जीव जनन कैसे करते है (लघु उत्तरीय प्रश्न) Subjective Question Answer 2023, Class 10th Science Jeev janan Kaise karate Hai Ka Subjective Question Answer 2023, Class 10th Science (Biology) Chapter -3 Jeev janan Kaise karate hai Subjective Question Answer,  जिव-विज्ञान पाठ-3 जीव जनन कैसे करते है का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर, जीव जनन कैसे करते है दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर pdf, Jeev janan Kaise karate hai Subjective Question Answer 2023, Jeev janan Kaise karate hai Subjective Question Answer Class 10th Science Matric Exam 2023, Jeev janan Kaise karate hai class 10th Subjective question answer pdf download, B.S.E.B Class 10th Biology Jeev janan Kaise karate hai Subjective Question 2023, pragatishil classes, Jeev janan Kaise karate hai short question answer
Class 10th Science Subjective Question

जीव जनन कैसे करते है (लघु उत्तरीय प्रश्न) Subjective Question Answer 2023 || Class 10th Science Jeev janan Kaise karate Hai Ka Subjective Question Answer 2023

Join For Latest Government Job & Latest News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों अगर आप लोग बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं और क्लास 10th साइंस का ऑब्जेक्टिव सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर पढ़ना चाहते हैं तो यहां पर आपको क्लास 10th साइंस (जीव विज्ञान) का जीव जनन कैसे करते है का लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर यहां पर दिया गया है तथा अगर आप लोग Biology ka Jeev janan Kaise karate Hai दीर्घ उत्तरीय सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर पढ़ना चाहते हैं तथा जीव जनन कैसे करते है का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं और मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी अच्छे से करना चाहते हैं तो यहां पर आप लोगों को क्लास 10th का साइंस का ऑनलाइन टेस्ट तथा क्लास 10th साइंस का मॉडल पेपर दिया गया है तो इसे आप लोग लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं-

Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here
  • Class 10th Science (विज्ञान) VVI Guess Paper Question Answer 2023

S.N Science (विज्ञान) 📒
1. Physics (भौतिक बिज्ञान) Guess Paper
2. Chemistry (रसायन शास्त्र) Guess Paper
3. Biology (जिव-विज्ञान) Guess Paper

जीव जनन कैसे करते है (लघु उत्तरीय प्रश्न) Subjective Question Answer 2023

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. सजीवों में जनन की क्या आवश्यकता है ?

उत्तर ⇒ सभी जीवों में अपने अस्तित्व को पीढ़ी दर पीढ़ी बनाए रखने के लिए नई संतानों की उत्पत्ति करना आवश्यक है। यह क्रिया जनन द्वारा होता है। यदि जनन न हो तो जीव विलुप्त हो जाएगा।


2. शुक्राशय एवं प्रोस्टेट ग्रंथि की क्या भूमिका है ?

उत्तर ⇒ प्रोस्टेट तथा शुक्राणु अपने स्त्राव शुक्रवाहिका में डालते हैं। इससे शुक्राणु एक तरल माध्यम में आ जाते हैं। इस कारण उसका स्थानांतरण सरलता से होता है। साथ ही यह स्त्राव उन्हें पोषण भी प्रदान करता है।


3. मानव में वृषण के क्या कार्य हैं ?

उत्तर ⇒ नर मानव में अण्डाकार आकृति वाला एक बाह्य अंग है, जिसमें एक जोड़ी वृषण उदर गुहा के बाहर छोटे अण्डाकार मासल संरचना होते हैं। यह वृषण कोश कहलाता है। वृषण में शुक्राणु तथा टेस्टोस्टेरॉन की उत्पत्ति होती है। शुक्राणु बनने के लिए वृषण कोश ताप की नियंत्रित करता है।


4. जनन किसी स्पीशीज की समष्टि के स्थायित्व में किस प्रकार सहायक है ?

उत्तर ⇒ जीव की शारीरिक संरचना तथा डिजाइन के लिए जनन के दौरान D.N.A. प्रतिकृति का बनना अत्यन्त आवश्यक है। यह उसे विशिष्ट स्थान के योग्य बनाती है। इस कारण जनन किसी स्पीशीज की समष्टि के स्थायित्व में सहायक है।


5. स्वपरागण एवं परपरागण में क्या अंतर है ?

उत्तर ⇒ जब एक ही पुष्प के परागकण उसी पुष्प में वर्तिकान पर पहुँचते हो या उसी पौधे के अन्य पुष्प के वर्तिकान पर पहुँचते हो, तो इसे स्वपरागण कहते हैं। यह केवल उभयलिंगी पौधे (सूर्यमुखी, बालसम, पोर्चुलाका आदि) में पाया जाता है। जबकि परपरागण अधिकांश पौधों में परागण की सामान्य विधि है जिसमें एक पुष्प के परागण दूसरे पौधे पर स्थित पुष्प के वर्तिकान तक किसी बाह्य अभिकर्ता (कीट, पक्षी, चमगादड़, मनुष्य, वायु एवं जल) द्वारा संपन्न होता है।


Class 10th Science Jeev janan Kaise karate Hai Ka Subjective Question Answer 2023

6. कायिक प्रवर्धन को परिभाषित करें।

उत्तर ⇒ जनन की वह प्रक्रिया जिसमें पादप-शरीर के किसी कायिक का वर्धी भाग (जड़, तना, पत्ता आदि) विलग एवं परिवर्धित होकर नए पौधे का निर्माण करता है, उसे कायिक प्रवर्धन कहते हैं। जंतुओं के विपरीत एकल पौधों में जनन की यह सबसे सरल विधि है।


7. द्विविखंडन बहुखंडन से किस प्रकार भिन्न है ?

उत्तर ⇒ द्विविखंडन बहुखंडन से निम्न प्रकार भिन्न है –
द्विखण्डन : एक कोशिकीय जीवों में कोशिका विभाजन द्वारा नए जीव की उत्पत्ति होती है इसमें कोशिका दो
बराबर भागों में विभाजित हो जाती है।
जैसे- अमीबा
बहुखण्डन : एक कोशिकीय जीवों में कोशिका विभाजन द्वारा नए जीव की उत्पत्ति होती है इसमें कोशिका अनेक संतति कोशिकाओं में विभाजित हो जाते हैं। जैसे – मलेरिया परजीवी, प्लै ज्मोडियम।


8. क्या आप कुछ कारण सोच सकते हैं जिससे पता चलता है कि जटिल संरचना वाले जीव पुनरूद्भवन द्वारा नयी संतति उत्पन्न नहीं कर सकते ?

उत्तर ⇒ इस प्रकार के जीवों की संरचना अत्यन्त जटिल होती है। इसमें एक विशिष्ट कार्य के एक लिए विशिष्ट अंग होता है। अंगों में क्षम विभाजन होता है। पुनरूद्भवन विशिष्ट कोशिकाओं द्वारा होता है। इस प्रकार की कोशिकाएँ जटिल जीवों में नही होती। इसलिए जटिल संरचना वाले जीव पुनरूद्भवन द्वारा नई संतति उत्पन्न नहीं कर सकते हैं।


9. DNA प्रतिकृत का जनन में क्या महत्व है ?

उत्तर ⇒ जनन के दौरान जीवों के शरीर का अभिकल्प समान होने के लिए उनका ब्लूप्रिंट भी समान हो इसके लिए DNA की प्रतिकृति का महत्व है।


10. बीजपत्र का क्या काम है ?

उत्तर ⇒बीज-पत्र में खाद्य-पदार्थ संग्रहित रहता है, जो अंकुरते हुए भ्रूण का पोषण करते हैं, बीज-पत्र बीज में पाई जाने वाली रचना है जिसमें भावी पौधा भ्रूण के रूप में अवस्थित होता है और उपयुक्त परिस्थितियों में अंकुरण प्रक्रम द्वारा नवोद्भिद में विकसित हो जाता है।


Class 10th Science (Biology) Chapter -3 Jeev janan Kaise karate hai Subjective Question Answer

11. कुछ पौधो को उगाने के लिए कायिक प्रवर्धन का उपयोग । क्यों किया जाता है ?

उत्तर ⇒ ऐसे बहुत-से पौधे है, जिनमें कायिक भाग जैसे जड़, तना तथा पत्तियाँ उपयुक्त परिस्थितियों में विकसित होकर नया पौधा उत्पन्न करते हैं। इसके कारण पौधे का जनन आसानी से कम समय में तथा अधिक संख्या में होती है। कलम अथवा रोपण जैसी कायिक प्रवर्धन का तकनीक का उपयोग कृषि में भी किया जाता है। जैसे- गुलाब, गन्ना तथा अंगूर आदि।


12. बीजाणु द्वारा जनन से जीव किस प्रकार लाभान्वित होता है ?

उत्तर ⇒ अनेक सरल बहुकोशिक जीवों में विशिष्ट जनन संरचनाएँ पायी जाती है। ऊर्ध्व तन्तुओं पर सूक्ष्म गुच्छ संरचनाएँ जनन में भाग लेती हैं। इस गुच्छा में बाजाणु भरे होते हैं, जिसे बीजाणुधानी कहते हैं। यह बीजाणु वृद्धि करके राइजोपस के नए जीव उत्पन्न करते हैं। बीजाणु के चारों ओर एक मोटी भित्ति होती है, जो प्रतिकूल परिस्थितियों में उसकी रक्षा करती है। नमी सतह के सम्पर्क में आने पर वह वृद्धि करने लगते हैं।


13. कोशिक एवं बहुकोशिक जीवों की जनन पद्धति में क्या अंतर हैं?

उत्तर ⇒ एक-कोशिक एवं बहुकोशिक जीवों की जनन पद्धति में निम्न अंतर है:

एक-कोशिक जीवों की जनन पद्धति
(i). एक-कोशिका होती है।
(ii). इनमें जनन के लिए अलग से कोई अंग अथवा तंत्र नहीं होते हैं।
(iii). इनमें जनन केवल द्विविखण्डन अथवा बहुविखण्डन द्वारा होता है। यीस्ट में मुकुलन द्वारा जनन होता है।

बहकोशिक जीवों की जनन पद्धति
(i). बहुकोशिक में जीवों का निर्माण बहुत-सी कोशिकाओं से होता है।
(ii). इनमें जनन के लिए एक विशेष जनन तंत्र पाये जाते हैं।
(iii). इनमें जनन लैंगिक तथा अलैंगिक दोनों तरीकों से होता है।


14. गर्भनिरोधक युक्तियाँ अपनाने के क्या कारण हो सकते हैं ?

उत्तर ⇒ जनसंख्या का विशाल आकार बहुत लोगों के चिन्ता का विषय है, क्योंकि जनन से ही जीव अपनी समष्टि की वृद्धि करता है। जन्मदर तथा मृत्युदर बढ़ती अथवा घटती है। अत: बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण रखना होगा। इसलिए गर्भनिरोधक विधियों को अपनाना अनिवार्य हो गया है।


जिव-विज्ञान पाठ-3 जीव जनन कैसे करते है का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर

15. कोई महिला कॉपर-टी का प्रयोग कर रही है तो क्या यह उसकी यौन- संचरित रोगों से रक्षा करेगा ?

उत्तर ⇒ नहीं, कॉपर-टी केवल जनसंख्या नियंत्रण में मदद करता – यह यौन-संचरित रोगो से रक्षा नहीं कर पाता है।


16. परागण की क्रिया निषेचन से किस प्रकार भिन्न है ?

उत्तर ⇒ पुष्प के परागकणों का परागकोष से निकलकर वर्तिकाग्र तक पहुँचने की क्रिया को परागण कहते है। जबकि नर तथा मादा युग्मकों के संलयन को निषेचन कहते हैं। निषेचन, परागण के बाद की प्रक्रिया है। निषेचन के बाद युग्मनज (zygote) का निर्माण होता है।


17. माँ के शरीर में गर्भस्थ भ्रूण को पोषण किस प्रकार प्राप्त हेता है ?

उत्तर ⇒ भ्रूण को माँ के रूधिर से पोषण मिलता है। इसके लिए एक विशेष संरचना होती है, जिसे प्लेसेंटा कहते हैं। यह एक तश्तरीनमा संरचना है. जो गर्भाशय के भित्ती में धंसी होती है। यह भ्रूण को ग्लूकोज, ऑक्सीजन एवं अन्य पदार्थ प्रदान करता है।


18. अलैंगिक जनन की अपेक्षा लैंगिक जनन के क्या लाभ हैं ?

उत्तर ⇒ अलैंगिक जनन की अपेक्षा लैंगिक जनन के निम्न लाभ हैं।
(i). इसमें युग्मन द्वारा जायगोट का निर्माण होता है।
(ii). इससे जनन संतति में विविधता आती है।
(iii). नये जीवों के विकास में लैंगिक जनन की मुख्य भूमिका होती


Class 10th Science ( Biology) Subjective Question 2023 ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) 

जीव विज्ञान ( BIOLOGY ) लघु उत्तरीय प्रश्न
1. जैव प्रक्रम
2. नियंत्रण एवं समन्वय
3. जीव जनन कैसे करते हैं
4. अनुवांशिकता एवं जैव विकास
5. हमारा पर्यावरण
6. प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन

Class 10th Science( Biology) Subjective Question 2023 ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) 

S.N Class 10th Biology (जीव विज्ञान दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) Question 2023
1. जैव प्रक्रम
2. नियंत्रण एवं समन्वय
3. जीव जनन कैसे करते हैं
4. अनुवांशिकता एवं जैव विकास
5. हमारा पर्यावरण
6. प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here
Indrajeet Kumar
मैं इंद्रजीत कुमार हूं. मैं Pragatishilclasses.com पर एक ब्लॉगर और सामग्री निर्माता हूं। मेरे पास विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव है जिसमें सरकारी नौकरियों के अपडेट, नवीनतम समाचार अपडेट, खेल, सरकारी योजनाएं, गेमिंग, राजनीति, तकनीकी रुझान, वित्त, सरकारी नीतियां आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान घटनाएं शामिल हैं।
https://pragatishilclasses.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *