कक्षा-10 विज्ञान (रसायन विज्ञान) पाठ-1 रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर, रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर, Rasayanik abhikriya avam Samikaran Subjective Question Answer 2023, Rasayanik abhikriya avam Samikaran Question Answer Class 10th Science Matric Exam 2023, रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण के प्रश्न उत्तर pdf, Rasayanik abhikriya avam Samikaran class 10th Subjective question answer pdf download, B.S.E.B Class 10th Chemistry Rasayanik abhikriya avam Samikaran Subjective Question 2023, pragatishil classes

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) Class 10th Science Rasayanik abhikriya avam Samikaran Subjective Question Answer 2023 || रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर 2023

दोस्तों अगर आप लोग मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं और Class 10th Science Subjective & Objective Question Answer पढ़ना चाहते हैं तथा Class 10th साइंस का मॉडल पेपर पढ़ना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर दिया गया है और मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी अच्छे से करना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर आपको क्लास 10th साइंस का ऑनलाइन टेस्ट भी इस वेबसाइट पर दिया गया है तथा यहां पर रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण का दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्त दिया गया है और अगर आप लोग Rasayanik Abhikriya avam Samikaran ka Short Answer Question Answer तथा Rasayanik Abhikriya avam Samikaran Ka Objective Question Answer पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं –

Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here
  • Class 10th Science (विज्ञान) VVI Guess Paper Question Answer 2023

S.N Science (विज्ञान) 📒
1. Physics (भौतिक बिज्ञान) Guess Paper
2. Chemistry (रसायन शास्त्र) Guess Paper
3. Biology (जिव-विज्ञान) Guess Paper

कक्षा-10 विज्ञान (रसायन विज्ञान) पाठ-1 रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर

5 अंक स्तरीय प्रश्न

1. निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताइए।

(i). पोटैशियम ब्रोमाइड (aq) + बेरियम आयोडाइड (aq) → पोटैशियम आयोडाइड (aq) + बेरियम ब्रोमाइड (s)

उत्तर ⇒ 2KBr(aq) + BaI₂ (aq) → 2KI(aq) + BaBr₂ (s) द्वि-विस्थापन अभिक्रिया

(ii). जिंक कार्बोनेट (s) → जिंक ऑक्साइड (s) + कार्बन डाइऑक्साइड (g)

उत्तर ⇒ ZnCO₃ (s) → ZnO(s) + CO₂ (g) अपघटन अभिक्रिया

(iii). हाइड्रोजन (g) + क्लोरीन (g) → हाइड्रोजन क्लोराइड (g)

उत्तर ⇒ H₂(g)+Cl₂(g) → 2HCl(g) संयोजन अभिक्रिया

(iv). मैग्नीशियम (s) + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (aq) → मैग्नीशियम क्लोराइड (aq) + हाइड्रोजन (g)

उत्तर ⇒ Mg(s) + 2HCl(aq) → MgCl₂ (aq) + H₂ (g) विस्थापन अभिक्रिया


B.S.E.B Class 10th Chemistry Rasayanik abhikriya avam Samikaran Subjective Question 2023

2. निम्न कथनों को रासायनिक समीकरण के रूप में परिवर्तित कर उन्हें संतुलित कीजिए।

(i). नाइट्रोजन हाइड्रोजन गैस से संयोग करके अमोनिया बनाता है।

उत्तर ⇒ N₂ (g) + 3H₂ (g) → 2NH₂ (g)
                    नाइट्रोजन        हाइड्रोजन            अमोनिया

(ii). हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का वायु में दहन होने पर जल एवं सल्फर डाइऑक्साइड बनता है।

उत्तर ⇒ 2H₂S(g)  +   3O₂ (g) →  2H₂O(l) + 2SO₂(g)
            हाइड्रोजन सल्फाइट          ऑक्सीजन                जल              सल्फर डाइऑक्साइड

(iii). एल्युमिनीय सल्फेट के साथ अभिक्रिया कर बेरियम क्लोराइड, एल्युमिनियम क्लोराइड एवं बेरियम सल्फेट का अवक्षेप देता है।

उत्तर ⇒ Al₂ (SO₄)₃ (aq) +3BaCl₂ (aq) → 3BaSO₄(s)+2A1Cl₃(aq)

(iv) पोटैशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया करके पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड एवं हाइड्रोजन गैस देती है।

उत्तर ⇒ 2K(s) + 2H₂O(l) → 2KOH(aq) + H₂ (g)


3. विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।

उत्तर ⇒ विस्थापन अभिक्रिया : वे अभिक्रियाएँ जिनमें एक तत्व, यौगिक में दूसरे तत्व का स्थान ले लेता है, विस्थापन अभिक्रिया कहलाता है।

CuSO₄ (g) + Zn(s) → ZnSO₄ (aq) + Cu(s)

द्विविस्थापन अभिक्रिया : वे अभिक्रियाएँ जिनमें दो यौगिक आयनों की अदला-बदली द्वारा क्रिया करके दो नये यौगिक बनाते हैं, द्विविस्थापन अभिक्रिया कहलाती है।

AgNO₃ (aq) + NaCl(aq) → AgCl(s) + NaNO₃ (aq)


रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर

4. निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए

(i) HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + H₂O

उत्तर ⇒ 2HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + 2H₂O

(ii) NaOH + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + H₂O

उत्तर ⇒ 2NaOH + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + 2H₂O

(iii) NaCl + AgNO₃ → AgC1+ NaNO₃

उत्तर ⇒ NaCl + AgNO₃ → AgCl+ NaNO₃

(iv) BaCl₂ + H₂SO₄ → BaSO₄ + HCl

उत्तर ⇒ BaCl₂ + H₂SO₄ → Baso₄ + 2HC1


5. निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए –

(i) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड → कैल्शियम कार्बोनेट + जल

उत्तर ⇒ Ca(OH)₂ + CO₂ → CaCO₃ +H₂O

(ii) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर

उत्तर ⇒ Zn + 2AgNO₃ → Zn(NO₃)₂ +2Ag

(iii) एल्युमिनियम + कॉपर क्लोराइड → एल्युमिनीयम क्लोराइड + कॉपर

उत्तर ⇒ 2A1+ 3CuCl₂ → 2AIC1₃ + 3Cu

(iv) बेरियम क्लोराइड + पोटैशियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट +पोटैशियम क्लोराइड

उत्तर ⇒ BaCl₂ +K₂SO₄ → BasO₄ + 2KCl


रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर pdf

6. रासायनिक समीकरण क्या है? निम्नलिखित समीकरण से प्राप्त होने वाली सूचनाएँ लिखिए ?
                                          N₂ + 3H₂ → 2NH₃

उत्तर ⇒ रासायनिक समीकरण : किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों के संकेतों एवं सूत्रों की सहायता से उस अभिक्रिया का संक्षिप्त निरूपण रासायनिक समीकरण कहलाता है। दिए गए रासायनिक समीकरण से निम्नलिखित सूचनाएँ मिलती हैं

        N₂               +             3H₂               →        2NH₃
नाइट्रोजन हाइड्रोजन अमोनिया
2 परमाणु 
1 मोल
28 ग्राम
1 आयतन
6 परमाणु
3 मोल
6 ग्राम
3 आयतन
2 अणु
2 मोल
34 ग्राम
2 आयतन

7. निम्नलिखित किस प्रकार की अभिक्रिया है ?

(i) शरीर में भोजन का पचना।

उत्तर ⇒ ऑक्सीकरण (उपचयन) अभिक्रिया।

(ii) Fe+ CuSO₄ → Cu+ FeSO₄

उत्तर ⇒ एकल विस्थापन अभिक्रिया।

(iii) Cuo + H₂ → Cu + H₂O

उत्तर ⇒ रेडॉक्स अभिक्रिया।

(iv) Na₂SO₄ + BaCl₂ → BaSO₄ + 2NaCl

उत्तर ⇒ द्विविस्थापन अभिक्रिया।

(v) CaO+H₂O + Ca(OH)₂

उत्तर ⇒ संयोजन अभिक्रिया।


Rasayanik abhikriya avam Samikaran Question Answer Class 10th Science Matric Exam 2023

8. क्या होता है जब,

(i) कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहे की कील डाली जाती है।

उत्तर ⇒ जब कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहे की कील डाली जाती है, तो लोहे की कील का रंग भूरा तथा कॉपर सल्फेट के विलयन का नीला रंगा मलीन हो जाता है और आयरन सल्फेट का निर्माण होता है।
                Fe+CuSO₄ → FeSO₄ +Cu

(ii) बेरियम क्लोराइड के विलयन में सोडियम सल्फेट का विलयन डाला जाता है।

उत्तर ⇒ जब बेरियम क्लोराइड के विलयन में सोडियम सल्फेट का विलयन डाला जाता है, तो सोडियम क्लोराइड और बेरियम सल्फेट (अवक्षेप) का निर्माण होता है।
          Na₂SO₄ + BaCl₂ → BaSO₄ + 2NaCl


9. वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया का स्वच्छ रेखा चित्र द्वारा एक क्रियाकलाप दीजिए ?

उत्तर ⇒ वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें एक रासायनिक पदार्थ टूटकर दो या अधिक नये पदार्थों का निर्माण करता है, जिनके गुण मूल पदार्थ के गुण से भिन्न होते हैं, वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया कहलाता है। इस अभिक्रिया के लिए एक क्रियाकलाप का वर्णन निम्न है –

एक शुष्क परखनली में करीब 2 ग्राम FeSO₄का क्रिस्टल लेते हैं। इसका रंग हरा है। परखनली को बर्नर की ज्वाला में गर्म करते हैं और गर्म करने पर FeSO₄ क्रिस्टल के रंग का अध्ययन करने पर हम पाते हैं कि इसका हरा रंग बदलना आरंभ करता है और अंत में यह काले रंग के पदार्थ में परिवर्तित हो जाता है। जो फेरिक ऑक्साइड (Fe₂SO₃) है।

इस प्रकार हम देखते है। कि इस अभिक्रिया में एक पदार्थ टूट कर तीन नए पदार्थ का निर्माण करता है। अतः यह एक वियोजन अभिक्रिया है।


Class 10th Science (Chemistry) Subjective Question 2023 (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) 

S.N Class 10th Chemistry (रसायन विज्ञान दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) 
1. रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण
2. अम्ल क्षार एवं लवण
3. धातु एवं अधातु
4. कार्बन और उसके यौगिक
5. तत्वों का वर्गीकरण

Class 10th Science (Chemistry) Subjective Question 2023 (लघु उत्तरीय प्रश्न ) 

रसायन विज्ञान ( CHEMISTRY ) लघु उत्तरीय प्रश्न
1. रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण
2. अम्ल क्षार एवं लवण
3. धातु एवं अधातु
4. कार्बन और उसके यौगिक
5. तत्वों का वर्गीकरण
Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *