दोस्तों अगर आप लोग बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं और क्लास 10th साइंस का ऑब्जेक्टिव सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर पढ़ना चाहते हैं तो यहां पर आपको क्लास 10th साइंस (जीव विज्ञान) का जैव प्रक्रम का दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर यहां पर दिया गया है तथा अगर आप लोग Biology ka Hamara Paryavaran लघु उत्तरीय सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर पढ़ना चाहते हैं तथा हमारा पर्यावरण का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं और मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी अच्छे से करना चाहते हैं तो यहां पर आप लोगों को क्लास 10th का साइंस का ऑनलाइन टेस्ट तथा क्लास 10th साइंस का मॉडल पेपर दिया गया है तो इसे आप लोग लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं-
Bihar Board Daily Online Test Class Xth ![]() |
|
![]() |
Click Here ![]() |
![]() |
Click Here![]() |
-
Table Of Contents Hide
Class 10th Science (विज्ञान) VVI Guess Paper Question Answer 2023
S.N | Science (विज्ञान) 📒 |
1. | Physics (भौतिक बिज्ञान) Guess Paper |
2. | Chemistry (रसायन शास्त्र) Guess Paper |
3. | Biology (जिव-विज्ञान) Guess Paper |
हमारा पर्यावरण (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) Subjective Question Answer 2023
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न |
1. ओजोन-छिद्र से आप क्या समझते हैं ? यह कैसे उत्पन्न होता है ? इससे होने वाली हानियों के बारे में लिखें।
उत्तर⇒ ओजोन स्तर का विभिन्न रसायनों (FC, CFC, एरोसॉल) द्वारा अवक्षय के फलस्वरूप बने छिद्र को ओजोन-छिद्र कहते हैं। वैज्ञानिक ने 1980 में अध्ययनोपरांत यह बताया था कि अंटार्कटिका के ऊपर ‘ओजोन-छिद्र’ उपस्थित है।
ओजोन स्तर के अवक्षय के कारण – ओजोन के साथ CFC प्रतिक्रिया कर ऑक्सीजन एवं क्लोरीन मोनोक्लोराइड का निर्माण करता है और ओजोन का अवक्षय होता है। इसे निम्नलिखित रासायनिक समीकरण द्वारा दर्शाया जा सकता है
ऑक्सीजन क्लोरीन ओजोन-छिद्र का हानिकारक प्रभाव-ओजोन स्तर, पृथ्वी पर मौजद जीवधारियों को सूर्य-प्रकाश में उपस्थित हानिकारक पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर उनसे सुरक्षा प्रदान करता है। क्योंकि यदि ये पराबैंगनी विकिरण पृथ्वी तक पहुँचे तो जीवधारियों में त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद तथा अनेक प्रकार के प्राणघातक आनुवंशिक उत्परिवर्तनों को उत्पन्न करते हैं।
2. किसी पारिस्थितिक तंत्र के विभिन्न प्रकार के उपभोक्ता के बारे में समझाएँ।
उत्तर⇒ किसी पारिस्थितिक तंत्र में ऐसे जीव, जो अपने पोषण के लिए पूर्णरूपेण उत्पादकों पर निर्भर रहते हैं, उपभोक्ता कहलाते हैं। उनके विभिन्न प्रकार निम्न हैं-
(i) प्राथमिक उपभोक्ता : ऐसे उपभोक्ता जो पोषण के लिए प्रत्यक्ष रूप से उत्पादक (हरे-पौधों) पर निर्भर रहते हैं। ऐसे जंतुओं को शाकाहारी भी कहते हैं।
(ii) द्वितीयक उपभोक्ता : ऐसे उपभोक्ता जो शाकाहारी प्राथमिक उपभोक्ताओं को ही भोजन के रूप में अपने पोषण हेतु खाते हैं, द्वितीयक उपभोक्ता कहे जाते हैं। ऐसे उपभोक्ता मांसाहारी कहलाते हैं।
(iii) तृतीयक उपभोक्ता : ये सामान्यतः उच्चतम श्रेणी के उपभोक्ता कहलाते हैं, जो दूसरे जंतुओं द्वारा मारे और खाए नहीं जाते हैं। ये तृतीयक उपभोक्ता पर अपने पोषण के लिए निर्भर होते हैं।
Bihar Board Class 10th Hamara Paryavaran Subjective Question Answer
3. पारिस्थितिक तंत्र की संरचना का संक्षिप्त वर्णन करें।
उत्तर ⇒ एक पारिस्थितिक तंत्र की रचना दो मुख्य अवयवों द्वारा होती है –
(क) अजैव अवयव : इन्हें तीन वर्गों में बाँटा गया है।
(i) भौतिक वातावरण : जिसमें मृदा, जल तथा वायु सम्मिलित हैं।
(ii) पोषण : इसके अंतर्गत विभिन्न कार्बनिक एवं अकार्बनिक पदार्थ आते हैं।
(iii) जलवायु : ये किसी पारितंत्र में जीवों की संख्या, उनके वितरण, मेटाबोलिजम तथा व्यवहार को प्रभावित करते हैं।
(ख) जैव अवयव : इन्हें तीन वर्गों में बाँटा गया है
(i) उत्पादक : इनमें हरे पौधे एवं नील हरित-शैवाल आते है, जो अपना भोजन स्वंय बना लेते है। इन्हें स्वपोषी कहते हैं।
(ii) उपभोक्ता : जो अपने भोजन के लिए उत्पादक पर निर्भर रहते हैं, इन्हें विषमपोषी कहते हैं। उनकी तीन श्रेणियाँ –
(a) प्राथमिक उपभोक्ता (b) द्वितीयक उपभोक्ता
(c) तृतीयक उपभोक्ता
प्राथमिक उपभोक्ता शाकाहारी एवं अन्य मांसाहारी जीव होते हैं।
(iii) अपघटनकर्ता : ये मृत उत्पादक एवं उपभोक्ताओं का अपघटन करते है। इन्हे सूक्ष्म उपभोक्ता भी कहते हैं। इनमें जीवाणु तथा कवक आते हैं।
जिव विज्ञान हमारा पर्यावरण सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर 2023
4. ओजोन क्या है? इसके स्तर में अवक्षय होने से हमें क्या नुकसान हो सकता है ?
उत्तर⇒ ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से बने यौगिक को ओजोन कहते हैं। यह वायुमंडल में 15 कि०मी० से लेकर लगभग 50 कि०मी० ऊँचाई वाले क्षेत्र के बीच ओजोन स्तर का निर्माण करता है और पृथ्वी पर रहने वाले जीवधारियों के लिए एक सुरक्षात्मक कवच का निर्माण करता है, क्योंकि यह सूर्य-प्रकाश में उपस्थित हानिकारक पराबैंगनी किरणों का अवशोषण कर लेता है। इस ओजोन स्तर के अवक्षय से पराबैंगनी विकिरणें सीधे पृथ्वी तक पहुँचती हैं, जिसके कारण मनुष्य में अनेक घातक एवं जानलेवा बीमारियों (त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद तथा अनेक हानिकारक ऊपरिवर्तन से उत्पन्न घातक असमान्यताएँ) के चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है।
5. जैव अनिम्नीकरणीय एवं जैव निम्नीकरणीय अवशिष्टों में क्या अंतर है ? उदाहरण के साथ समझाएँ।
उत्तर⇒ जैव अनिम्नीकरणीय अपशिष्ट पर्यावरण में अपने स्वरूप को बनाए रखते हैं और ये किसी प्राकृतिक विधि (जैव अपघटन) द्वारा नष्ट नही होते हैं, जैसे कीटनाशक, पीड़नाशक DDT शीशा, आर्सेनिक, प्लैस्टिक, रेडियोधर्मी पदार्थ इसके उदाहरण हैं। लेकिन जैव निम्नीकरणीय अपशिष्टों का जैविक- अपघटन किया जा सकता है और इसे पुन: उपयोग में आने वाले पदार्थों में बदला जा सकता है।
जैसे : जंतुओं के मल-मूत्र, वाहित मल, कृषि द्वारा उत्पन्न अपशिष्ट, कागज, कपास से निर्मित कपड़े, मृत पादप एवं जंतु तथा घरेलू अपशिष्ट पदार्थ इसके उदाहरण हैं।
Class 10th Science( Biology) Subjective Question 2023 ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )
S.N | Class 10th Biology (जीव विज्ञान दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) Question 2023 |
1. | जैव प्रक्रम |
2. | नियंत्रण एवं समन्वय |
3. | जीव जनन कैसे करते हैं |
4. | अनुवांशिकता एवं जैव विकास |
5. | हमारा पर्यावरण |
6. | प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन |
Class 10th Science ( Biology) Subjective Question 2023 ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
जीव विज्ञान ( BIOLOGY ) लघु उत्तरीय प्रश्न | |
1. | जैव प्रक्रम |
2. | नियंत्रण एवं समन्वय |
3. | जीव जनन कैसे करते हैं |
4. | अनुवांशिकता एवं जैव विकास |
5. | हमारा पर्यावरण |
6. | प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन |
Bihar Board Daily Online Test Class Xth ![]() |
|
![]() |
Click Here ![]() |
![]() |
Click Here![]() |