दोस्तों अगर आप लोग मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं और Class 10th Science Subjective & Objective Question Answer पढ़ना चाहते हैं तथा Class 10th साइंस का मॉडल पेपर पढ़ना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर दिया गया है और मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी अच्छे से करना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर आपको क्लास 10th साइंस का ऑनलाइन टेस्ट भी इस वेबसाइट पर दिया गया है तथा यहां पर तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण का दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर दिया गया है और अगर आप लोग Tatvon ka Avarti Vargeekaran ka Short Answer Question Answer तथा Tatvon ka Avarti Vargeekaran Ka Objective Question Answer पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं –
Bihar Board Daily Online Test Class Xth ![]() |
|
![]() |
Click Here ![]() |
![]() |
Click Here![]() |
-
Class 10th Science (विज्ञान) VVI Guess Paper Question Answer 2023
S.N | Science (विज्ञान) 📒 |
1. | Physics (भौतिक बिज्ञान) Guess Paper |
2. | Chemistry (रसायन शास्त्र) Guess Paper |
3. | Biology (जिव-विज्ञान) Guess Paper |
5 अंक स्तरीय प्रश्न |
1. नाम बताइए:
(i) तीन तत्वों जिनके सबसे बाहरी कोश में एक इलेक्ट्रॉन उपस्थित हो।
(ii) दो तत्वों जिनके सबसे बाहरी कोश में दो इलेक्ट्रॉन उपस्थित हों।
(iii) तीन तत्वों जिनका बाहरी कोश पूर्ण हो।
उत्तर ⇒ नाम निम्नलिखित हैं –
(i). लीथियम ₃Li → 2,1 .
.सोडियम₁₁ Na → 2, 8, 1
पोटैशियम ₁₉K → 2, 8, 8, 1
(ii). बेरियम ₄Be → 2, 2
मैग्नीशियम ₁₂ Mg → 2, 8, 2 .
(iii).निऑन ₁₀Ne → 2,8
आर्गन ₁₈Ar → 2, 8,8
क्रिप्टॉन₃₆ Kr → 2, 8, 18, 8 2
2. (a) लीथियम, सोडियम, पोटैशियम, ये सभी धातुएँ जल से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस मुक्त करती हैं। क्या इन तत्वों के परमाणुओं में कोई समानता है ?
(b) हीलियम एक अक्रियाशील गैस है जबकि निऑन की अभिक्रियाशीलता अत्यंत कम है। इनके परमाणुओं में कोई समानता है ?
उत्तर ⇒ (a). (i) इन धातुओं के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है –
3Li(2, 1), ₁₁Na(2, 8, 1), ₁₉K(2, 8, 8, 1)
(ii). इन सभी धातुओं के बाह्यतम कोश में 1 इलेक्ट्रॉन है।
(iii). इन सभी धातुओं की संयोजकताएँ समान हैं।
(b). (i) ₂He(2), ₁₀Ne(2, 8) अत: हीलियम तथा निऑन दोनों ही गैसों का बाह्य कोश पूर्ण है।
(ii).ये दोनों एक परमाणुक गैसें हैं।
(iii).इन दोनों की संयोजकता शून्य है।
3. मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी का उपयोग कर निम्नलिखित तत्वों के ऑक्साइड के सूत्र का अनुमान कीजिए K, C, Al, Si, Ba
उत्तर ⇒ K → K₂O, C → CO₂, Al → Al₂O₃, Si → SiO₂ , Ba → Bao
4. किस तत्व में –
(a) दो कोश हैं तथा दोनों इलेक्ट्रॉनों से पूरित हैं ?
(b) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 2 है ?
(c) कुल तीन कोश हैं तथा संयोजकता कोश में चार इलेक्ट्रॉन हैं ?
(d) कुल दो कोश हैं तथा संयोजकता कोश में तीन इलेक्ट्रॉन हैं ?
(e) दूसरे कोश में पहले कोश से दोगुने इलेक्ट्रॉन हैं ?
उत्तर ⇒ (a) निऑन Ne(Z = 10)2, 8
(b) मैग्नीशियम Mg (Z=12)
(c) सिलिकॉन Si (Z =14)2, 8, 4
(d) बोरॉन B (Z = 5)2,3
(e) कार्बन C (Z = 6)2, 4
5. (a) आवर्त सारणी में बोरान के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन से गुणधर्म समान हैं ?
(b) आवर्त सारणी में फ्लूओरीन के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन से गुणधर्म समान हैं ?
उत्तर ⇒ (a) ये सभी तत्व धातुएँ हैं और उनके गुणधर्म हैं –
(i). सभी विद्युत के सुचालक होते हैं।
(ii). दोनों आघातवर्ध्य होते हैं।
(b) ये सभी अधातुएँ हैं और उनके गुणधर्म हैं
(i). सभी विद्युत के कुचालक होते हैं।
(ii). ये सभी भंगुर होते हैं।
6. एक वर्ग में निम्नलिखित कैसे परिवर्तित होता है ?
(i) परमाणु आकार (ii) शैलों की संख्या
(iii) धात्वीय गुण
उत्तर ⇒ (i) परमाणु आकार : वर्ग में नीचे जाते हुए परमाणु आकार में वृद्धि होती जाती है।
(ii) शैलों की संख्या : एक वर्ग में नीचे जाते हुए शैलों की संख्या में निरंतर वृद्धि होती जाती है। उदाहरणस्वरूप लीथियम (Z = 3) में दो शैल (2, 1) तथा सोडियम (Z = 11) में तीन शैल (2, 8, 1) हैं।
(iii) धात्वीय गुण : एक वर्ग में नीचे जाते हुए धात्वीय गुण में सदा वृद्धि होती रहती है।
7. निम्नलिखित की परमाणु संख्या तथा इलेक्ट्रॉनकि वितरण दीजिए –
(i) तीसरी क्षार धातु (ii) दूसरी क्षारकीय मृदा धातु
(iii) पहली हैलोजन (iv) दूसरी निष्क्रिय गैस
उत्तर ⇒ (i) पोटैशियम (19) : 2, 8, 8, 1
(ii) मैग्नीशियम (12) : 2, 8, 2
(iii) फलोरीन (9) : 2,7
(iv) नीऑन (10) : 2,8
8. मेंडलीव की आवर्त सारणी और आधुनिक आवर्त सारणी में अंतर स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर ⇒ मेंडलीव की आवर्त सारणी और आधुनिक आवर्त सारणी में अंतर निम्नलिखित है।
मेंडलीव की आवर्त सारणी :
(i) यह तत्व के परमाणु द्रव्यमान पर आधारित हैं।
(ii) इसमें उपसमूह A तथा B एक ही वर्ग के अंतर्गत है।
(iii) इसमें कुल 6 क्षैतिज कतारें एवं 8 उदग्र स्तंभ हैं।
(iv) इसमें अक्रिय गैस का कोई स्थान नहीं है।
(v) आवर्त सारणी का यह छोटा रूप है।
आधुनिक आवर्त सारणी :
(i) यह तत्व के परमाणु संख्या पर आधारित है।
(ii) इसमें उपसमूह A और B के अलग-अलग वर्गों के रूप में रखा गया है।
(iii) इसमें कुल 7 क्षेतिज कतारें एवं 18 उदग्र स्तंभ हैं।
(iv) इसमें अक्रिय गैस को 18वें समूह में रखा गया है।
(v) आवर्त सारणी का यह दीर्घ रूप है।
9. आधुनिक आवर्त सारणी में कैल्सियम (परमाणु संख्या 20) के चारों ओर 12, 19, 21 तथा 38 परमाणु संख्या वाले तत्व स्थित हैं। इनमें से किन तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म कैल्सियम के समान हैं ?
उत्तर ⇒ परमाणु संख्या-12 (Mg), परमाणु संख्या-38 (Sr) तथा परमाणु संख्या-20 (Ca) के भौतिक तथा रासायनिक गुण समान होंगे क्योंकि इन तत्वों में समान संयोजकता इलेक्ट्रॉन है।
🎄🎄🎄🎄
10. नीचे A, B और C तीन तत्वों की परमाणु त्रिज्याओं के मान दिए गए हैं। प्रत्येक तत्व के बाह्यतम शेल में n इलेक्ट्रॉन हैं।
तत्व A B C
परमाणु त्रिज्या (Pm) 155190 235
अब निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें ?
(i) इन तत्वों की संयोजकताएँ समान होंगी या भिन्न-भिन्न ?
(ii) किस तत्व की परमाणु संख्या सबसे अधिक होगी ?
उत्तर ⇒ (i). सभी तत्वों के परमाणुओं के बाह्यतम शेल में इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान हैं। अतः ये सभी तत्व आवर्त सारणी के एक ही वर्ग में रहेंगे और इनकी संयोजकताएँ भी समान होगी।
(ii). किसी वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर तत्व की परमाणु त्रिज्या का मान बढ़ता है। प्रश्न में दिए गए आँकड़ों के अनुसार ऊपर से नीचे की ओर तत्वों का क्रम होगा A, B और C हम जानते हैं कि किसी वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर परमाणु संख्या बढ़ती है। अत: इन तत्वों में C की परमाणु संख्या सबसे अधिक होगी।
Class 10th Science (Chemistry) Subjective Question 2023 (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )
S.N | Class 10th Chemistry (रसायन विज्ञान दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) |
1. | रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण |
2. | अम्ल क्षार एवं लवण |
3. | धातु एवं अधातु |
4. | कार्बन और उसके यौगिक |
5. | तत्वों का वर्गीकरण |
Class 10th Science (Chemistry) Subjective Question 2023 (लघु उत्तरीय प्रश्न )
रसायन विज्ञान ( CHEMISTRY ) लघु उत्तरीय प्रश्न | |
1. | रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण |
2. | अम्ल क्षार एवं लवण |
3. | धातु एवं अधातु |
4. | कार्बन और उसके यौगिक |
5. | तत्वों का वर्गीकरण |
Bihar Board Daily Online Test Class Xth ![]() |
|
![]() |
Click Here ![]() |
![]() |
Click Here![]() |