अधिक आयु के कुछ व्यक्तियों के नेत्र का क्रिस्टलीय लेंस दूधिया एवं धुंधला हो जाता है। इस स्थिति को मोतियाबिन्द कहते हैं। इसे शल्य चिकित्सा द्वारा दूर किया जाता है।


36. कोलॉइड क्या है ? इसके दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर ⇒ किसी माध्यम में छोटे-छोटे कणों के निलंबन को कोलॉइड कहते हैं।

दो उदाहरण- दूध एवं कुहासा।


37. “रेले” के प्रकीर्णन नियम को लिखिए ?

उत्तर ⇒ प्रकीर्णित प्रकाश की तीव्रता (I) आपतित प्रकाश के तरंगदैर्ध्य (λ) के चौथे घाट का व्युत्क्रमानुपाती होता है।

अर्थात् I = 1/λ4


Maanav Netr Tatha Rangabiranga Sansaar class 10th Subjective Laghu Uttareey Question Answer

38. आँख की समंजन क्षमता का क्या तात्पर्य है ?

उत्तर ⇒ आँखों की ऐसी क्षमता जिससे नेत्र-लेंस की फोकस-दूरी आप-से-आप बदलती है, समंजन क्षमता कहलाती है।


39. वर्णपट्ट (स्पेक्ट्रम) पर प्राप्त रंगों का क्रम लिखें? साथ ही यह बताएँ कि किस रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक और किस रंग का सबसे कम होता है ?

उत्तर ⇒ वर्णपट्ट पर प्राप्त रंगों का क्रम है- बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी तथा लाल। लाल रंग के प्रकाश का तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक तथा बैंगनी रंग के प्रकाश का तरंगदैर्ध्य सबसे कम होता है।


Class 10th Science (Physics) Subjective Question 2023 ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) 

S.N  SCIENCE ( विज्ञान ) SUBJECTIVE
भौतिक विज्ञान ( PHYSICS ) लघु उत्तरीय प्रश्न
1. प्रकाश के परावर्तन तथा अपवर्तन
2. मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार
3. विधुत धारा
4. विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव
5.  ऊर्जा के स्रोत

Class 10th Science (Physics) Subjective Question 2023 ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) 

S.N Class 10th Physics (भौतिक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. प्रकाश के परावर्तन तथा अपवर्तन
2. मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार
3. विधुत धारा
4. विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव
5. ऊर्जा के स्रोत
Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here
Indrajeet Kumar
मैं इंद्रजीत कुमार हूं. मैं Pragatishilclasses.com पर एक ब्लॉगर और सामग्री निर्माता हूं। मेरे पास विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव है जिसमें सरकारी नौकरियों के अपडेट, नवीनतम समाचार अपडेट, खेल, सरकारी योजनाएं, गेमिंग, राजनीति, तकनीकी रुझान, वित्त, सरकारी नीतियां आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान घटनाएं शामिल हैं।
https://pragatishilclasses.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *