(Class 10th Sanskrit Objective & Subjective Question Answer 2023) : दोस्तों अगर आप लोग इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं और संस्कृत में अच्छे अंको से पास होना चाहते हैं तो यहां पर संस्कृत के सभी प्रश्नों का जवाब चैप्टर वाइज चैप्टर इस वेबसाइट पर दिया गया है तथा कक्षा 10th संस्कृत का व्यायपथिककथाः पाठ का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर (Class 10th Sanskrit Chapter-11 Vyaghra Pathik Katha Path Ka Most Important Subjective Question Paper) नीचे दिया गया है अगर आप लोग क्लास 10th व्यायपथिककथाः पाठ का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर (Class 10th Sanskrit Chapter-11 Vyaghra Pathik Katha Path Ka VVI Objective Question Answer 2023) पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं तथा बिहार बोर्ड संस्कृत का ऑफिशियल मॉडल पेपर (Class 10th Sanskrit Official Model Paper Download) तथा संस्कृत का ऑनलाइन टेस्ट (Class 10 Sanskrit mcq Online Test) भी इस वेबसाइट से दे सकते हैं
Table Of Contents
Hide
पाठ – 11 व्यायपथिककथाः (Vyaghra Pathik Katha) |
Vyaghra Pathik Katha (व्यायपथिककथाः) 10th Sanskrit Short & Long Type Question Answer 2023
1. बाघ ने स्वयं को अहिंसक सिद्ध करने के लिए क्या तर्क दिया ?
उत्तर ⇒ बाघ ने बताया कि युवावस्था में वह अतिदुराचारी था। युवावस्था में अनेक गायों और मनुष्यों के वध करने के पाप के कारण वह नि:संतान और पत्नीविहीन हो गया था। तब एक धार्मिक व्यक्ति ने पापमुक्त होने के लिए बाघ को उपदेश दिया कि आप दान-पुण्य किया करें।
2. सोने के कंगन को देखकर पथिक ने क्या सोचा ?
उत्तर ⇒ सोने के कंगन को देखकर पथिक ने सोचा कि यह भाग्य से ही संभव है।
3. बाघ के द्वारा पकड़ लिए जाने पर पथिक अपने मन में क्या सोचता है ?
उत्तर ⇒ बाघ के द्वारा पकड़ लिए जाने पर पथिक मन में सोचता है कि लोभ में नहीं पड़ना चाहिए।
4. ‘ज्ञानं भारः क्रियां बिना’ यह उक्ति व्याघ्रपथिक कथा पर कैसे चरितार्थः होती है ?
उत्तर ⇒ पथिक ज्ञानी विप्र होते हुए भी लोभवश अविश्वासी पर विश्वास कर सिंह के वाग्जाल में फंसकर अपनी जान गँवा बैठा, यदि वह अपने प्राप्त ज्ञान का सदुपयोग किया होता तो उसे अपनी जान गँवानी नहीं पड़ती। इस प्रकार यह उक्ति ‘ज्ञानं भारः क्रियां बिना’ व्याघ्रपथिक कथा के पात्र पथिक पर सत्य चरितार्थ होती है।
5. ‘व्यानपथिककथा’ के आधार पर बतायें कि दान किसको देना चाहिए ?
उत्तर ⇒ दान गरीबों को देना चाहिए। जो उपकार नहीं किया है उसे दान देना चाहिए। स्थान, समय और पात्र को ध्यान में रखकर दान देना चाहिए।
NCERT Class 10th Sanskrit पाठ 11 व्यायपथिककथाः क्वेश्चन आंसर
6. सात्विक दान क्या है ? पठित पाठ के आधार पर उत्तर दें।
उत्तर ⇒ देशकाल, स्थान एवं पात्र को ध्यान में रखकर दिया गया दान सात्विक होता है। बूढा बाघ पथिक को फंसाने के लिए हितोपदेश सुनाता है। पथिक को दान लेने के लिए योग्य पात्र मानता है।
7. ‘व्याघ्रपथिककथा’ कहाँ से लिया गया है ? इसके लेखक कौन हैं तथा इससे क्या शिक्षा मिलती है ?
उत्तर ⇒ ‘व्याघ्रपथिककथा’ हितोपदेश ग्रंथ के मित्रलाभ खण्ड से ली गई है। इसके लेखक ‘नारायण पंडितजी’ हैं। इस कथा के द्वारा नारायण पंडित हमें. यह शिक्षा देते हैं कि दुष्टों की बातों पर लोभ में आकर विश्वास नहीं करना चाहिए । सोच-समझकर ही काम करना चाहिए। इस कथा का उद्देश्य मनोरंजन के साथ व्यावहारिक ज्ञान देना है। यह रुचिकर रूप में ज्ञान देती है।
8. व्याघ्रपथिककथा से क्या शिक्षा मिलती है ?
अथवा, ‘व्याघ्रपथिककथा’ को संक्षेप में अपने शब्दों में लिखिए।
अथवा, व्याघ्रपथिककथा के लेखक कौन हैं ? इस पाठ से क्या शिक्षा मिलती है ? पाँच वाक्यों में उत्तर दें।
उत्तर ⇒ यह कथा नारायण पण्डित विरचित हितोपदेश के नीतिकथाग्रन्थ के मित्रलाभखण्ड से ली गयी है। इस कथा में एक पथिक बूढ़ा व्याघ्र द्वारा दिये गये प्रलोभन में पड़ जाता है।
बूढ़ा व्याघ्र हाथ में सुवर्णकंगन लेकर पथिक को अपनी ओर आकृष्ट करता है। पथिक निर्धन होने के बावजूद व्याघ्र पर विश्वास नहीं करता । तब व्याघ्र द्वारा सटीक तर्क दिये जाने पर पथिक संतुष्ट होकर कंगन ले लेना उचित समझता है। स्नान कर कंगन ग्रहण करने की बात स्वीकार कर पथिक महाकीचड़ में गिर जाता है और बूढ़े व्याघ्र द्वारा मारा जाता है। इस कथा में संदेश और शिक्षा यही हैं कि नरभक्षी प्राणियों पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए और अपनी किसी भी समस्या का समाधान ऐसे व्यक्ति द्वारा नजर आये तब भी उसके लोभ में नहीं फँसना चाहिए।
9. बूढ़ा बाघ ने पथिकों को फंसाने के लिए किस तरह का भेष रचाया ?
उत्तर ⇒ बूढा बाघ ने पथिकों को फंसाने के लिए एक धार्मिक का भेष रचाया । उसने स्नान कर और हाथ में कुश लेकर तालाब के किनारे पथिकों से बात कर उन्हें दानस्वरूप सोने का कंगन पाने का लालच दिया ।
10. धार्मिक व्यक्ति ने वृद्ध बाघ को क्या उपदेश दिया ?
उत्तर ⇒ वृद्ध बाघ अतिदुराचारी था । युवावस्था में अनेक गायों और मनुष्यों के वध करने के पाप के कारण वह नि:संतान और पत्नीविहीन हो गया था। तब एक धार्मिक व्यक्ति ने पापमुक्त होने के लिए बाघ को उपदेश दिया कि आप दान-पुण्य करें।
Vyaghra Pathik Katha VVI Subjective Question Paper Pdf Download
11. नारायण पंडित रचित व्याघ्नपथिककथा पाठ का मूल उद्देश्य क्या है ?
उत्तर ⇒ व्याघ्रपथिककथा का मूल उद्देश्य यह है कि हिंसक जीव अपने स्वभाव को नहीं छोड़ सकता । इस कथा के द्वारा नारायण पंडित हमें यह शिक्षा देते हैं कि दुष्टों की बातों पर लोभ में आकर विश्वास नहीं करना चाहिए। सोच-समझकर ही काम करना चाहिए। इस कथा का उद्देश्य मनोरंजन के साथ व्यावहारिक ज्ञान देना है।
12. पथिक वृद्ध बाघ की बातों में क्यों आ गया ?
उत्तर ⇒ पथिक ने सोने के कंगन की बात सुनकर सोचा कि ऐसा भाग्य से ही मिल सकता है, किन्तु जिस कार्य में खतरा हो उसे नहीं करना चाहिए । फिर लोभवश उसने सोचा कि धन कमाने के कार्य में खतरा तो होता ही है। इस तरह वह लोभ से वशीभूत होकर बाघ की बातों में आ गया।
13. व्याघ्रपथिककथा पाठ का पाँच वाक्यों में परिचय दें।
उत्तर ⇒ यह कथा नारायण पंडित रचित प्रसिद्ध नीतिकथाग्रंथ ‘हितोपदेश’ के प्रथम भाग ‘मित्रलाभ’ से संकलित है। इस कथा में लोभाविष्ट व्यक्ति, की दुर्दशा का निरूपण है । आज के समाज में छल-छद्म का वातावरण विद्यमान है जहाँ अल्प वस्तु के लोभ से आकृष्ट होकर लोग अपने प्राण और सम्मान से वंचित हो जाते हैं । एक बाघ की चला में फंसकर एक लोभी पथिक उसके द्वारा मारा गया।
व्यायपथिककथाः कक्षा 10 एनसीईआरटी सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर
14. बूढ़ा बाघ पथिक को पकड़ने में कैसे सफल हुआ था ?
अथवा, बूढ़ा बाघ ने पथिक को पकड़ने के लिए क्या चाल चली ?
उत्तर ⇒ बूढा बाघ ने एक धार्मिक का भेष रचकर तालाब के किनारे पथिकों को सोने का कंगन लेने के लिए कहा। उस तालाब में अधिकाधिक कीचड़ था। एक लोभी पथिक उसकी बातों में आ गया । बाघ ने लोभी पथिक को स्वर्ण कंगन लेने से पहले तालाब में स्नान करने के लिए कहा। उस बाघ की बात पर विश्वास कर जब पथिक तालाब में घुसा, वह अधिकाधिक कीचड में धंस गया और बाघ ने उसे पकड़ लिया।
SANSKRIT ( संस्कृत ) SUBJECTIVE
S.N | Class 10th Sanskrit Subjective Question Answer |
1. | मङ्गलम् |
2. | पाटलिपुत्रवैभवम |
3. | अलसकथा |
4. | संस्कृतसाहित्ये लेखिकाः |
5. | भारतमहिमा |
6. | भारतीयसंस्काराः |
7. | नीतिश्लोकाः |
8. | कर्मवीरकथा |
9. | स्वामी दयानन्दः |
10. | मन्दाकिनीवर्णनम् |
11. | व्याघ्रपथिककथा |
12. | कर्णस्य दानवीरता |
13. | विश्वशांति: |
14. | शास्त्रकाराः |
Class 10th Sanskrit Subjective Question Answer : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए संस्कृत का सब्जेक्टिव प्रश्न 10th class sanskrit subjective question answer सभी चैप्टर का ऊपर दिया गया है जिस पर आप क्लिक करके कक्षा 10वीं संस्कृत का लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर को पढ़ सकते हैं और मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2023 में अच्छे अंक ला सकते हैं ।
Join For Latest Government Job & Latest News