दोस्तों अगर आप लोग बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं और क्लास 10th साइंस का ऑब्जेक्टिव सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर पढ़ना चाहते हैं तो यहां पर आपको क्लास 10th साइंस (जीव विज्ञान) का जैव प्रक्रम का लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर यहां पर दिया गया है तथा अगर आप लोग Biology ka Hamara Paryavaran दीर्घ उत्तरीय सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर पढ़ना चाहते हैं तथा हमारा पर्यावरण का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं और मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी अच्छे से करना चाहते हैं तो यहां पर आप लोगों को क्लास 10th का साइंस का ऑनलाइन टेस्ट तथा क्लास 10th साइंस का मॉडल पेपर दिया गया है तो इसे आप लोग लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं-
Bihar Board Daily Online Test Class Xth ![]() |
|
![]() |
Click Here ![]() |
![]() |
Click Here![]() |
-
Table Of Contents Hide
Class 10th Science (विज्ञान) VVI Guess Paper Question Answer 2023
S.N | Science (विज्ञान) 📒 |
1. | Physics (भौतिक बिज्ञान) Guess Paper |
2. | Chemistry (रसायन शास्त्र) Guess Paper |
3. | Biology (जिव-विज्ञान) Guess Paper |
हमारा पर्यावरण (लघु उत्तरीय प्रश्न) Subjective Question Answer 2023
लघु उत्तरीय प्रश्न |
1. किस कारण से कुछ पदार्थ जैव निम्नीकरणीय होते हैं तथा कुछ जैव अनिम्नीकरणीय ?
उत्तर ⇒ जैविक अपघटन के कारण कुछ पदार्थ जैव निम्नीकरणीय होते हैं और उनका अपना स्वरूप बदला होता है लेकिन जो अपना स्वरूप हमेशा बनाएँ रखते हैं वे जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थ कहलाते हैं। इन्हें प्राकृतिक विधियों द्वारा नष्ट नहीं किया जा सकता है और ये कालांतर में हानिकारक प्रभाव छोड़ते हैं।
2. आहार-जाल का निर्माण कैसे होता है ?
उत्तर ⇒ किसी पारिस्थितिक तंत्र का एक उपभोक्ता एक से अधिक भोजन स्रोत का उपयोग करता है। इसलिए एक साथ कई आहार श्रृंखलाएँ हमेशा सीधी न होकर एक-दूसरे से आड़े-तिरछे जुड़कर आहार-जाल का निर्माण करती हैं।
3. पारितंत्र में अपमार्जकों की क्या भूमिका है ?
उत्तर ⇒ अपमार्जक पारितंत्र के जटिल कार्बनिक पदार्थों को सरल अकार्बनिक पदार्थों में बदलकर मदा में भेजने का कार्य करते है जिसे पौधे अपने पोषण हेतु पुन: इसका उपभोग करते हैं।
4. निचले पोषी स्तर पर सामान्यतः ऊपरी पोषी स्तर की तुलना में जीवों की संख्या अधिक क्यों रहती है?
उत्तर ⇒ सामान्यतः उच्च पोषी स्तर के जीवों को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ज्यादा मात्रा में ऊर्जा हेतु अधिक मात्रा में खाद्य पदार्थों की जरूरत होती है। अतः निचले पोषी स्तर पर जीवों की संख्या अधिक होती है।
Class 10th Science (Biology) Chapter -5 Hamara Paryavaran Subjective Question Answer
5. उत्पादक एवं उपभोक्ता में क्या अंतर है? ।
उत्तर ⇒ उत्पादक वैसे जीव है, जो अपने भोजन का संश्लेषण स्वयं करते हैं। इन्हें स्वपोषी कहते हैं। जबकि उपभोक्ता के श्रेणी में वैसे जीव आते हैं जो पोषण के लिए पूर्णरूपेण उत्पादकों पर . निर्भर रहते हैं।
6. पारिस्थिति तंत्र में उत्पादक का क्या कार्य है ?
उत्तर ⇒ एक पारिस्थितिक तंत्र में वैसे जैव घटक है जिनका कार्य प्रकाश संश्लेषण-क्रिया द्वारा सूर्य की प्रकाश-ऊर्जा क्लोरोफिल की उपस्थिति में रासायनिक स्थितिज ऊर्जा में परिवर्तित कर कार्बनिक यौगिक (कार्बोहाइड्रेट) के रूप में उत्पादन कर अपने ऊतकों में संचित रखते हैं, जिनका उपभोग उपभोक्ताओं द्वारा किया जाता है।
7. जैव आवर्धन किसे कहते हैं ?
उत्तर ⇒ जैव आवर्धन वह क्रिया है, जिसमें अनिम्नीकरणीय पदार्थों की मात्रा किसी आहार श्रृंखला में पहले पोषी स्तर से अगले पोषी स्तर में क्रमशः बदली जाती है और अंतत: मानव शरीर में प्रविष्ट हो जाती है, क्योंकि वह आहार श्रृंखला का शीर्षस्थ जीव है।
8. कचरा प्रबंधन कैसे किया जाता है?
उत्तर ⇒ कचरे के एक जगह एकत्रित कर उसका वैज्ञानिक तरीके से समुचित निपटारा करना कचरा प्रबंधन कहलाता है। इसमें सर्वप्रथम भीड़-भाड़ वाले जगहों में कचरे की एकत्र करने के लिए बड़ी-बड़ी धानियाँ (bins) रखकर इनको इकध किया जाता है। पुनः इन्हें अलग-अलग किया जाता है। पुनः चक्रण होने वाले कचरे को वैसे लोगों को दे दिया जाता है, जो इसका उपयोग करते हैं। शेष कचरे को शहर के बाहर ले जाकर जला दिया जाता है या गड्ढों को भरने में उपयोग किया जाता है।
9. पोषी स्तर क्या है ? एक आहार श्रृंखला का उदाहरण देकर विभिन्न पोषी स्तर को बताएँ।
उत्तर ⇒ आहार श्रृंखला के विभिन्न स्तर जिनमें ऊर्जा का स्थानांतरणहोता है, उन्हें पोषी स्तर कहते हैं। उदाहरण के लिए एक मैदानी पारिस्थितिक तंत्र में घास, . ग्रासहॉपर, मेढक, सर्प तथा गिद्ध एक आहार श्रृंखला बनाते हैं जिनमे विभिन्न पोषी स्तर को निम्नवत दिखाया जा सकता है –
10. जैव अनिम्नीकरणीय अपशिष्टों से पर्यावरण को क्या हानि पहुँचती है ?
उत्तर ⇒ जैव अनिम्नीकरणीय अपशिष्ट प्रदूषण के ऐसे कारक होते हैं, जिनका जैविक-अपघटन नहीं होने के कारण ये पर्यावरण में अपने स्वरूप को हमेशा बनाए रखते हैं और पर्यावरण पर समाघात होता है।
जिव-विज्ञान पाठ-5 हमारा पर्यावरण का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर
11. एरोसॉल रसायन के हानिकारक प्रभाव क्या हैं ?
उत्तर ⇒ एरोसॉल रसायन का वायुमंडल में पहुँचना ओजोन स्तर के अवक्षय में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 1980 में वैज्ञानिकों ने इस तथ्य को उजागर किया कि अंटार्टिका के ऊपर ओजोन स्तर ने अवक्षय के कारण ‘ओजोन-छिद्र’ बन गया। जो जीवधारियों पर प्रतिकूल प्रभाव उत्पन्न करता है।
12. अगर किसी पोषी स्तर के जीवों को नष्ट कर दिया जाए जो इसका पारिस्थितिक तंत्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
उत्तर ⇒ पारिस्थितिक तंत्र के सभी पोषी स्तर एक-दूसरे पर अपने अस्तित्व के लिए निर्भर हैं तथा श्रृंखलाबद्ध तरीके से एक-दूसरे से अन्योन्याश्रेय संबंध बनाते हैं। यदि किसी पोषी स्तर के सभी जीवों को नष्ट कर दिया जाए तो पर्यावरण असंतुलन की संभावना प्रबल हो जाती है। जैसे- असंतुलन के कारण यदि पौधों को खाने वाले जंतुओं का पारितंत्र में अभाव हो जाए तो धीरे-धीरे सभी स्थानों पर पौधे ही पौधे दिखाई देंगेंतथा जंतुओं पर निर्भर रहने वाले दूसरे पोषी स्तर के जीव भी भोजन के अभाव में समाप्त हो जाएँगे।
13. आहार श्रृंखला से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर ⇒एक पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का एकपथीय प्रवाह उसमें स्थित श्रृंखलाबद्ध तरीके से जुड़े जीवों के द्वारा होता है। जीवों की इस श्रृंखला को आहार श्रृंखला कहते हैं।
14. पाराबैंगनी विकिरणों से मनुष्य में कौन-सी बीमारी होती है ?
उत्तर ⇒ पाराबैंगनी विकिरणों के दुष्प्रभाव से मनुष्य में त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद तथा अनेक प्रकार के हानिकारक उत्परिवर्तनों के कारण भयावह बीमारियाँ होती हैं।
15. पारिस्थितिक तंत्र में अपघटनकर्ता की क्या भूमिका है ?
उत्तर ⇒ पारिस्थितिक तंत्र में अपघटनकर्ता, मृतजीवों के शरीर और वर्ण्य पदार्थों में उपस्थित कार्बनिक पदार्थों को अकार्बनिक तत्वों में तोड़कर वातावरण में मुक्त करने का कार्य करते हैं, जिसे पुनः सजीवों द्वारा उपयोगी पदार्थों के रूप में अधिग्रहण कर लिया जाता है ।
Class 10th Science ( Biology) Subjective Question 2023 ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
जीव विज्ञान ( BIOLOGY ) लघु उत्तरीय प्रश्न | |
1. | जैव प्रक्रम |
2. | नियंत्रण एवं समन्वय |
3. | जीव जनन कैसे करते हैं |
4. | अनुवांशिकता एवं जैव विकास |
5. | हमारा पर्यावरण |
6. | प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन |
Class 10th Science( Biology) Subjective Question 2023 ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )
S.N | Class 10th Biology (जीव विज्ञान दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) Question 2023 |
1. | जैव प्रक्रम |
2. | नियंत्रण एवं समन्वय |
3. | जीव जनन कैसे करते हैं |
4. | अनुवांशिकता एवं जैव विकास |
5. | हमारा पर्यावरण |
6. | प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन |
Bihar Board Daily Online Test Class Xth ![]() |
|
![]() |
Click Here ![]() |
![]() |
Click Here![]() |