Bihar Board Class 10th Prakash ka Pravartan Tatha Apvartan Subjective Question Answer, प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर, प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन कक्षा 10 नोट्स pdf, प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन pdf, प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन कक्षा 10 pdf, प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन कक्षा 10 नोट्स, प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन pdf 12, प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन pdf notes, प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन कक्षा 10 ncert, प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन कक्षा 10 नोट्स bihar board, प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन के प्रश्न उत्तर PDF, प्रकाश का परावर्तन Class 10 PDF, प्रकाश का परावर्तन प्रश्न उत्तर PDF, भौतिकी विज्ञान प्रकाश के परावर्तन तथा अपवर्तन सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर 2023, Prakash ka Pravartan Tatha Apvartan Subjective Question Answer 2023, Prakash Ke Paraavartan Tatha Apvartan Question Answer Class 10th Science, प्रकाश- परावर्तन और अपवर्तन वर्ग हिंदी में 10 नोट पीडीएफ, प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन सब्जेक्टिव दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर, प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन सब्जेक्टिव दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर 2023, प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन के प्रश्न उत्तर pdf, प्रकाश- परावर्तन और अपवर्तन वर्ग हिंदी में 10 नोट पीडीएफ, Prakash ka pravartan tatha apvartan class 10th Subjective Dirgh Uttareey Question Answer, class 10th science Subjective question pdf,  prakash ka pravartan tatha apvartan class 10th Dirgh Uttareey Prashn uttar pdf download, prakash ka pravartan tatha apvartan class 12 Subjective pdf download, pragatishil classes

Class 10th प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर) || Prakash Ka Pravartan Tatha Apvartan Subjective Question Answer 2023

दोस्तों यहां पर क्लास 10th साइंस का क्वेश्चन आंसर (Class 10th Science Objective & Subjective Question Answer) दिया गया है तथा यहां पर क्लास 10th साइंस का मॉडल पेपर (Class 10th Science Model Paper 2023) तथा ऑनलाइन टेस्ट (Class 10th Science Online Test) भी दिया गया है वैसे विद्यार्थी जो मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं तो इस पेज में आपको क्लास 10th साइंस का सब्जेक्टिव प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन का दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर ( Prakash Ka Pravartan Tatha Apvartan Subjective Question Answer ) यहां पर दिया गया है तथा अगर आप लोग प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं

Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here
  • Class 10th Science (विज्ञान) VVI Guess Paper Question Answer 2023

S.N Science (विज्ञान) 📒
1. Physics (भौतिक बिज्ञान) Guess Paper
2. Chemistry (रसायन शास्त्र) Guess Paper
3. Biology (जिव-विज्ञान) Guess Paper

Bihar Board Class 10th Prakash ka Pravartan Tatha Apvartan Subjective Question Answer

प्रकाश का परावर्तन ( 5 अंक स्तरीय प्रश्न )

1. कोई 4.0 cm साइज़ का बिम्ब किसी 15.0 cm फोकस दूरी के अवतल दर्पण से 25.0 cm दूरी पर रखा है। दर्पण से कितनी दूरी पर किसी परदे को रखा जाए कि स्पष्ट प्रतिबिंब प्राप्त हो? प्रतिबिंब की प्रकृति तथा साइज़ ज्ञात कीजिए।

उत्तर ⇒ h = +4.0 cm, u = -25.0 cm
ƒ = -15.0 cm, v = ?, h’ = ?

परदे को दर्पण से 37.5 cm की दूरी पर रखा जाए। प्रतिबिम्ब वास्तविक है। 

प्रतिबिम्ब उलटा तथा आवर्द्धित है।


2. 5.0 cm लंबाई का कोई बिंब 30 cm वक्रता त्रिज्या के किसी उत्तल दर्पण के सामने 20 cm की दूरी पर रखा गया है। प्रतिबिंब की स्थिति, प्रकृति तथा साइज ज्ञात कीजिए।

उत्तर ⇒

प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे, आभासी, सीधा तथा बिम्ब से छोटा होगा।


3. 15 cm फोकस दूरी के एक अवतल दर्पण का उपयोग करके हम सिकी बिंब का सीधा प्रतिबिंब बनाना चाहते हैं। बिंब का दर्पण से दूरी का परिसर (Range) क्या होना चाहिए ? प्रतिबिम्ब की प्रकृति कैसी है? प्रतिबिम्ब बिंब से बड़ा है अथवा छोटा? इस स्थिति में प्रतिबिंब बनने का एक किरण आरेख बनाइए।

उत्तर ⇒ बिम्ब का दर्पण से दूरी का परिसर 15 cm से कम होना चाहिए। प्रतिबिम्ब आभासी है। प्रतिबिम्ब बिम्ब से बड़ा तथा सीधा है।


prakash ka pravartan tatha apvartan class 10th Dirgh Uttareey Prashn uttar pdf download

4. किसी ऑटोमोबाइल में पीछे का दृश्य देखने के लिए उपयोग होने वाले उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 3.00 m है। यदि एक बस इस दर्पण से 5.00 m की दूरी पर स्थित है तो प्रतिबिंब की स्थिति, प्रकृति तथा साइज ज्ञात कीजिए।

उत्तर ⇒ R = +3.00 m, u = -5.00 m, v = ?   h’ = ?

प्रतिबिम्ब आभासी, सीधा तथा साइज में बिम्ब से छोटा (0. 23 गुणा) बनेगा।


5. 7.0 cm साइज का कोई बिंब 18 cm फोकस दूरी के किसी अवतल दर्पण के सामने 27 cm दूरी पर रखा गया है। दर्पण से कितनी दूरी पर किसी परदे को रखें कि उस पर वस्तु का स्पष्ट फोकसित प्रतिबिंब प्राप्त किया जा सके। प्रतिबिंब का साइज तथा प्रकृति ज्ञात कीजिए।

उत्तर ⇒ h = + 7 cm, = – 27 cm, f = – 18 cm, v = ?,   h’ = ?

प्रतिबिम्ब वास्तविक और दर्पण से 54 cm की दूरी पर है।
अतः परदे को दर्पण से 54 cm की दूरी पर रखेंगे।

प्रतिबिम्ब आवर्द्धित, वास्तविक तथा उल्टा है।


6. एक अवतल दर्पण के लिए R तथा ƒ में संबंध स्थापित करें, जहाँ R दर्पण की वक्रता-त्रिज्या और ƒ फोकस दूरी है ?
या
अवतल दर्पण की फोकस दूरी और वक्रता-त्रिज्या में संबंध स्थापित करें ?
या
सिद्ध करें कि अवतल दर्पण की फोकस दूरी उसकी वक्रता-त्रिज्या की आधी होती है ?
या
सिद्ध करें कि अवतल दर्पण की वक्रता-त्रिज्या उसकी फोकस दूरी भी दूनी होती है।

उत्तर ⇒ मान लिया कि P ध्रुव वाले अवतल दर्पण का मुख्य-अक्ष PC है। मुख्य-अक्ष के समांतर एवं निकट AB एक आपतित किरण है, जो दर्पण से परावर्तन के बाद मुख्य-फोकस F से जाता है।

ज्यामिति से त्रिज्या CB दर्पण-सतह के B बिंदु पर अभिलंब है।

∴  ∠i = ∠r (परावर्तन के नियम से)
किन्तु ∠i = ∠BCF (एकांतर कोण)
∴  ∠r = ∠BCF
ΔBCF में, ∵ ∠r= ∠BCF
∴  BF = FC (समान कोण की सम्मुख भुजा)             ……(i)
अब यदि बिंदु B, P के अत्यन्त निकट हो, तो BF = PF (लगभग)     ……(ii)
∴  समीकरण (i) और (ii) से, PF = FC
अब, PC = PF + FC
⇒ PC = PF + PF ( ∵ PF = FC)
⇒ PC = 2PF = R = 2ƒ ⇒ ∴ ƒ = R/2

अतः अवतल दर्पण की फोकस-दूरी, वक्रता-त्रिज्या की आधी होती है।


Prakash ka pravartan tatha apvartan class 10th Subjective Dirgh Uttareey Question Answer

7. एक उत्तल दर्पण के लिए R और ƒ में संबंध स्थापित करें, जहाँ R दर्पण की वक्रता त्रिज्या और ƒ फोकस दूरी है।

उत्तर ⇒ मान लिया कि P ध्रुव वाला एक उत्तल दर्पण है जिसका मुख्य-अक्ष PC है। मुख्य-अक्ष के समांतर एवं निकट AB एक आपतित किरण है जो दर्पण से परावर्तन के बाद मुख्य-फोकस F से आती हुई मालूम पड़ती है।

ज्यामिति से CB दर्पण-सतह के B बिन्दु पर अभिलम्ब है।

∴    ∠ABN = ∠NBD (परावर्तन के नियम से)
किंतु ∠ABN = ∠FCB (संगत कोण)
और∠NBD = ∠FBC (शीर्षाभिमुख कोण)
∴    ∠FCB = ∠FBC
अब, ΔBCF में,   ∵    ∠FCB = ∠FBC
∴     BF = FC (समान कोण की सम्मुख भुजा) …..(i)
यदि बिन्दु B, P के अत्यन्त निकट हो तो BF = PF (लगभग) ……(ii)
समीकरण (i) और (ii) से, PF = FC
अब, PC = PF + FC
⇒ PC = PF + PF (∵ PF = FC)
⇒ PC = 2PF = R = 2F
∴      ƒ = R/2


8. अवतल दर्पण का सूत्र स्थापित करें ?
या
अवतल दर्पण में सूत्र 1/v+ 1/u = 1/ƒ स्थापित करें जहाँ । प्रतिबिंब दूरी, u वस्तु दूरी और f फोकस दूरी है।
या
अवतल दर्पण के लिए फोकस दूरी, वस्तु दूरी और प्रतिबिंब दूरी में संबंध स्थापित करें ?

उत्तर ⇒ मान लिया कि P ध्रुव वाले अवतल दर्पण के सामने मुख्य-अक्ष के लंबवत OA एक वस्तु है जिसका वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब IB है।


Prakash Ke Paraavartan Tatha Apvartan Question Answer Class 10th Science

9. उत्तल दर्पण में प्रमाणित करें कि 1/v + 1/u = 1/ƒ, जहाँ u,v,ƒ के सामान्य अर्थ है।

उत्तर ⇒ मान लिया कि P ध्रुव वाला एक उत्तल दर्पण है जिसका मुख्य-फोकस F, वक्रता-केन्द्र C और मुख्य-अक्ष PC है। दर्पण के सामने OA एक वस्तु है जिसका काल्पनिक और सीधा प्रतिबिंब IB है।


10. गोलीय दर्पण के लिए नयी कार्तीय चिंह परिपाटी या निर्देशांक चिन्ह परिपाटी को स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर ⇒ दर्पण द्वारा किसी वस्तु के प्रतिबिंब के स्थान निर्धारण के लिए दूरियों की एक चिन्ह परिपाटी की आवश्यकता होती है, ताकि प्रतिबिंबों की विभिन्न स्थितियों के बीच अन्तर स्पष्ट किया जा सके। ऐसे ही एक उपयुक्त परिपाटी है, जिसे चिन्हों की निर्देशांक चिन्ह परिपाटी या नयी कार्तीय चिन्ह परिपाटी कहते हैं। इसके अनुसार

I.    दर्पण के मुख्य-अक्ष को निर्देशांक अक्ष माना जाता है।
II.   सभी दूरियाँ दर्पण के ध्रुव से मापी जाती है।
III.  आपतित प्रकाश की दिशा में मापी गई सभी दूरियाँ धनात्मक होती है।
IV.  आपतित प्रकाश की विपरीत दिशा में मापी गई सभी दूरियाँ ऋणात्मक होती है।
V.    मुख्य-अक्ष के लंबवत ऊपर की दूरियाँ धनात्मक और नीचे की दूरियाँ ऋणात्मक होती है।


11. उत्तल दर्पण की वक्रता-त्रिज्या 24 cm है। दर्पण से 15 cm की दूरी पर स्थित एक वस्तु के प्रतिबिंब की स्थिति ज्ञात कीजिए? प्रतिबिंब की प्रकृति बताइए ?

उत्तर ⇒ यहाँ, u =-15 cm, R = 24 cm,
ƒ = R/2 = 24/2 = 12 cm, v = ?

धनात्मक चिंह का अर्थ है कि प्रतिबिंब उत्तल दर्पण की दायीं ओर बनाता है और काल्पनिक है।


12. आवर्द्धन किसे कहते हैं? अवतल दर्पण में इसका व्यंजक प्राप्त करें ?

उत्तर ⇒ आवर्द्धन : प्रतिबिंब की ऊँचाई और वस्तु की ऊँचाई के अनुपात को आवर्द्धन कहते हैं। इसे m द्वारा सुचित किया जाता है।

आवर्धन का व्यंजक : मान लिया कि P ध्रुव वाले अवतल दर्पण के सामने मुख्य-अक्ष के लम्बवत् OA एक वस्तु है जिसका वास्तविक और उल्टा IB है।

प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर 2023


प्रकाश का अपवर्तन ( 5 अंक स्तरीय प्रश्न )

1. कोई उत्तल लेंस किसी सुई का वास्तविक तथा उलटा प्रतिबिंब उस लेंस से 50 cm दूर बनाता है। यह सुई, उत्तल लेंस के सामने कहाँ रखी है, यदि इसका प्रतिबिंब उसी साइज का बन रहा है जिस साइज का बिंब है। लेंस की क्षमता भी ज्ञात कीजिए।

उत्तर ⇒ v = + 50 cm
∵ प्रतिबिम्ब वास्तविक है तथा आकार में बिम्ब के समान है। 

उत्तल लेंस से सुई 50 cm की दूरी पर रखनी चाहिए।


2. 15 cm फोकस दूरी का कोई अवतल लेंस किसी बिंब का प्रतिबिंब लेंस से 10 cm की दूरी पर बनाता है। बिंब लेंस से कितनी दूरी पर स्थित है ? किरण आरेख खींचिए।

उत्तर ⇒ ƒ = -15 cm और  v = -10 cm

बिम्ब लेंस से 30 cm की दूरी पर स्थित है।


3. माध्यम किसे कहते हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ? उन्हें परिभाषित कीजिए।

उत्तर ⇒ माध्यम : जिस भौतिक साधन से प्रकाश गुजर कर हम तक पहुँचता है, उसे ‘माध्यम’ कहते हैं। यह तीन प्रकार का होता है।

पारदर्शी : वे पदार्थ जिनसे होकर प्रकाश का अधिकांश भाग पार कर जाती है, पारदर्शी पदार्थ कहलाती है। जैसे- पानी, हवा आदि।

पारभासी : वे पदार्थ जो प्रकाश के एक छोटे से भाग को ही अपने में से होकर जाने देती हैं पारभासी पदार्थ कहलाती हैं। जैसे- घिसा हुआ काँच, तेल लगा कागज, आँख की पलक, ट्रेसिंग पेपर आदि।

अपारदर्शी : वे पदार्थ जो प्रकाश को अपने में से होकर नहीं जाने देती है अपारदर्शी पदार्थ कहलाती है। जैसे- लकड़ी, लोहा, पत्थर, प्लेट आदि।


4. 5 cm लंबा कोई बिंब 10 cm फोकस दूरी के किसी अभिसारी लेंस से 25 cm की दूरी पर रखा जाता है। प्रकाश किरण-आरेख खींचकर बनने वाले प्रतिबिंब की स्थिति, साइज तथा प्रकृति ज्ञात कीजिए।

उत्तर ⇒ h = 5 cm,  u = -25 cm,  ƒ = +10cm

प्रतिबिम्ब लेंस के दूसरी तरफ बनता है। प्रतिबिम्ब वास्तविक एवं उल्टा है।

प्रतिबिम्ब उल्टा तथा आकार (ऊँचाई)3.33 cm है।


5. किसी अवतल लेंस की फोकस दूरी 15 cm है। बिंब को लेंस से कितनी दूरी पर रखें कि इसके द्वारा बिंब का लेंस से 10 cm दूरी पर प्रतिबिंब बने? लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्द्धन भी ज्ञात कीजिए।

उत्तर ⇒ अवतल लेंस द्वारा हमेशा ही आभासी, सीधा प्रतिबिम्ब उसी तरफ बनता है जिस ओर बिम्ब रखा होता है।

यहाँ धनात्मक चिन्ह यह बताता है कि प्रतिबिम्ब सीधा एवं आभासी है। प्रतिबिम्ब का साइज बिम्ब के साइज का एक-तिहाई है।


भौतिकी विज्ञान प्रकाश के परावर्तन तथा अपवर्तन सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर 2023

6. कोई 2.0 cm लंबा बिंब 10 cm फोकस दूरी के किसी उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष के लंबवत रखा है। बिंब की लेंस से दूरी 15 cm है। प्रतिबिंब की प्रकृति, स्थिति तथा साइज ज्ञात कीजिए। इसका आवर्द्धन भी ज्ञात कीजिए।

उत्तर ⇒ h = +2.0 cm,    ƒ = +10 cm,  u = -15 cm,    v = ?, h’ = ?

v का धनात्मक चिन्ह यह दर्शाता है कि प्रतिबिम्ब लेंस के प्रकाशिक केन्द्र के दाई ओर 30 cm की दूरी पर बनता है। प्रतिबिम्ब वास्तविक एवं उल्टा है।


7. उत्तल लेंस के वास्तविक प्रतिबिंब के लिए सिद्ध करें कि 1/v – 1/u = 1/ƒ जहाँ u,v, ƒ के सामान्य अर्थ हैं।
या उत्तल लेंस का सूत्र स्थापित करें ? या
उत्तल लेंस के लिए वस्तु दूरी, प्रतिबिंब दूरी और फोकस दूरी में संबंध स्थापित करें ?

उत्तर ⇒ मान लिया कि P प्रकाशीय केन्द्र वाले एक उत्तल लेंस के मुख्य-अक्ष के लंबवत OA एक वस्तु है जिसका वास्तविक प्रतिबिंब IB है।


प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन के प्रश्न उत्तर pdf

8. अवतल लेंस के लिए सिद्ध करें कि 1/v – 1/u = 1/ƒ, जहाँ u, v, ƒ के सामान्य अर्थ हैं।

उत्तर ⇒ मान लिया कि P प्रकाशीय केन्द्र वाले अवतल लेंस के मुख्य-अक्ष के लंबवत OA एक वस्तु है जिसका काल्पनिक प्रतिबिंब IB है।


9. उत्तल लेंस एवं अवतल लेंस के मुख्य अन्तर लिखिए ?

उत्तर ⇒ उत्तल लेंस
I. यह किनारे पर पतला लेकिन बीच में मोटा होता है।
II. इसके द्वारा वास्तविक एवं काल्पनिक दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बनते हैं।
III. इसका फोकस-दूरी वास्तविक होता है।
IV. इसका फोकस दूरी एवं क्षमता धनात्मक होता है।
V. इसे अभिसारी लेंस कहते हैं।

अवतल लेंस
I. यह किनारे पर मोटा लेकिन बीच में पतला होता है।
II. इसके द्वारा केवल काल्पनिक प्रतिबिंब ही बनता है।
III. इसका फोकस दूरी काल्पनिक होता है।
IV. इसका फोकस दूरी एवं क्षमता ऋणात्मक होता है।
V. इसे अपसारी लेंस कहते हैं।


प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन कक्षा 10 नोट्स bihar board

10. 20 cm फोकस दूरी के उत्तल लेंस के सामने वस्तु कहाँ रखी जाएकि उसका चार गुना आवर्धित प्रतिबिंब बने ?

उत्तर ⇒ f = +20 cm,  m = ±4,  u = ?


Class 10th Science (Physics) Subjective Question 2023 ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) 

S.N  SCIENCE ( विज्ञान ) SUBJECTIVE
S.N Class 10th Physics (भौतिक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. प्रकाश के परावर्तन तथा अपवर्तन
2. मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार
3. विधुत धारा
4. विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव
5. ऊर्जा के स्रोत

Class 10th Science (Physics) Subjective Question 2023 ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) 

भौतिक विज्ञान ( PHYSICS ) लघु उत्तरीय प्रश्न
1. प्रकाश के परावर्तन तथा अपवर्तन
2. मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार
3. विधुत धारा
4. विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव
5.  ऊर्जा के स्रोत
Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *