Class 10th Science Subjective Question

तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) Class 10th Science Tatvon ka Avarti Vargeekaran Subjective Question Answer For Bihar Board || रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर

Join For Latest Government Job & Latest News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों यहां पर क्लास 10th साइंस का क्वेश्चन आंसर (Class 10th Science Objective & Subjective Question Answer) दिया गया है तथा यहां पर क्लास 10th साइंस का मॉडल पेपर (Class 10th Science Model Paper 2023) तथा ऑनलाइन टेस्ट (Class 10th Science Online Test) भी दिया गया है वैसे विद्यार्थी जो मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं तो इस पेज में आपको क्लास 10th साइंस का सब्जेक्टिव तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण का लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर ( Tatvon ka Avarti  Vargeekaran Subjective Question Answer ) यहां पर दिया गया है तथा अगर आप लोग तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं

Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here
  • Class 10th Science (विज्ञान) VVI Guess Paper Question Answer 2023

S.N Science (विज्ञान) 📒
1. Physics (भौतिक बिज्ञान) Guess Paper
2. Chemistry (रसायन शास्त्र) Guess Paper
3. Biology (जिव-विज्ञान) Guess Paper

तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण सब्जेक्टिव लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर


2 अंक स्तरीय प्रश्न

1. निष्क्रिय तत्व क्या है ?

उत्तर ⇒ निष्क्रिया तत्व वे होते हैं, जो अन्य तत्वों से संयोजित होने के लिए सक्रिय नहीं होते। ऐसे तत्व के संयोजकता शैल अर्थात्
सबसे बाहरी शैल में 8 इलेक्ट्रॉन विद्यमान होते हैं।


2. . तत्व A की द्रव्यमान संख्या 137 है तथा इसके परमाणु के नाभिक में 41 प्रोटॉन हैं। इसके समस्थानिक जिसकी द्रव्यमान संख्या 139 है, में न्यट्रॉनों की संख्या क्या होगी?

उत्तर ⇒ न्यूट्रॉन की संख्या 98 होगी।

n+ P = A ⇒ n = A – P = 139 – 41 = 98


3. Ne, Li, O, N में से किसकी इलेक्ट्रॉन बंधुता शून्य है और क्यों ?

उत्तर ⇒ Ne की इलेक्ट्रॉन बंधुता शून्य है क्योंकि इसका विन्यास स्थायी है। एक ऊर्जा स्तर में अतिरिक्त इलेक्ट्रॉन जोड़ने की प्रवित नहीं है।


4. आवर्त सारणी में आवर्त (Periods) तथा वर्ग (Group) किसे कहते हैं ?

उत्तर ⇒ आवर्त सारणी में क्षैतिज पंक्तियों को आवर्त और ऊर्ध्वाकार स्तंभों को वर्ग कहते हैं।


5. तीन तत्त्वों X, Y, Z में से X और Z के परमाणु भार 33.5 और 127 है। डॉबेरेनर के त्रिक के आधार पर Y का परमाणु भारत ज्ञात करो।

उत्तर ⇒ Y का परमाणु भार =


6. मेंडलीफ का आवर्त नियम लिखिए।

उत्तर ⇒ तत्त्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु भार के आवर्ती फलन होते हैं।


7. गैलियम के अतिरिक्त, अब तक कौन-कौन से तत्वों का पता चला है जिसके लिए मेन्डेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में खाली स्थान छोड़ दिया था ? दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर ⇒ स्कैडियम, जर्मेनियम।


8. आधुनिक आवर्त सारणी में पहले दस तत्त्वों में कौन-सी धातुएँ हैं ?

उत्तर ⇒लीथियम, बेरिलियम धातुएँ हैं।


9. बताएँ कि निम्नलिखित तत्वों में कौन-कौन सामान्य तत्व और कौन-कौन संक्रमण तत्व हैं। Na, Cu, S, Se, Fe, Cr, Sb, Co

उत्तर ⇒ सामान्य तत्व = Na, S, Se, Sb
संक्रमण तत्व = Cu, Fe, Cr, Co


Bihar board class 10th science Subjective question answer 2023

10. कैल्सियम और क्लोरीन के बीच अभिक्रिया होने पर एक यौगिक बनता है, जिसका सूत्र CaCl₂ है। मैग्नीशियम और क्लोरीन के संयोग से बने यौगिक का सूत्र बताइए ?

उत्तर ⇒ आवर्त सारणी में मैग्नीशियम और कैल्सियम एक ही वर्ग 2 में हैं। अतः यौगिक का सूत्र MgCl₂ होगा।


11. निम्नलिखित विशेषता वाले तत्वों के नाम लिखिए ?
(a) रूबीडियम के सदृश गुण वाला एक तत्व।
(b) C वाले वर्ग का सबसे भारी तत्व।

उत्तर ⇒ (a) पोटैशियम (K)
(b) लेड (Pb)


12. कार्बन (परमाणु संख्या 6) तथा सिलिकन (परमाणु संख्या 14) का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए और बताइए कि ये किस वर्ग में है ?

उत्तर ⇒ कार्बन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 4
सिलिकन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 4
इन दोनों में संयोजी इलेक्ट्रॉन = 4

अतः ये वर्ग संख्या 14 के तत्व हैं।


13. परमाणु संख्या क्या है? इसे किसने परिभाषित किया ?

उत्तर ⇒ किसी परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन की संख्या को परमाणु संख्या कहा जाता है। इसे मोसले ने परिभाषित किया।


14. मैग्नीशियम और सल्फर की संयोजकता ज्ञात कीजिए ?

उत्तर ⇒ मैग्नीशियम (Mg); परमाणु संख्या = 12
इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 2
संयोजी इलेक्ट्रॉन = 2,    ∴    संयोजकता = 2
सल्फर (S),  परमाणु संख्या = 16
इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8,6
संयोजी इलेक्ट्रॉनिक = 6
∴   संयोजकता =8 – संयोजी इलेक्ट्रॉन = 8 – 6 = 2


15. आवर्त में बाई से दाई ओर जाने पर तत्वों की विद्युत धनात्मकता और विद्युत ऋणात्मकता पर क्या प्रभाव पड़ता हैं ?

उत्तर ⇒ आवर्त में बाई से दाई ओर जाने पर तत्वों की विद्युत धनात्मकता घटती जाती है और विद्युत ऋणात्मकता बढ़ती जाती है।


16. क्या डॉबेराइनर के त्रियक, न्यूलैंड्स के अष्टक के स्तंभ में भी पाए जाते हैं? तुलना करके पता कीजिए।

उत्तर ⇒ हाँ, डॉबेराइनर के त्रिक, न्यूलैंड्स के अष्टक के स्तंभ में पाए जाते हैं। उदाहरण-Li, Na, K डॉबेराइनर के त्रिक हैं जो न्यूलैंड्स के अष्टक स्तंभ में हैं।


17. आधुनिक आवर्त सारणी द्वारा किस प्रकार से मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी की विविध विसंगतियों को दूर किया गया ?

उत्तर ⇒ (i) आधुनिक आवर्त सारणी में तत्त्वों को उनके परमाणु क्रमांकों के आधार पर व्यवस्थित किया गया है। अतः कोबाल्ट व निकेल तथा टेलूरियम व आयोडीन गलत नहीं वरण परमाणु संख्या के वृद्धिक्रम के अनुसार ठीक रखे हैं।

(ii) सम्स्थानिकों के परमाणु क्रमांग समान होते हैं। अतः सम्सथानिकों के स्थान की समस्या का समाधान हो गया।


18. न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत की क्या सीमाएँ हैं ?

उत्तर ⇒ न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत की सीमाएँ –
(i). यह नियम केवल Ca तक के परमाणु भार वाले तत्वों को वर्गीकृत कर पाता है। इसके बाद आठवाँ तत्व प्रथम तत्व से समानता प्रदर्शित नहीं करता है।
(ii). न्यूलैंड्स ने माना कि केवल 56 तत्व ही संभव हैं, अन्य तत्वों का आविष्कार नहीं हो सकता।
(iii) न्यूलैंड्स के अष्टक में कुछ ऐसे भी तत्वं हैं जिनके गुणों में समानता नहीं पाई जाती है।


Class 10th Chemistry Tatvon ka Avarti Vargeekaran Subjective question answer 2023

19. तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का आधुनिक आवर्त सारणी में तत्व की स्थिति से क्या संबंध है ?

उत्तर ⇒ आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यासों के आधार पर वगीकृत किया गया है। बाह्यतम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या उस तत्व की समूह संख्या को सूचित करता है तथा बाह्यतम कोश संख्या उस तत्व की आवर्त को सूचित करता है।


20. आवर्त सारणी में तीन तत्व A, B तथा C की स्थिति निम्न प्रकार हैं –

समूह 16 समूह 17
…………….  …………….
……………. A
……………. …………….
B
C

अब बताइए कि
(a) A धातु है या अधातु।
(b) A की अपेक्षा C अधिक अभिक्रियाशील है या कम ?
(c) C का साइज B से बड़ा होगा या छोटा?
(d) तत्व A, किस प्रकार के आयन, धनायन या ऋणायन बनाएगा ?

उत्तर ⇒ (a) अधातु है।
(b) C,A की अपेक्षा कम सक्रिय है।
(c) C का आकार B से छोटा होगा।
(d) तत्व A ऋणायन बनाएगा।


21. मैग्नीशियम की तरह रासायनिक अभिक्रियाशीलता दिखाने वाले दो तत्वों के नाम लिखिए? आपके चयन का क्या आधार है ?

उत्तर ⇒ कैल्सियम (Ca) एवं बेरियम (Ba) क्योंकि
(i) ये दोनों मैग्नीशियम समूह के हैं।
(ii) इन दोनों तत्वों में मैग्नीशियम की तरह 2 संयोजी इलेक्ट्रॉन

₄Be = 2, 2 तथा ₂₀Ca = 2, 8, 8, 2


22. एक परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है।
(i) इस तत्व की परमाणु-संख्या क्या है ?
(ii) निम्न में किस तत्व के साथ इसकी रासायनिक समानता होगी ? (परमाणु संख्या कोष्ठक में दी गई है)     N(7), F(9), P(15), Ar(18)

उत्तर ⇒ (a) इस तत्व की परमाणु संख्या 17 है।
(b) N(7) = 2, 5 ,
F(9) = 2,7
P(15) = 2, 8, 5
Ar(18) = 2, 8,8

F(9) में संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या दिये गये तत्वों के समान हैं। अत: इस तत्व के रासायनिक गुण F के समान होगे।


23. आवर्त सारणी में इनके स्थान के आधार पर इनमें से किस तत्व में सबसे अधिक धात्विक अभिलक्षण की विशेषता है ?

Ga, Ge, As, Se, Be

उत्तर ⇒ हम जानते हैं कि धात्विक अभिलक्षण स्तंभ में बाएँ से दाएँ तरफ कम होता है तथा वर्ग में नीचे जाते समय बढ़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए Be तथा Ga का धात्विक अभिलक्षण ज्यादा लगता है। पर Ga जल्दी अपने इलेक्ट्रॉन दे सकता है इसलिए Ga, Be से ज्यादा धात्विक है।


Tatvon ka Avarti Vargeekaran class 10th Subjective Laghu Uttareey Question Answer

24. नाइट्रोजन (परमाणु संख्या 7) तथा फॉस्फोरस (परमाणु संख्या 15) आवर्त सारणी के समूह 15 के तत्व हैं। इन दोनों तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। इनमें से कौन-सा तत्व अधिक ऋण विद्युत होगा और क्यों ?

उत्तर ⇒ नाइट्रोजन अधिक विद्युत-ऋणात्मक तत्व होगा, क्योंकि फॉस्फोरस एवं नाइट्रोजन दोनों अधातुएँ है। फॉस्फोरस समूह में नाइट्रोजन से नीचे आता है। अतः नाइट्रोजन की विद्युत ऋणात्मकता फॉस्फोरस से ज्यादा होगी। समूह में ऊपर से नीचे आने पर तत्व की विद्यत ऋणात्मकता घटती है। इनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्नलिखित हैं
नाइट्रोजन (N) – 2, 5 फॉस्फोरस (P) – 2, 8,5


25. निम्नलिखित जोड़ों में से किसका आकार बड़ा है ?

(i) Na, Na+
(ii) Br, Br-
(iii) Br, l

उत्तर ⇒ I. Na, Na+ युग्म- Na परमाणु का आकार बड़ा होगा, क्योंकि धनायन अर्थात् Na+ आयन परमाणु में से एक इलेक्ट्रॉन खोने पर बनता है।

II. Br, Br- का युग्म- Br- का आकार बड़ा है, क्योंकि ऋणायन परमाणु अर्थात् Br में एक इलेक्ट्रॉन प्राप्त करके बनता है।

III. Br, l युग्म-1 का आकार बड़ा है, क्योंकि यह हैलोजन परिवार में Br के बाद आता है तथा परमाणु आकार वर्ग में नीचे जाते हुए बढ़ता जाता है।


26. डॉबेराइनर के वर्गीकरण की क्या सीमाएँ हैं ?

उत्तर ⇒ डॉबेराइनर के वर्गीकरण की सीमाएँ –
I. उस समय ज्ञात सभी तत्वों का वर्गीकरण डॉबेराइनर के त्रिक के आधार पर नहीं हो सका।
II. डॉबेराइनर केवल तीन तत्वों के त्रिक को उस समय पहचान सके। यही कारण है कि डॉबेराइनर के त्रिक को मान्यता प्राप्त नहीं हुई।


27. मेन्डेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी तैयार करने के लिए कौन-सा मापदंड अपनाया ?

उत्तर ⇒ I. उन्होंने तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमान के क्रम में सजाया।

II. उन्होंने समान गुण वाले तत्वों को एक समूह में रखने का प्रयास किया। तत्वों के हाइड्राइडों एवं ऑक्साइडों के अणु-सूत्रों को एक आधारभूत गुण मानकर तत्वों का वर्गीकरण किया।


28. निम्नलिखित प्रत्येक जोड़े में से कौन-सा आकार में बड़ा है ?
(i) N₂, N₂+ , (ii) Be, Be- , (iii) Li, C, (iv) Li, N₂ , (v) Cl, Br, (vi) Be, Mg

उत्तर ⇒ (i) N₂ , (ii) Be- , (iii) Li, (iv) N₂ , (v) Br, (vi) Mg


29. परमाणु संख्या 9 और 20 वाले तत्व का आवर्त सारणी में आवर्त ज्ञात कीजिए ?

उत्तर ⇒ परमाणु संख्या = 9, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2,7
∴   आवर्त संख्या = कक्षा की कुल संख्या = 2
परमाणु संख्या = 20, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8,8, 2
∴   आवर्त संख्या = कक्षा की कुल संख्या = 4


30. परमाणु संख्या 19 और 13 वाले तत्व का आवर्त सारणी में समूह संख्या ज्ञात कीजिए ?

उत्तर ⇒ परमाणु संख्या = 19, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2,8,8,1
संयोजकता इलेक्ट्रॉन = 1
∴   समूह की संख्या = 1 परमाण संख्या = 13, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 3
संयोजकता इलेक्ट्रॉन = 3

∴    समूह की संख्या = 3 + 10 = 13


Tatvon ka Avarti Vargeekaran ka Subjective Question Answer 2023

31. परमाणु संख्या 13, 14 और 15 के सभी तत्वों के नाम और संयोजकता बताएँ ?

उत्तर ⇒

परमाणु संख्या तत्व का नाम संयोजकता
13 एल्युमिनियम (Al) = 2,8,3 3
14 सिलिकॉन  (Si) = 2, 8, 4 4
15 फॉस्फोरस (P) = 2, 8,5 3

32. समस्थानिक को परिभाषित करें? क्लोरीन के दो समस्थानिकों के नाम लिखें ?

उत्तर ⇒ जब दो तत्वों के परमाणु संख्या समान और परमाणु द्रव्यमान भिन्न हो तो, उसे समस्थानिक कहते हैं। क्लोरीन (Cl) के दो समस्थानिक हैं- Cl-35 और Cl-37


33. आधुनिक आवर्त सारणी मेंडलीफ की सारणी से कैसे बेहतर है ? दो कारण दें।

उत्तर ⇒ (i) आधुनिक आवर्त सारणी परमाणु संख्या पर आधारित है, जो तत्वों का मौलिक गुण है। मेंडलीफ की आवर्त सारणी परमाणु भार पर आधारित है। एक ही तत्व के कई परमाणु भार हो सकते हैं।
(ii) मेंडलीफ की आवर्त सारणी में कई विसंगतियाँ हैं। आधुनिक
आवर्त सारणी में इन विसंगतियों को दूर कर दिया गया है।


34. परमाणु संख्या 3 से 6 तक के सभी तत्वों के नाम एवं संयोजकता बताएँ ?

उत्तर ⇒

परमाणु संख्या तत्व का नाम संयोजकता
3 लीथियम (L)  1
4 बेरेलियम (Be)  2
5 बोरान (B) 3
6 कार्बन (C) 4

 


35. मेंडलीफ के वर्गीकरण की दो सीमाओं (दोषों) को लिखिए ?

उत्तर ⇒ मेंडलीफ को आवर्त सारणी की दो सीमाएँ (दोष):

(i). हाइड्रोजन का स्थान निश्चित न होना : हाइड्रोजन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्षार धातुओं जैसा होता है।
H = 1, Li = 2, 1, Na = 2, 8, 1
हाइड्रोजन हैलोजन की तरह द्विपरमाणुक अणु एवं ऋणायन बनाता है।
(ii). आवर्त नियम का उल्लंघन : आवर्त सारणी पूर्णतः आवर्त नियम का पालन नहीं करता। अधिक परमाणु भार वाले तत्व कम परमाणु भार वाले तत्व से पहले रखें गए।


कक्षा -10 रासायन विज्ञान पाठ-5 तत्वों का वर्गीकरण सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर

36. आधुनिक आवर्त नियम क्या है? अथवा मोसले द्वारा दिए गए आवर्त नियम को लिखें ?

उत्तर ⇒ तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनकी परमाणु संख्याओं के आवर्त फलन होते हैं।


37. मेंडलीफ आवर्त सारणी के दो गुणों को लिखिए ?

उत्तर ⇒ मेंडलीफ आवर्त सारणी के दो गुण –

(i). अध्ययन में सुविधा : किसी उपवर्ग के एक तत्व के गुणों के बारे में जानकारी रहने पर उस उपवर्ग के अन्य तत्वों के गुणों को जानकारी हो जाती है।

(ii). संयोजकता का निर्णय : आवर्त सारणी की सहायता से किसी भी तत्व की संयोजकता ज्ञात की जा सकती है। जिस वर्ग में तत्व उपस्थित रहता है वही उसकी संयोजकता होती हैं।


38. डोबेराइनर त्रिक के दो उदाहरण दीजिए ?

उत्तर ⇒ (Li, Na, K), (Cl, Br, I)


39. दो तत्वों के नाम लिखिए जिनके गुणधर्मों की भविष्यवाणी मेंडलीफ की आवर्त सारणी में उनकी स्थिति के आधार पर की गई थी ?

उत्तर ⇒ गैलियम (Ga), स्कैडियम (Sc)


40. A, B और C डॉबेराइनर के त्रिक तत्व हैं। यदि A का परमाणु
द्रव्यमान 7 और C का 39 है, तो B का परमाणु द्रव्यमान क्या होगा?

उत्तर ⇒ B का परमाणु द्रव्यमान =


Class 10th Science (Chemistry) Subjective Question 2023 (लघु उत्तरीय प्रश्न ) 

रसायन विज्ञान ( CHEMISTRY ) लघु उत्तरीय प्रश्न
1. रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण
2. अम्ल क्षार एवं लवण
3. धातु एवं अधातु
4. कार्बन और उसके यौगिक
5. तत्वों का वर्गीकरण

Class 10th Science (Chemistry) Subjective Question 2023 (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) 

S.N Class 10th Chemistry (रसायन विज्ञान दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) 
1. रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण
2. अम्ल क्षार एवं लवण
3. धातु एवं अधातु
4. कार्बन और उसके यौगिक
5. तत्वों का वर्गीकरण
Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here
Indrajeet Kumar
मैं इंद्रजीत कुमार हूं. मैं Pragatishilclasses.com पर एक ब्लॉगर और सामग्री निर्माता हूं। मेरे पास विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव है जिसमें सरकारी नौकरियों के अपडेट, नवीनतम समाचार अपडेट, खेल, सरकारी योजनाएं, गेमिंग, राजनीति, तकनीकी रुझान, वित्त, सरकारी नीतियां आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान घटनाएं शामिल हैं।
https://pragatishilclasses.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *