कक्षा-10 विज्ञान (रसायन विज्ञान) पाठ-4 कार्बन और उसके यौगिक का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर, कार्बन और उसके यौगिक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर, Carbon Evam Uske Yogik Subjective Question Answer 2023, Carbon Evam Uske Yogik Question Answer Class 10th Science Matric Exam 2023, कार्बन और उसके यौगिक के प्रश्न उत्तर pdf, Carbon Evam Uske Yogik class 10th Subjective question answer pdf download, B.S.E.B Class 10th Chemistry Carbon Evam Uske Yogik Subjective Question 2023, pragatishil classes, Carbon Evam Uske Yogik long question answer
Class 10th Science Subjective Question

कार्बन और उसके यौगिक ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) Class 10th Science Carbon Evam Uske Yogik Subjective Question Answer 2023 || कार्बन और उसके यौगिक सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर 2023

Join For Latest Government Job & Latest News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों अगर आप लोग मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं और Class 10th Science Subjective & Objective Question Answer पढ़ना चाहते हैं तथा Class 10th साइंस का मॉडल पेपर पढ़ना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर दिया गया है और मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी अच्छे से करना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर आपको क्लास 10th साइंस का ऑनलाइन टेस्ट भी इस वेबसाइट पर दिया गया है तथा यहां पर कार्बन और उसके यौगिक का दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्त दिया गया है और अगर आप लोग Carbon Evam Uske Yogik ka Short Answer Question Answer तथा Carbon Evam Uske Yogik Ka Objective Question Answer पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं –

Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here
  • Class 10th Science (विज्ञान) VVI Guess Paper Question Answer 2023

S.N Science (विज्ञान) 📒
1. Physics (भौतिक बिज्ञान) Guess Paper
2. Chemistry (रसायन शास्त्र) Guess Paper
3. Biology (जिव-विज्ञान) Guess Paper
  • Class 10th Science (विज्ञान) VVI Guess Paper Question Answer 2023

S.N Science (विज्ञान) 📒
1. Physics (भौतिक बिज्ञान) Guess Paper
2. Chemistry (रसायन शास्त्र) Guess Paper
3. Biology (जिव-विज्ञान) Guess Paper

B.S.E.B Class 10th Chemistry Carbon Evam Uske Yogik Subjective Question 2023


5 अंक स्तरीय प्रश्न

1. निम्नलिखित का IUPAC नाम बताएँ –
I. C₂H₂     II. C₂H₄     III. C₄H₈,      IV. C₃H₆,     V. C₄H₆

उत्तर ⇒ IUPAC नाम निम्न हैं –
I. इथाइन           II. इथीन या प्रोपाइन
III. ब्यूटीन          IV. प्रोपीन
V. ब्यूटाइन


2. हीरे की संरचना समझाइए और बताइए कि हीरा इतना कठोर क्यों है ?

उत्तर ⇒ हीरे में प्रत्येक कार्बन परमाणु नियमित चतुष्फलक के केंद्र में स्थित रहता है तथा यह सहसंयोजक बंध द्वारा उन चार कार्बन परमाणुओं से बंधित रहता है जो चतुष्फलक के चारों कोनों पर स्थित होते हैं। इस प्रकार कार्बन परमाणु के समस्त बंध योग्य इलेक्ट्रॉन बंधित रहते हैं तथा कोई भी इलेक्ट्रॉन स्वतंत्र नहीं होता। इस प्रकार के प्रबल बंधित चतुष्फलक अवस्था के कारण एक तीन आयामी सुदृढ़ संरचना बन जाती है जिसके परिणामस्वरूप हीरा सबसे कठोर तत्व है तथा इसका घनत्व अति उच्च है।


3. इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइए –
I. एथेनॉइक अम्ल      II. H₂S
III. प्रोपेनोन              IV. F₂

उत्तर ⇒ I. इथेनोइक अम्ल (CH₂COOH)

II. H₂S
III. प्रोपेनोन
IV. F₂


4. प्रयोग द्वारा आप ऐल्कोहॉल एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल में कैसे अंतर कर सकते हैं ?

उत्तर ⇒ I. लिटमस परीक्षण : कार्बोक्सिलिक अम्ल नीले लिटमस को लाल कर देता है। लेकिन ऐल्कोहॉल का नीले लिटमस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

II. क्षारीय पोटाशियम परमैंग्नेट परीक्षण : दो परखनलियों में दोनों यौगिकों की थोड़ी-थोड़ी मात्रा लेंगे और इनमें क्षारकीय पोटाशियम परमैंग्नेट की कुछ बूंदें डालेंगे। इन्हें गर्म करेंगे जो यौगिक क्षारकीय पोटाशियम परमैंग्नेट विलयन के गुलाबी रंग को समाप्त कर देगा, वह निश्चित रूप से एल्कोहल होगा।

III. सोडियम कार्बोनेट परीक्षण : दो परखनलियाँ लेंगे और उनमें अलग-अलग एल्कोहल और कार्बोक्सिलिक अम्ल की थोड़ी-थोड़ी मात्रा डालेंगे। दोनों में NaHCO₃ का जलीय विलयन डालेंगे। जो यौगिक CO₂ गैस की उत्पत्ति के कारण बुलबुले उत्पन्न करता है उसमें कार्बोक्सिलिक अम्ल है।


कक्षा-10 विज्ञान (रसायन विज्ञान) पाठ-4 कार्बन और उसके यौगिक का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर

5. निम्न यौगिकों की संरचनाएँ चित्रित कीजिए –

(i) एथेनॉइक अम्ल       (ii) ब्रोमोपेन्टेन
(iii) ब्यूटेनोन               (iv) हेक्सेनैल

उत्तर ⇒


6. भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर एथनॉल एवं एथेनाइँक अम्ल में आप कैसे अंतर करेंगे ?

उत्तर ⇒ भौतिक गुणधर्म :
(i). गंध : एथेनोइक अम्ल की तेज दम घोंटने वाली गंध होती है जबकि एथेनॉल की मधुर गंध होती है।
(ii). गलनांक : एथेनॉल का गलनांक 156 K होती है तो एथेनोइक अम्ल का 290 K है।
(iii). क्वथनांक : एथेनोइक अम्ल का क्वथनांक 391 K है जबकि एथेनॉल का 351 K है।

रासायनिक गुणधर्म :
(i). एथनॉल उदासीन पदार्थ है जबकि एथेनाइँक अम्ल, अम्लीय पदार्थ है।
(ii). एथनॉल लिटमस पर कोई प्रभाव नहीं दिखाता जबकि एथेनाइक अम्ल नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है।
(iii). एथनॉल सोडियम से क्रिया कर H₂ गैस उत्पन्न करता है लेकिन एथेनॉइक अम्ल सोडियम से क्रिया नहीं करता।


7. कार्बन एवं उसके यौगिक का उपयोग अधिकतर अनुप्रयोगों में ईंधन के रूप में क्यों किया जाता है ?

उत्तर ⇒ जब कार्बन और इसके यौगिकों को अधिक वायु या ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाया जाता है तो बहुत अधिक मात्रा में ऊष्मा ऊर्जा और प्रकाश की उत्पत्ति होती है। इन्हें एक बार जला दिए जाने के बाद ये निरंतर जलते रहते हैं। इन्हें अधिक ऊष्मा ऊर्जा प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होती है। ये धुआँ उत्पन्न नहीं करते और इनसे हानिकारक गैसें उत्पन्न नहीं होती। इनको जलाने से अवशेष नहीं बचता और कैलोरीमान उच्च होता है।


8. साबुन की सफाई प्रक्रिया की क्रियाविधि समझाइए।

उत्तर ⇒ साबुन के अणु में दो भाग होते हैं।
I. ध्रुवीय भाग : COONa+

II. अध्रुवीय भाग : 15-17 कार्बन परमाणुओं से बना हाइड्रोकार्बन।
साबुन का हाइड्रोकार्बन वाला अध्रुवीय भाग जल विरोधी होता है तथा कपड़ों में लगी मैल साबुन के अणु के इस भाग से चिपक जाती हैं जबकि इसका ध्रुवीय भाग -COONa जलरागी होता है तथा जल के अणुओं से चिपकता है। जब साबुन को जल में घोला जाता है तो यह मिसेल का निर्माण करता है। मिसेल में साबुन के अणु के एक वृत्त के आकार में इस प्रकार व्यवस्थित हो जाते है कि इनका हाइड्रोकार्बन वाला भाग केन्द्र की तरफ एवं ध्रुवीय भाग बाहर की ओर होता है। मैल तथा ग्रीस के कण इस मिसल के अन्दर आ जाते हैं तथा कपड़ों से अलग कर दिए जाते हैं।


कार्बन और उसके यौगिक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर

9. पेन्टेन के लिए आप कितने संरचनात्मक समावयवों का चित्रण कर सकते हैं? दिखाइए।

उत्तर ⇒ पेन्टेन के तीन समावयव संभव है।
पेन्टेन के लिए आप कितने संरचनात्मक समावयवों का चित्रण कर सकते हैं? दिखाइए।


10. समजातीय श्रेणी क्या है? उदाहरण के साथ समझाइए।

उत्तर ⇒ समजातीय श्रेणी : सजातीय श्रेणी समान संरचनाओं और समान रासायनिक गुणधर्मों वाले कार्बनिक यौगिकों का एक समूह है जिसमें क्रमागत यौगिक CH₂ समूह द्वारा भिन्न होते हैं।
उदाहरण – ऐल्केनों की समजातीय श्रेणी

नाम आण्विक सूत्र
मीथेन  CH₄
एथेन  C₂H₆
प्रोपेन  C₃H₈
 ब्यूटेन  C₄H₁₀
पेन्टेन  C₅H₁₂
  हैक्सेन  C₆H₁₄

11. इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना बनाइए ?
(i). एथेन              (ii). प्रोपीन
(iii). जल              (v). अमोनिया
(iv). क्लोरीन        (vi). एथीन

उत्तर ⇒


Carbon Evam Uske Yogik Question Answer Class 10th Science Matric Exam 2023

12. जब साबुन को जल में डाला जाता है तो मिसेल का निर्माण क्यों होता है ? क्या एथनॉल जैसे दूसरे विलायकों में भी मिसेल का निर्माण होगा।

उत्तर ⇒ साबुन के अणु के दो मुख्य भाग होते हैं- एक जल रागी और दूसरा जल विरागी भाग। कार्बन श्रृंखला वाला भाग जल विरागी होता है और आयनिक भाग जिसमें सोडियम या पोटैशियम परमाणु होता है वह जल रागी होता है। यह जब पानी, जैसे ध्रुवीय विलायक में डाले जाते हैं तब अपने आवेशित भाग के कारण जलरागी भाग बाहर (जल की ओर) होता है। इस प्रकार मिसेल बनते हैं। एथनॉल एक अध्रुवीय विलायक है अतः इसमें जलरागी भाग के लिए आकर्षण भी नहीं होता है। अत: एथनॉल में साबुन घोलने पर मिसल नहीं बनेंगे।


13. निम्नलिखित यौगिकों की संरचनाएँ चित्रित करें ?
I. मेथेन                   II. पेन्टेन
III. क्लोरोप्रोपेन       IV. ब्रोमोब्युटेन
V. प्रोपेनैल              VI. एथेन

उत्तर ⇒ यौगिकों की संरचनाएँ निम्न हैं –


14. एथेनोइक अम्ल का निम्न के साथ होने वाली अभिक्रियाओं को रासायनिक समीकरण द्वारा स्पष्ट कीजिए ?

I. एथनॉल         II. क्षारक
III. कार्बोनेट एवं हाइड्रोजन कार्बोनेट

उत्तर ⇒ I. एथेनोइक अम्ल किसी अम्ल उत्प्रेरक की उपस्थिति में परिशुद्ध एथनॉल से अभिक्रिया कर एस्टर बनाते हैं।

II. एथेनॉइक अम्ल सोडियम हाइड्रॉक्साइड जैसे क्षारक से अभिक्रिया करके लवण तथा जल बनाता है।
NaOH+CH₃COOH + CH₃COONa+H₂O

III. एथेनॉइक अम्ल कार्बोनेट एवं हाइड्रोजन कार्बोनेट के साथ अभिक्रिया करके लवण, कार्बनडाइऑक्साइड एवं जल बनाता है।
2CH₃ COOH + Na₂CO32CH₃ COONa + H₂O+CO₂
CH₃COOH + NaHCO₃ → CH₃COONa + H₂O + CO₂


15. सजीव प्राणियों पर ऐल्कोहॉल का क्या प्रभाव पड़ता है ?

उत्तर ⇒ जब अधिक मात्रा में ऐल्कोहॉल (एथनॉल) का सेवन किया जाता है तो इससे उपापचयी प्रक्रिया धीमी हो जाती है तथा केंद्रीय तंत्रिका तंत्र कमजोर हो जाता है। इसके फलस्वरूप समन्वय की कमी मानसिक दुविधा, उनींदापन एवं भावशून्यता आती है। एथनॉल के विपरीत मेथेनॉल की थोड़ी सी भी मात्रा लेने पर मृत्यु हो सकती है। यकृत में मेथेनॉल ऑक्सीकृत होकर मेथेनल बन जाता है। मेथेनॉल यकृत की कोशिकाओं के घटकों के साथ शीघ्र अभिक्रिया करने लगता है।


16. ऐल्कोहॉल क्या है? यह कैसे प्राप्त होता है ?

उत्तर ⇒ सामान्यतः एथेनॉल को ऐल्कोहॉल कहा जाता है तथा यह सभी ऐल्कोहॉली पेय पदार्थों का महत्वपूर्ण अवयव है। यह एक कार्बनिक यौगिक है। इसके अतिरिक्त यह एक अच्छा विलायक है। इसलिए इसका उपयोग टिंचर, आयोडीन, कफ सीरप, टॉनिक आदि अवषधियों में होता है।
ऐल्किल हैलाइड को जलीय सोडियम हाइड्राक्साइड के साथ गर्म करने पर ऐल्कोहॉल प्राप्त होता है।
CH₃ – Cl+ NaOH → CH₃ – OH    +  NaCl
                                                (मेथिल एल्कोहॉल)
CH₃ -CH₂ -Cl+ NaOH → CH₃ – CH₂ – OH   +   NaCl
                                                              (एथिल एल्कोहॉल)

व्यापारिक विधि में एथेनॉल (ऐल्कोहॉल) को चीनी या स्टार्च के किण्वन द्वारा प्राप्त किया जाता है तथा CO के अवकरण से मेथेनॉल प्राप्त किया जाता है।


17. एक स्वच्छ नामांकित चित्र की सहायता से प्रयोगशाला में मेथेन बनाने की विधि का वर्णन कीजिए ?

उत्तर ⇒ प्रयोगशाला में मिथेन गैस बनाने के लिए एक कड़े काँच की परखनली में सोडियम एसिटेट एवं सोडा लाइम के मिश्रण को रखकर चित्र के अनुसार उपकरण को सजाया जाता है। परखनली को गर्म करने पर CH₄ गैस बनती है जिसे जल विस्थापन विधि द्वारा जमा किया जाता है। इसी प्रकार यदि परखनली में सोडियम प्रोपानोएट एवं सोडा लाइम का मिश्रण लिया जाता है तो एथेन (C₂H₆) गैस बनती है।

मिथेन के साथ क्लोरीन की अभिक्रिया : मिथेन और क्लोरीन के मिश्रण को सूर्य के विसरित प्रकाश में रख देने पर मिथेन क्लोरीन से अभिक्रिया करता है। इनमें मिथेन के चारों हाइड्रोजन परमाणु बारी-बारी से क्लोरीन परमाणु द्वारा विस्थापित हो जाता है।


Carbon Evam Uske Yogik long question answer

18. साबन और अपमार्जक में अंतर स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर ⇒ साबुन और अपमार्जक में निम्नलिखित अंतर है –
साबुनः .
I. यह उच्च वसा अम्लों के सोडियम लवण हैं।
II. यह मृदु जल में सफाई के लिए उपयुक्त है।
III. इसका जलीय घोल क्षारीय होता है।
IV. इसमें निर्बल शोधन क्रिया होता है।
V. यह जल में कम घुलनशील है।

अपमार्जकः
I.यह लंबी श्रृंखला वाले सल्फोनिक अम्ल के सोडियम लवण है।
II. यह मृदु तथा कठोर दोनों प्रकार के जल में सफाई के लिए उपयुक्त है।
III. इसका जलीय घोल उदासीन होता है।
IV. इसमें प्रबल शोधन क्रिया होती है।
V. यह जल में अधिक घुलनशील है।


19. हाइड्रोकार्बन क्या है? संतृत्प और असंतृप्त हाइड्रोकार्बन के बीच अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर ⇒ कार्बन और हाइड्रोजन के संयोग से बने यौगिक को हाइड्रोकार्बन कहते हैं।
जैसे-CH₄ , C₂H₆
संतृप्त हाइड्रोकार्बन
I. इसमें कार्बन परमाणु एकल बंध द्वारा जुड़ी रहती है।
II. ये बहुत कम क्रियाशील होते हैं। इसमें कार्बन परमाणु की चारों संयोजकताएँ हाइड्रोजन से पूर्णतः संतृप्त रहती है।
असंतृप्त हाइड्रोकार्बन
I. इसमें कार्बन परमाणु द्विबंध या त्रिबंध द्वारा जुड़ी रहती है।
II. ये अधिक क्रियाशील होते हैं।
III. इसम कार्बन परमाणु की चारों संयोजकताएँ हाइड्रोजन से पूर्णत: संतृप्त नहीं रहती है।


20. इथेनॉल की प्राप्ति किण्वन विधि से कैसे किया जाता है? इथेनॉल के दो उपयोगों को लिखें ?

उत्तर ⇒ इथेनॉल, शर्करा या स्टार्च के किण्वन द्वारा बनाया जाता है। यह किण्वन खमीर (यीस्ट) की उपस्थिति में होता है. जिसमें दो एन्जाइम “इनवरटेज” तथा “जाइलेम” होते हैं।
C₁₂H₂₂O₁₁+ H₂O → 4C₂H₅OH + 4CO₂
          (शर्करा)                           (इथेनॉल)
शर्करा के किण्वन से इथेनॉल का तनु जलीय विलयन प्राप्त होता है। इथेनॉल का जल से पृथक्करण तथा शुद्धिकरण आसवन की प्रक्रिया द्वारा किया जाता है।
इथेनॉल के दो उपयोग- टिंचर आयोडीन, कफ सीरप एवं टॉनिक बनाने में होता है।


Class 10th Science (Chemistry) Subjective Question 2023 (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) 

S.N Class 10th Chemistry (रसायन विज्ञान दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) 
1. रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण
2. अम्ल क्षार एवं लवण
3. धातु एवं अधातु
4. कार्बन और उसके यौगिक
5. तत्वों का वर्गीकरण

Class 10th Science (Chemistry) Subjective Question 2023 (लघु उत्तरीय प्रश्न ) 

रसायन विज्ञान ( CHEMISTRY ) लघु उत्तरीय प्रश्न
1. रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण
2. अम्ल क्षार एवं लवण
3. धातु एवं अधातु
4. कार्बन और उसके यौगिक
5. तत्वों का वर्गीकरण
Bihar Board Daily Online Test Class Xth
Whats’App Group Click Here
Join Telegram Click Here
Indrajeet Kumar
मैं इंद्रजीत कुमार हूं. मैं Pragatishilclasses.com पर एक ब्लॉगर और सामग्री निर्माता हूं। मेरे पास विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव है जिसमें सरकारी नौकरियों के अपडेट, नवीनतम समाचार अपडेट, खेल, सरकारी योजनाएं, गेमिंग, राजनीति, तकनीकी रुझान, वित्त, सरकारी नीतियां आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान घटनाएं शामिल हैं।
https://pragatishilclasses.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *